Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो, यूज़र्स ने नाम दे दिया “Instagzam”

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में:

  • Instagram ने अपना वर्डमार्क बदल दिया है, यानी ऐप की फीड के ऊपर लिखा नाम, और ये बदलाव दस साल बाद हुआ है।
  • नए डिज़ाइन से कर्सिव फॉन्ट हट गया है, पर “n” और “s” का जुड़ाव अब भी बना हुआ है।
  • होम स्क्रीन का पिंक-ऑरेंज ग्रेडिएंट आइकन नहीं बदला।

Instagram ने अपने लोगो में अपने नाम की लिखावट बदल दी। कंपनी के हेड Adam Mosseri ने इसकी जानकारी अपने Instagram और Threads अकाउंट पर दी, और बीते दस साल में ये Instagram का पहला टाइपोग्राफी अपडेट है।

Mosseri ने लिखा, “ऐप के ऊपर लगा वर्डमार्क 10 साल से नहीं बदला था, तो अब इसे नया करने का समय आ गया था।” उनके अनुसार नई लिखावट पहले से साफ और ज़्यादा मॉडर्न है, और इसमें पुराने लोगो की सादगी के इशारे भी रखे गए हैं। ऐप खोलने पर आपको फीड के ऊपर यही नया नाम दिखेगा।

ये पढ़ें: सरकार ने किया बिल पास, दुकान पर ₹2,000 से ऊपर UPI किया, तो चार्ज किसकी जेब से जाएगा

Instagram logo updated

नए लोगो में क्या बदला है

Instagram ने इस बार वो कर्सिव फॉन्ट छोड़ दिया है, जिससे ऐप की पहचान बनी थी। स्क्रिप्ट की झलक पूरी तरह नहीं हटी, “n” और “s” अब भी एक-दूसरे से जुड़े हैं और “r” तथा “g” पर घुमाव बचा हुआ है। अक्षर पहले से गोल और सैंस-सेरिफ स्टाइल के हो गए हैं, जिससे ये लोगो Facebook और Threads के वर्डमार्क के करीब आ गया है।

यूज़र्स ने नाम दे दिया “Instagzam”

नया “r” कई लोगों को “z” जैसा लगा, और सोशल मीडिया पर मज़ाक चल पड़ा कि लोगो अब “Instagzam” पढ़ा जा रहा है। किसी को घुमावदार “s” छोटी नाव के पाल जैसा दिखा। X पर एक यूज़र ने लिखा कि नए लोगो में “I” का वज़न बाकी अक्षरों से अलग है। वहीँ कुछ लोगों को हेडर पहले से साफ भी लगा।

आइकन वैसा ही रहेगा

जो नहीं बदला, वो होम स्क्रीन का आइकन है। पिंक, पर्पल और ऑरेंज ग्रेडिएंट वाला वही चौकोर आइकन बना हुआ है, यानी फोन में ऐप ढूंढने का आपका तरीका पहले जैसा ही रहेगा। Instagram ने 2016 में पुराना भूरा कैमरा आइकन हटाकर यही ग्रेडिएंट डिज़ाइन दिया था। आगे आइकन बदलेगा या नहीं, इस पर Meta ने कुछ कहने से इनकार कर दिया है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePulsar NS125 का TFT वैरिएंट सड़क पर दिखा, स्क्रीन पर ही मिल सकता है Google Maps

एक नज़र में : Bajaj Pulsar NS125 का नया TFT वेरिएंट पहली बार सड़क पर टेस्टिंग करते हुए दिखा है। मौजूदा NS125 के सादे LCD कंसोल में भी Bluetooth मिलता है, लेकिन इस रंगीन स्क्रीन पर फोन का Google Maps सीधे दिख सकता है। Bajaj अगस्त से यही स्क्रीन Pulsar 125, Pulsar 150 और N160 …

ImageNetflix फिर दे रहा 30 दिन का फ्री ट्रायल, पर सिर्फ़ इन यूज़र्स को – ऐसे चेक करें आप eligible हैं या नहीं

Netflix ने करीब छह साल बाद अपना Netflix Free Trial चुपचाप वापस लाना शुरू कर दिया है। भारत में कुछ यूज़र्स को साइन-अप के समय “30 दिन ₹0 में” या 15 दिन के फ्री ट्रायल का ऑफर दिखने लगा है। पर एक बात पहले ही साफ कर देते हैं। Netflix Free Trial सुविधा अभी सबके …

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

Image9,000mAh बैटरी और 185Hz स्क्रीन… iQOO Neo 12 लॉन्च, भारत में किस नाम से आएगा?

एक नज़र में : दो हफ्ते पहले डिज़ाइन दिखाने के बाद iQOO ने चीन में अपना नया गेमिंग फोन iQOO Neo 12 लॉन्च कर दिया है। इसकी खास बात 185Hz वाली 2K स्क्रीन है, जो कंपनी के सबसे महंगे फोन iQOO 16 की 165Hz स्क्रीन से भी तेज़ है। वहीँ गेमिंग के दौरान फोन को …

Imageनाम बदला, फोन वही – Oppo ने A6c को K14 Lite बनाकर भारत में लॉन्च किया

Oppo K14 सीरीज़ में अब तक किफायती 5G फोन ही आते रहे हैं। इस सीरीज़ में अब तक K14 और K14x आए हैं और दोनों ही 5G चिपसेट के साथ बाज़ार में उतरे थे। अब कंपनी ने इसका तीसरा मॉडल भी पेश कर दिया है। Oppo ने भारत में Oppo K14 Lite लॉन्च कर दिया …

Discuss

Be the first to leave a comment.