Samsung Galaxy A34 और Samsung Galaxy A54 सफेद रंग के नए विकल्प में कल होगा लॉन्च, मिलेंगे अन्य डिस्काउंट भी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

दक्षिण कोरिया की दिग्गज कंपनी Samsung ने मिड और बजट रेंज में कई सारे फोन बाज़ार में उतारे हैं। कंपनी की मंशा ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी पहुंच बनाने की है। बीते मार्च को कंपनी ने Samsung Galaxy A34 और Samsung Galaxy A54 दो कलर वैरिएंट के साथ भारत में लॉन्च किए थे। अब कंपनी इन 5G फोन में एक नए रंग का विकल्प जोड़ने वाली है, जो सफेद है। साथ ही कंपनी इन दोनों डिवाइस पर भारी-भरकम कैशबैक और क्रेडिट कार्ड ऑफर भी दे रही है।

ये पढ़ें: किफायती MacBook सीरीज़ अगले साल तक पेश कर सकता Apple, Chromebook को टक्कर देने की योजना

Samsung गुरुवार दोपहर 12 बजे दोनों डिवाइस में एक नया सफेद रंग पेश करने वाला है। 8GB रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ सफेद रंग में Samsung Galaxy A34 5G 36,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके अलावा, कंपनी ने इन डिवाइसों पर 5299 रुपये का लाभ देने की भी बात कही है, लेकिन इसकी घोषणा लॉन्च के दौरान ही की जाएगी। हालांकि, Samsung Galaxy A34 5G और Samsung Galaxy A54 5G के सफेद रंग की डिवाइस की कीमत पहले लॉन्च किए गए दो कलर वैरिएंट से ज्यादा ही होगी।

ऑफर के बाद नई कीमत

पहले यह डिवाइस दो स्टोरेज वैरिएंट के साथ दो रंग के विकल्प में पेश की गई थी। इसमें 8GB+128GB वाले शुरुआती वैरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है। इस फोन पर 2000 रुपये के इंस्टेंट कैशबैक के अलावा ICICI और SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 2000 रुपये का अतिरिक्त लाभ भी दिया जा रहा है। इसी तरह, Samsung Galaxy A54 5G का 8GB+256GB वैरिएंट 40,999 रुपये की बजाए इसी तरह के ऑफर के साथ 36,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ग्राहक इस फोन को नो-कॉस्ट EMI के साथ 12 महीने के ज़ीरो डाउन पेमेंट पर खरीद सकते हैं।

ये पढ़ें: Redmi Smart Fire Tv 4K 43-inch 15 सितंबर को होगा लॉन्च

Samsung Galaxy A34 5G स्पेसिफिकेशन

यह फोन 6.6 इंच के FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 1080 प्रोसेसर दिया गया है। इसका ऑपरेटिंग सिस्टम Android 13 आधारित OneUI 5.1 स्किन आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 25W के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके रियर में 48MP का मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 5MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

Samsung Galaxy A54 5G स्पेसिफिकेशन

यह फोन 6.6 इंच के FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है। इसका ऑपरेटिंग सिस्टम Android 13 आधारित OneUI 5.1 स्किन आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 25W के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके रियर में ट्रिपल कैमरा यूनिट है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 5MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageKarbonn की वापसी, 12 हज़ार में 7,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, पर 5G के लिए इंतज़ार

एक नज़र में : Karbonn ने भारत में Rebel और Rebel Pro लॉन्च करके स्मार्टफोन बाज़ार में अपनी वापसी कर ली है। इनकी खास बात बड़ी बैटरी और कम दाम है, क्योंकि ₹11,999 वाले Rebel में आपको 7,000mAh की बैटरी मिलती है। लेकिन MediaTek Helio G81 प्रोसेसर वाले ये दोनों फोन सिर्फ 4G नेटवर्क पर …

ImageSamsung ने मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च किये Galaxy A54 और A34; भारत में ये होंगी इनकी कीमतें

Samsung ने मिड-रेंज सेगमेंट में आज Galaxy A54 और Galaxy A34 को लॉन्च किया है। इनमें Galaxy A54 प्रीमियम स्मार्टफोन है और Galaxy A34 को मिड-रेंज बजट में पेश किया गया है। इनमें Samsung A54 में सैमसंग का Exynos 1380 चिपसेट है और Galaxy A34 को Dimensity 1080 6nm के साथ रिलीज़ किया गया है। …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImageSamsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च: 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी, जानें कीमत

एक नज़र में : Samsung ने भारत में Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है, और इसके साथ कंपनी की F-सीरीज़ में एक और मॉडल जुड़ गया है। सीरीज़ में इसकी जगह Galaxy F70e और ज़्यादा प्रीमियम Galaxy F70 Pro के बीच है। अच्छी बात ये है कि बैंक डिस्काउंट और लॉन्च ऑफर के बाद …

Discuss

Be the first to leave a comment.