Xiaomi Redmi Note 10 सीरीज में मिलेगी 120Hz रिफ्रेश रेट वाली सुपर AMOLED डिस्प्ले

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi इंडियन मार्किट में अपनी Redmi Note 10 सीरीज को 4 मार्च के दिन लांच करने वाली है। हमेशा की तरह कंपनी इस बार भी लाटेत डिवाइसों को लेकर काफी उत्साहित है। कंपनी की तरफ से जो सीरीज से जुडी ताज़ा जानकारी मिली है उसके अनुसार Note 10 सीरीज में आपको sAMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश के साथ मिल सकती है।

शाओमी ने इस पहले भी कहा था की Redmi Note 10 सीरीज में आपको कुछ नया देखने को मिलेगा। सबसे पहले तो अब नोट सीरीज में 108MP कैमरा सेंसर 5MP सुपर मैक्रो लेंस के साथ इस्तेमाल किया जायेगा। अब लेटेस्ट इनफार्मेशन यही है की 120Hz रिफ्रेश रेट भी सीरीज में आपको पहली बार देखने को मिलेगी।

चीनी स्मार्टफोन कंपनी की इस लेटेस्ट सीरीज का रिटेल बॉक्स पहले ही लीक हो चूका है जिसके हिसाब से फोन में क्वैड रियर कैमरा सेटअप और पंच होल डिस्प्ले देखने को मिलेगा।

साथ ही आपको फोन में स्नैपड्रैगन 678 चिपसेट, 5,000mAh की बड़ी बैटरी और 33W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। रियर क्वैड कैमरा 48MP सेंसर के साथ जबकि प्रो मॉडल में स्नैपड्रैगन 7- सीरीज चिपसेट और 108MP प्राइमरी सेंसर दिए जा सकते है।

Xiaomi को कड़ी टक्कर देने वाली Realme भी जदल ही Realme 8 सीरीज के साथ 108MP कैमरा सेंसर का इस्तेमाल करने जा रही है। शाओमी हमेशा ही अपनी नोट सीरीज को लेकर इंडियन मार्किट में काफी लोकप्रिय साबित होता आया है तो उम्मीद है की सीरीज ककी दसवी सालगिरह पर कंपनी आपको कुछ नया देने के की पूरी तैयारी में है।

 

Related Articles

ImageOppo Find X10 से vivo V80 तक, अक्टूबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

अक्टूबर को ज़्यादातर लोग Flipkart और Amazon की फेस्टिव सेल वाले महीने के तौर पर जानते हैं, जब पुराने फोनों के सस्ते होने का इंतज़ार रहता है। लेकिन इस बार यानी अक्टूबर 2026 में आपको नए और कुछ महत्वपूर्ण फोन भी देखने को मिलेंगे। इसकी वजह दिवाली है, जो इस बार नवंबर की शुरुआत में …

Imageभारत में लॉन्च से पहले ही कंपनी ने खुद बतायी Redmi K60 सीरीज़ की कीमतें

Redmi ने भारत में Note 12 सीरीज़ के लॉन्च से कुछ समय पहले चीन में Redmi K60 सीरीज़ को लॉन्च किया है। इसमें भी तीन स्मार्टफोन Redmi K60, Redmi K60 Pro और Redmi K60E शामिल हैं। अब इन तीनों स्मार्टफोनों को भी कंपनी जल्दी ही भारत में लॉन्च कर सकती है। हालांकि भारत में अभी …

ImageOnePlus 2020 स्क्रीन टेक्नोलॉजी मीटिंग होगी 13 जनवरी को चीन में: की जा सकती है 120Hz डिस्प्ले पेश

OnePlus ने अपने 13 जनवरी को होने वाले स्क्रीन टेक्नोलॉजी के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए है। यह इवेंट चीन में आयोजित किया जायेगा। अभी के लिए इस मीडिया-इनवाइट से यह तो साफ़ नहीं होता है की कंपनी किस तरह से स्क्रीन टेक्नोलॉजी पेश करने वाली है लेकिन जो कैप्शन लिखा है,”OnePlus 2020 …

ImageNote सीरीज़ में पहली बार Pro Max नाम, Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च

Xiaomi ने Redmi Note 17 Pro सीरीज़ के इंडिया लॉन्च पर आखिरकार खुद मुहर लगा दी है और ये फोन 15 सितंबर को भारत में दस्तक देंगे। कंपनी के टीज़र का पूरा ज़ोर बैटरी पर है, जिसमें 10,000mAh के आंकड़े के साथ एक बार चार्ज पर चार दिन से ज़्यादा चलने का दावा किया गया …

ImageRedmi Note 17 Pro, Pro Max लॉन्च, Note सीरीज़ में पहली बार मिली 10,000mAh बैटरी

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज की सबसे भरोसेमंद पसंद रही है, क्योंकि कंपनी हर मॉडल में बैलेंस्ड स्पेसिफिकेशन के साथ कीमत भी काबू में रखती आई है। लेकिन इस बार ये बात पूरी तरह लागू नहीं होती। पिछले महीने ₹27,999 में आया Redmi Note 17 अब भी बाज़ार में है, और आज उसी सीरीज़ …

Discuss

Be the first to leave a comment.