OnePlus 2020 स्क्रीन टेक्नोलॉजी मीटिंग होगी 13 जनवरी को चीन में: की जा सकती है 120Hz डिस्प्ले पेश

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus ने अपने 13 जनवरी को होने वाले स्क्रीन टेक्नोलॉजी के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए है। यह इवेंट चीन में आयोजित किया जायेगा। अभी के लिए इस मीडिया-इनवाइट से यह तो साफ़ नहीं होता है की कंपनी किस तरह से स्क्रीन टेक्नोलॉजी पेश करने वाली है लेकिन जो कैप्शन लिखा है,”OnePlus 2020 Screen Technology Meeting” उससे तो यही साफ़ होता है की कंपनी स्क्रीन टेक्नोलॉजी में शायद से कुछ अलग करने वाली है।

यह भी पढ़िए: Vivo S1 Pro रिव्यु: आकर्षक डिजाईन के साथ एवरेज चिपसेट

OnePlus 8 Pro में होगी 120Hz डिस्प्ले?

OnePlus से जुडी अफवाहे काफी दिनों से मार्किट में चल रही है की कंपनी अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन यानि OnePlus 8 Pro में 120HZ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दे सकती है। यह OnePlus 8 सीरीज का टॉप मॉडल होगा तो उम्मीद यह भी की Maclaren Edition यानि T-मॉडल में भी यह लेटेस्ट रिफ्रेश रेट देखने को मिलेगा।

OnePlus 2020 Screen Technology Event

पिछले साल कंपनी ने अपने फ्लैगशिप ग्रेड OnePlus 7 Pro को 90Hz रिफ्रेश रेट के लेटेस्ट ट्रेंडी फीचर के साथ पेश किया था। रिफ्रेश रेट का मतलब यही है की आपके फोन की डिस्प्ले एक सेकंड में कितनी बार रिफ्रेश होती है। यह जितना ज्यादा होगा डिस्प्ले उतना ही ज्यादा स्मूथ महसूस होगी। इसकी मदद से आपको बेहतर गमिग्न और बेहतर एनीमेशन भी देखने को मिल जाते है।

OnePlus 8 सीरीज इस साल की पहली छमाही में पेश की जाएगी। अभी के लिए लीक जानकरी पर ध्यान दे तो यहाँ पर स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के अलावा Lite वरिएन्त में MediaTek चिपसेट देखने को मिल सकती है। फोन में 4500mAh की बड़ी बैटरी 50W फ़ास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ दी जा सकती है।

OnePlus का Concept One स्मार्टफोन

OnePlus ने हाल ही में खत्म हुए CES 2020 में अपने पहले Concept One को पेश किया है जिसमे रियर कैमरा सेटअप आपको एक इनविजिबल बैक पैनल के साथ दिए गये है। OnePlus ने McLaren के साथ मिलकर इलेक्ट्रोक्रोमिक ग्लास का पीछे की तरफ इस्तेमाल किया है जो रियर कैमरा को छुपा लेता है। जब आप कैमरा एप्लीकेशन को इस्तेमाल करते है तो रियर कैमरा दिखने लगते है। साथ ही सिर्फ कैमरा ही नहीं LED फ़्लैश भी छुप जाती है।

Related Articles

ImageInfinix Note 60 Pro दो नए मेटैलिक रंगों में आया, कीमत वही और साथ में ढेरों फ्री गिफ्ट

Infinix ने अपने Note 60 Pro को दो नए रंगों में पेश कर दिया है, जिनके नाम हैं Mist Titanium और Frost Silver। सबसे अच्छी बात ये कि इसके लिए आपको एक रुपया भी ज़्यादा नहीं देना होगा, कीमत पहले की तरह ₹33,999 से ही शुरू हो रही है। ये दोनों नए रंग पहले से …

ImageXiaomi ने Redmi K30 5G की डिस्प्ले पर 144Hz रिफ्रेश रेट का किया टेस्ट

Xiaomi का पहला ड्यूल-मोड 5G स्मार्टफोन Redmi K30 5G आधिकारिक रूप से स्नैपड्रैगन 765 के साथ पेश किया गया पहला स्मार्टफोन है। आज Weibo पर कंपनी के वाईस प्रेसिडेंट Lu Weibing ने एक विडियो पोस्ट की जिसमे Redmi K30 5G स्मार्टफोन की डिस्प्ले को 144Hz के रिफ्रेश रेट के लिए टेस्ट करते हुए दिखाया गया …

ImageOnePlus 7 और 7 Pro होंगे 14 मई को लांच: स्नैपड्रैगन 855, 90Hz 2K डिस्प्ले के साथ होगा बहुत कुछ खास

OnePlus India ने आज अपनी फ्लैगशिप डिवाइस की लांच डेट 14 मई तय कर दी है। इस साल कंपनी 2 नए फोन OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro को लांच करेगी जिसमे OnePlus 7 Pro की कीमत और स्पेसिफिकेशन फ्लैगशिप ग्रेड की होगी। फोन के टीज़र को देखने पर कुछ खास तो पता नहीं चलता लेकिन …

ImageOnePlus की फ्लैगशिप वाली स्मूदनेस अब बाकी फोन्स में भी – Nord 7 और 16R में 185Hz डिस्प्ले की तैयारी

OnePlus अपने सबसे स्मूद डिस्प्ले को अब सिर्फ़ महँगे फ्लैगशिप तक सीमित नहीं रखना चाहता। एक नई लीक के अनुसार कंपनी अपने अपकमिंग OnePlus 16R और OnePlus Nord 7 में भी 185Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दे सकती है। यही वो पैनल है, जो इसके अगले फ्लैगशिप OnePlus 16 में आने की चर्चा है। ये …

ImageOnePlus 16T की तैयारी शुरू: नए फोन में मिलेगा 2nm वाला Snapdragon, जानें कब होगी एंट्री

OnePlus 15T को बाज़ार में आए अभी कुछ ही हफ़्ते बीते हैं, और कंपनी की अगली कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप की चर्चा भी शुरू हो गई है। जाने-माने टिप्स्टर Digital Chat Station की मानें तो OnePlus अंदरूनी तौर पर एक नए छोटे फ्लैगशिप पर काम कर रही है, जिसे OnePlus 16T कहा जा रहा है। फिलहाल जो …

Discuss

Be the first to leave a comment.