Realme GT 7 Snapdragon 8 Elite के साथ जल्द मचाएगा बाजार में धूम, कम कीमत पर लॉन्च होने की उम्मीद

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कुछ महीनों पहले ही Snapdragon 8 Elite चिपसेट द्वारा संचालित भारत में पहला फोन realme GT 7 Pro लॉन्च हुआ था और अब कंपनी जल्द ही इस लाइन अप का नया मॉडल realme GT 7 लॉन्च करने वाली है। फोन को थोड़े कम फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा, लेकिन इसकी परफॉरमेंस में अंतर देखने को नहीं मिलेगा, क्योंकि इसमें भी Snapdragon 8 Elite चिपसेट को शामिल किया गया है।

ये पढ़ें: WhatsApp कॉल को ऐसे करें रिकॉर्ड, नहीं पड़ेगी किसी थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत

Realme GT 7 जल्द होगा लॉन्च

ये फोन काफी समय से चर्चा का विषय बना हुआ है, और अब कंपनी इसे जल्द ही लॉन्च करने वाली है। हाल ही में इसे मॉडल नंबर RMX5090 के साथ Geekbench वेबसाइट पर देखा गया है, जिसके अनुसार ये ऑक्टा कोर चिपसेट द्वारा संचालित होगा, जिसमें से 6 कोर 3.53GHz की क्लॉक स्पीड पर रन होंगे, और बाकी अन्य दो प्राइम कोर 4.32GHz की क्लॉकस्पीड पर रंग होंगे, जिससे समझ आता है, कि फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, इसके अतिरिक्त ग्राफिक्स के लिए Adreno 850 GPU का उपयोग किया गया है। लिस्टिंग में फोन के 16 GB RAM ऑप्शन को दिखाया गया है।

Realme GT 7 फीचर्स

अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में 6.78 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन realme UI 6.0 के साथ Android 15 पर रन हो सकता है, इसमें 8GB, 12GB, 16GB, और 24GB RAM के साथ 128GB, 256GB, 512GB, और 1TB स्टोरेज ऑप्शंस मिलने की उम्मीद है।

फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद की जा सकती है। ये 6,310mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

Realme GT 7 के भारत में आने की उम्मीद

फिलहाल इस फोन को चीन में लॉन्च किया जा रहा है, लेकिन GT 7 Pro भी पहले चीन में लॉन्च हुआ था और फिर भारत में पेश किया गया था, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि GT सीरीज के इस फोन को भी भारत में पेश किया जा सकता है, ये उनकी पहली पसंद बन सकता है, जो सिर्फ चिपसेट या परफॉरमेंस पर फोकस करते हैं, और कम बजट में एक अच्छा चिपसेट वाला फोन चाहते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy A36 5G और Galaxy A56 5G मार्च में इस कीमत पर मचा सकते हैं धूम

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageGTA 6 PC Download का लिंक दिखे तो रुकिए, लैपटॉप पर अभी खेलने का बस एक असली तरीका

एक नज़र में : Rockstar के बड़े गेम पहले कंसोल पर आते हैं, और PC की बारी बाद में आती है। GTA 5 को PC तक पहुंचने में 19 महीने लगे थे। अब GTA 6 भी सिर्फ PS5 और Xbox पर है, और GTA 6 PC की तारीख तय नहीं है। इसी बीच ‘PC Download’ …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

Image7,000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ Lava ने लॉन्च किया 11 हज़ार से कम का Lava Smart 4 Pro

एक नज़र में : Lava ने भारत में Smart 4 Pro लॉन्च कर दिया है, जो Smart 4 और Smart 4 Plus के बाद इस सीरीज़ का तीसरा फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh बैटरी है, जो आपको 11 हज़ार रुपये से कम में मिलेगी। लेकिन ये Amazon-Flipkart पर नहीं, सिर्फ Lava के ऑफलाइन …

ImageKarbonn की वापसी, 12 हज़ार में 7,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, पर 5G के लिए इंतज़ार

एक नज़र में : Karbonn ने भारत में Rebel और Rebel Pro लॉन्च करके स्मार्टफोन बाज़ार में अपनी वापसी कर ली है। इनकी खास बात बड़ी बैटरी और कम दाम है, क्योंकि ₹11,999 वाले Rebel में आपको 7,000mAh की बैटरी मिलती है। लेकिन MediaTek Helio G81 प्रोसेसर वाले ये दोनों फोन सिर्फ 4G नेटवर्क पर …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products