Samsung Galaxy A36 5G और Galaxy A56 5G मार्च में इस कीमत पर मचा सकते हैं धूम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung S25 सीरीज के बाद अब बाजार में अपने दो मिड रेंज फोन Galaxy A36 5G और Galaxy A56 5G लॉन्च करने वाला है। दोनों ही फोन काफी समय से चर्चा का विषय बने हुए हैं, और इनसे संबंधित कुछ लीक्स भी सामने आए हैं, आगे Galaxy A सीरीज के इन दोनों आगामी फोन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Realme के आने वाले नए 6 ज़बरदस्त फोन – इन्हें देखे बिना नया स्मार्टफोन मत लेना, वरना पछताओगे

मार्च 2025 में लॉन्च होंगे Galaxy A सीरीज के ये दोनों शानदार फोन

Samsung Galaxy A35 5G launched in India

रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी A सीरीज के इन दोनों स्मार्टफोन्स Galaxy A36 5G और Galaxy A56 5G को मार्च 2025 में लॉन्च कर सकती है। इन्हें पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy A35 और Galaxy A55 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है, हालांकि डिजाइन में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलेगा।

Samsung Galaxy A36 5G में Snapdragon प्रोसेसर मिल सकता है

हाल ही में सामने आई जानकारी के अनुसार कंपनी इस फोन में Snapdragon 6 gen 3 या Snapdragon 7s gen 2 चिपसेट का उपयोग कर सकती है, हालांकि इनमें से कोई भी चिपसेट द्वारा फोन संचालित होने पर उसकी परफॉरमेंस में ज्यादा फर्क महसूस नहीं होगा। इसके साथ ये फोन One UI 7 पर रन हो सकते हैं। मिड रेंज केटेगरी में आने की वजह से इस फोन की कीमत भारत में 30,000 रुपए से कम हो सकती है।

Samsung Galaxy A56 के बारे में जो हम जानते हैं

Galaxy A55 5G and A35 5G price revealed in India

थोड़ी ज्यादा कीमत के साथ इस फोन में और भी बेहतर फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। हाल ही में इस फोन का सपोर्ट पेज लाइव हुआ है, जिससे फोन के मॉडल नंबर की जानकारी सामने आई है। इस फोन को मॉडल नंबर “SM-A566E/DS.” के साथ पेश किया जाएगा, जिसमें DS का अर्थ ड्यूल सिम कमेक्टिविटी से है।

इसके अतिरिक्त, फोन को समान मॉडल नंबर के साथ Bluetooth SIG और MIIT लिस्टिंग पर भी देखा गया है, जिसके अनुसार फोन 4,900 mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

FCC लिस्टिंग के अनुसार फोन One UI 7 लेयर के साथ Android 15 पर रन होगा, और Exynos 1580 SoC द्वारा संचालित हो सकता है, जबकि A55 में Exynos 1480 SoC को शामिल किया गया था।

टिपस्टर @TheGalox_ ने Galaxy A56 की कीमत की जानकारी भी साझा की है, उनके अनुसार इसके 128GB स्टोरेज वेरिएंट को EUR439 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है, इसके अतिरिक्त इसका 256GB वेरिएंट भी लॉन्च हो सकता है।

ये पढ़ें: JioCoin क्या है, और कैसे मुफ्त में इसे कमा के हर महीने हजारों रुपए बचा सकते हो?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअब पहले से महंगा होगा Google का Pixel – Google Pixel 11 सीरीज़ 12 अगस्त को होगी लॉन्च, कीमतें भी लीक

Google ने अपने अगले Made by Google इवेंट की तारीख ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। कंपनी 12 अगस्त 2026 को अपना नया हार्डवेयर पेश करेगी, जहाँ Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold से पर्दा उठने की उम्मीद है। तारीख तो कन्फर्म हो गई, लेकिन इसके ठीक साथ …

Image6 साल OS अपडेट और 6000mAh बैटरी: Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung ने आज भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खूबियाँ हैं इसकी 6000mAh बैटरी, OIS वाला 50MP कैमरा और 6.7-इंच का Super AMOLED 120Hz डिस्प्ले। और जो चीज़ इसे इस समय बाज़ार में डटने के लायक बनाती है, वो है Samsung का 6 …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, नए फोन में मिल सकते हैं ये फीचर्स

Samsung जल्द ही अपनी Galaxy M सीरीज़ में एक नया बजट 5G स्मार्टफोन जोड़ने जा रहा है। कंपनी Galaxy M17e 5G को भारत में 17 मार्च को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की संभावित कीमत और कई अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि Samsung …

ImageOnePlus N6 Vs Galaxy M47 5G: शानदार AMOLED डिस्प्ले व कैमरा या 8000mAh की दमदार बैटरी, क्या चुनेंगे आप?

OnePlus N6 vs Galaxy M47 5G: इस हफ्ते भारत में दो फोन ऐसे आए हैं जो सीधे आमने-सामने खड़े हैं। कीमत लगभग बराबर है, सेल भी एक ही दिन यानी 4 जुलाई से शुरू है। Samsung का Galaxy M47 5G ₹24,999 (कूपन के साथ करीब ₹22,999) में मिलता है, और OnePlus N6 ₹22,999 से शुरू …

ImageGalaxy M47 vs iQOO Z11x: AMOLED और 6 साल का अपडेट या बड़ी बैटरी और दमदार गेमिंग, किसके लिए कौन सा सही?

Galaxy M47 vs iQOO Z11x: Samsung ने हाल ही में अपनी M-सीरीज़ की भारत में वापसी कराते हुए Galaxy M47 5G लॉन्च किया है, और इसकी सीधी टक्कर है उस iQOO Z11x से, जो इस साल मार्च में आया है और तभी से ही इस बजट में कई लोगों की पसंद बना हुआ है। दोनों …

Discuss

Be the first to leave a comment.