Oppo Find X8 Ultra, Find N5 लॉन्च टाइमफ्रेम रिवील, Find X8, Find X8 Pro भी भारत में होंगे जल्द लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share
  • Oppo Find X8 Ultra, Find N5 लॉन्च टाइमफ्रेम रिवील हो गयी है।
  • Find X8, Find X8 Pro भी भारत में होंगे जल्द लॉन्च।
  • Find X8 सीरीज Dimensity 9400 चिपसेट द्वारा संचालित होगी।
  • Find N5 Snapdragon 8 Elite द्वारा संचालित होने वाला विश्व का पहला फोल्डेबल फ़ोन हो सकता है।

जल्द ही Oppo अपनी अगली फ्लैगशिप Find X8 सीरीज को चीन में लॉन्च करने वाला है, लॉन्च की तारीख कंपनी ने 24 अक्टूबर निर्धारित की है। इस सीरीज में Find X8, Find X8 Pro, और Find X8 Pro Satellite Communication Version को शामिल किया जायेगा। इस सीरीज की खास बात ये है, कि इसके सभी मॉडल्स Dimensity 9400 चिपसेट द्वारा संचालित होंगे, इसके साथ ही कंपनी अपने दो नए फोल्डेबल फ़ोन्स Find X8 Ultra और Find N5 को भी जल्द लॉन्च कर सकती है। इन दोनों फ़ोन्स की लॉन्च की तारीख से सम्बंधित कुछ लीक्स सामने आये हैं, जिनके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: iPad Mini 7 इस महीने के आखिर तक लॉन्च हो सकता है, कुछ खास बातें जो आपको पता होनी चाहिए

Oppo Find X8 Ultra, Find N5 लॉन्च टाइमफ्रेम

इसकी जानकारी एक चीनी टिपस्टर Teme द्वारा साझा की गयी है। जानकारी के अनुसार कंपनी Find X8 Ultra और Find N5 को 2025 के शुरूआती महीनों में पेश कर सकती है। इतना ही नहीं, भारत में OnePlus Open 2 के नाम से Find N5 के रिब्रांडेड वर्जन को पेश किया जा सकता है।

टिपस्टर के अनुसार कंपनी X8 Ultra के क्वाड कैमरा सेटअप के साथ N5 की टेस्टिंग कर रही है, लेकिन फ़िलहाल ये निश्चित नहीं है, कि फ़ोन क्वाड कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च होगा या ओरिजिनल Find N5 की तरह ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जायेगा।

अन्य लीक्स के अनुसार कंपनी Find N5 को Find N3 की तरह ही वैश्विक बाजार में पेश कर सकती है, लेकिन Find X8 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से सम्बंधित कोई जानकारी सामने नहीं आयी है। खबरों के अनुसार Find N5 Snapdragon 8 Elite द्वारा संचालित होने वाला विश्व का पहला फोल्डेबल फ़ोन हो सकता है।

Find X8, Find X8 Pro भी भारत में होंगे जल्द लॉन्च

इसकी जानकारी Ice Universe द्वारा साझा की गयी है, जानकारी के अनुसार कंपनी इन दोनों फ़ोन को इस साल के आखिर तक वैश्विक बाजार में पेश कर सकती है, जिसमें इंडोनेशिया, थाईलैंड, और यूरोप के साथ साथ भारत का भी नाम शामिल है। इन फ़ोन्स को कंपनी पहले ही भारत में ले आयी है, और अब बस इनके रिलीज़ होने का इंतजार है। ये दोनों पहले फ़ोन होंगे, जो Dimensity 9400 चिपसेट द्वारा संचालित होंगे।

ये पढ़ें: UPI वालों के लिए खुशखबरी! नयी UPI लिमिट की हुई घोषणा, जानें किसे मिलेगा फायदा

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

Imageनए Dimensity 9400 चिप्स से लैस OPPO Find X8 सीरीज़ 24 अक्टूबर को होगी लॉन्च

OPPO Find X8 सीरीज़ इसी महीने 24 तारीख़ को चीन में पेश की जाने वाली है। इस नयी स्मार्टफोन सीरीज़ की घोषणा कंपनी ने ठीक MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट के लॉन्च के बाद ही कर दी है। इस सीरीज़ में OPPO Find X8 और Find X8 Pro शामिल होंगे और इन दोनों में नया Dimensity …

ImageRealme 13 Series लॉन्च की तारीख आयी सामने; 29 अगस्त को होगा लॉन्च

काफी समय से Realme 13 Series 5G के जल्द भारत में लॉन्च होने की खबरें सामने आ रही थी। इस बीच फ़ोन को कई सर्टीफिकेशन्स वेबसाइट पर भी देखा गया और इससे सम्बंधित कई लीक्स भी सामने आये हैं। अभी हाल ही में कंपनी ने Realme 13 Series लॉन्च की तारीख की जानकारी एक टीज़र …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

ImageOppo Find X10 से vivo V80 तक, अक्टूबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

अक्टूबर को ज़्यादातर लोग Flipkart और Amazon की फेस्टिव सेल वाले महीने के तौर पर जानते हैं, जब पुराने फोनों के सस्ते होने का इंतज़ार रहता है। लेकिन इस बार यानी अक्टूबर 2026 में आपको नए और कुछ महत्वपूर्ण फोन भी देखने को मिलेंगे। इसकी वजह दिवाली है, जो इस बार नवंबर की शुरुआत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.