WhatsApp कॉल को ऐसे करें रिकॉर्ड, नहीं पड़ेगी किसी थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

WhatsApp कॉल कैसे रिकॉर्ड करें: लगभग सभी फोन में कॉल रिकॉर्डिंग का ऑप्शन मिल जाता है, लेकिन ये कॉल रिकॉर्डिंग तभी संभव हो पाती है, जब कॉल आपके नंबर पर आया हो न कि किसी सोशल मीडिया ऐप पर आया हो। ऐसे में जब हम किसी से WhatsApp पर कॉल पर बात कर रहे होते हैं, तब हमें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है, कि काश हम इस WhatsApp कॉल को भी रिकॉर्ड कर पाते।

लेकिन परेशानी की कोई बात ही नहीं है, इस लेख में हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे आप किसी भी WhatsApp कॉल को आसानी से रिकॉर्ड कर पाएंगे, और इसके लिए आपको किसी थर्ड पार्टी एप्लीकेशन की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। आगे WhatsApp पर कॉल रिकॉर्डिंग कैसे करें? इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy A36 5G और Galaxy A56 5G मार्च में इस कीमत पर मचा सकते हैं धूम

WhatsApp कॉल कैसे रिकॉर्ड करें?

हालांकि, इसके लिए WhatsApp या फोन में डिफॉल्ट रूप से कोई फीचर नहीं आता है, जिसकी सहायता से WhatsApp पर आने वाली कॉल को रिकॉर्ड किया जा सके, लेकिन ऐसी एक ट्रिक है, जिसकी सहायता से WhatsApp कॉल को रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके लिए नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करें।

  • स्टेप 1: सबसे पहले किसी का भी कॉल आने पर उसे उठाएं, या किसी को भी कॉल करने के बाद उसे लाउड स्पीकर पर करें।
  • स्टेप 2: अब अपने फोन की सेटिंग्स क्विक मेनू सेटिंग को ओपन करें, और स्क्रीन रिकॉर्डिंग के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: जब तक आप फोन पर बात कर रहे हैं, तब तक इस स्क्रीन रिकॉर्डिंग को चालू रहने दें, और जब बात पूरी हो जाएं, उसके बाद इस स्क्रीन रिकॉर्डिंग को सेव कर लें।
  • स्टेप 4: इतना करने पर आपके फोन में ये स्क्रीन रिकॉर्डिंग सेव हो जाएगी, और इसे आप अपने फोन के फाइल मैनेजर या गैलरी ऐप में जाकर देख सकते हैं, जिसमें आपकी और सामने वाले की बात पूरी रिकॉर्ड हो जाएगी।

निष्कर्ष

इस तरह आप किसी भी WhtsApp कॉल को रिकॉर्ड कर सकते हैं, फिर भले ही वो ऑडियो कॉल हो या वीडियो कॉल हो। हालांकि, इसके लिए पहले आपको ये सुनिश्चित करना आवश्यक है, कि आपने स्क्रीन रिकॉर्डिंग में माइक्रोफोन रिकॉर्डिंग के ऑप्शन को भी चालू कर रखा है।

माइक्रोफोन ऑप्शन को चालू करने पर उस रिकॉर्डिंग में आपकी आवाज भी रिकॉर्ड होगी , अन्यथा सिर्फ सामने वाले की ही आवाज रिकॉर्ड होगी और आपको सही से समझ नहीं आ पाएगा, कि बात क्या चल रही थी।

ये पढ़ें: JioCoin क्या है, और कैसे मुफ्त में इसे कमा के हर महीने हजारों रुपए बचा सकते हो?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageWhatsApp Web पर अब बिना ऐप डाउनलोड फ्री वॉइस और वीडियो कॉल फीचर उपलब्ध, लैपटॉप पर ऐसे करें शुरू

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है। कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर …

ImageWhatsApp स्टोरेज फुल हो गया? बिना एक भी चैट डिलीट किए ऐसे खाली करें स्टोरेज जगह

WhatsApp अब बस मैसेज भेजने का ऐप नहीं रहा है, फैमिली ग्रुप से लेकर ऑफिस के काम और बैंक के OTP तक, ज़रूरी बातचीत यहीं होती है। लेकिन इसी के साथ एक पुरानी दिक्कत भी जुड़ी है और वो ये कि ये फोन की जगह बड़ी तेज़ी से भरता है। असली सवाल दो हैं। पहला …

ImageTrue ID V Card: इसके बाद नहीं पड़ेगी आधार और पैन कार्ड की जरूरत, ऐसे करें डाउनलोड

आधार कार्ड और पैन कार्ड को लेकर पहले भी देश में कई फ्रॉड हो चुके हैं, ऐसे में किसी होटल में रुकने पर या कहीं और आप अभी भी आधार कार्ड दिखाते हैं, तो शायद आपको True ID V Card के बारे में नहीं पता होगा। इन फ्रॉड को रोकने और आपको सुरक्षित रखने के …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

Discuss

Be the first to leave a comment.