MediaTek Dimensity 8400 शानदार परफॉरमेंस के साथ लॉन्च, सबसे पहले इस फ़ोन में होगा उपलब्ध

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

MediaTek ने आज अपना MediaTek Dimensity 8400 चिपसेट लॉन्च कर दिया है, इस चिसपेट को बड़े कोर डिज़ाइन के साथ पेश किया गया है। कंपनी के अनुसार पिछले वर्जन की तुलना में ये 41 प्रतिशत तक बेहतर परफॉरमेंस देगा। आगे MediaTek Dimensity 8400 फीचर्स और उपलब्धता के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Poco X7 5G स्पेसिफिकेशंस लीक, जल्द होगा धांसू फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

MediaTek Dimensity 8400 उपलब्धता

इस चिपसेट को इस साल के आखिर तक बाजार में उपलब्ध किया जाने वाला है, बात करें कि सबसे पहले कौनसे फ़ोन में इस चिपसेट का उपयोग होगा, तो आपको बता दें, कि पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi द्वारा इस चिपसेट द्वारा संचालित सबसे पहला फ़ोन लॉन्च करने की पुष्टि पहले ही हो चुकी है, जानकारी के अनुसार Dimensity 8400 द्वारा संचालित सबसे पहला फ़ोन Redmi Turbo 4 हो सकता है, जिसे चीन में लॉन्च किया जायेगा।

MediaTek Dimensity 8400 फीचर्स

कंपनी के अनुसार इस चिपसेट में eight Arm Cortex-A725 cores का उपयोग किया गया है, जिसमे सबसे ज्यादा क्लॉक स्पीड 4.32GHz मिलने वाली है। इसका प्रोसेसर CPU की पावर कर्व को कंट्रोल कर सकता है, जिससे पॉवर कन्सप्शन में 44 प्रतिशत की कमी देखने को मिल सकती है।

इसके साथ Arm Mali-G720 GPU को शामिल किया गया है, जिसकी परफॉरमेंस में 24 प्रतिशत की ज्यादा वृद्धि देखने को मिल सकती है। इसके अतिरिक्त, पॉवर एफिशिएंसी में भी 42 प्रतिशत तक की बढोतरी देखने को मिल सकती है। पॉवर ऑप्टिमाइज़ेशन के लिए इसके साथ MediaTek Frame Rate Converter (MFRC) और Gaming Technology (MAGT) 3.0 को भी शामिल किया गया है।

ये चिपसेट LPDDR5x RAM और UFS 4.0 को सपोर्ट करेगा। इसके साथ में MediaTek NPU 880 को भी शामिल किया गया है, जिससे जनरेटिव AI टास्क को आसानी से किया जा सकता है। इसमें डाइमेंशन एजेंटिक AI इंजन (DAE) को भी शामिल किया गया है, जिससे AI टास्क को और भी तेजी से पूरा किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार ये चिपसेट 320-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर तक को सपोर्ट कर सकता है।

इसके अतिरिक्त इसमें मीडियाटेक इमेजिक 1080 ISP को भी शामिल किया गया है, जिससे ज्यादा तेज़ रौशनी को भी कैप्चर और तेज़ी से फोकस करने में भी किया जा सकता है, इसके लिए ये QPD रीमोसेक तकनीक का उपयोग करता है। ये चिपसेट 60FPS पर 4K रिज़ॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है, और इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिलेंगे।

ये पढ़ें: OPPO Reno 13 सीरीज डिजाइन आया सामने, जनवरी 2025 में इन फीचर्स के साथ होगी लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImageMediaTek Dimensity 9400e लॉन्च, तगड़ी परफॉरमेंस के साथ इस डिवाइस में होगा सबसे पहले शामिल

MediaTek ने अपना एक और नया फ्लैगशिप चिपसेट लॉन्च कर दिया है, जिसे MediaTek Dimensity 9400e के नाम से पेश किया गया है। इस चिपसेट में सभी बड़े कोर का उपयोग किया गया है, जिस वजह से ये एनर्जी एफिशिएंसी के साथ साथ बेहतर परफॉरमेंस देगा। आगे MediaTek Dimensity 9400e फीचर्स और उपलब्धता के बारे …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

Image8000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100x 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Realme जल्द ही भारत में अपना नया बजट 5G फोन Realme Narzo 100x 5G उतारने जा रहा है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और उसी दिन से Amazon के साथ realme.com पर भी उपलब्ध रहेगा। सबसे बड़ी बात है इसकी 8,000mAh बैटरी, …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products