Realme GT 7 Pro 5G इंडिया लॉन्च की तारीख रिवील, इन फीचर्स के साथ हो सकता है लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme 4 नवंबर को अपना शानदार फ्लैगशिप फ़ोन GT 7 Pro 5G चीन में लॉन्च करने वाला है। ये कंपनी का पहला फ़ोन है, जो Snapdragon 8 Elite द्वारा संचालित होगा। चीन के बाद कंपनी इसे भारत में लॉन्च करने वाली है, और अब कंपनी ने हाल ही में आधिकारिक तौर पर Realme GT 7 Pro 5G इंडिया लॉन्च की तारीख रिवील की है। आगे इसके भारत में लॉन्च की तारीख और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Oppo Find X8 mini भी Find X8 Ultra के साथ हो सकता है लॉन्च, जानकारी लीक हुई

Realme GT 7 Pro 5G इंडिया लॉन्च की तारीख रिवील

हाल ही में एक इमेज सामने आयी है, जिसके अनुसार कंपनी 26 नवंबर को भारत में एक इवेंट करने वाली है, जिस इवेंट में इस फ़ोन को भारत में लॉन्च किया जायेगा, ये इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इसके अतिरिक्त कंपनी ने Realme इंडिया वेबसाइट पर फ़ोन का प्रोडक्ट पेज भी लॉन्च कर दिया है, हालाँकि उस पर कलर ऑप्शंस के अतिरिक्त फ़ोन से सम्बंधित कोई जानकारी साझा नहीं की गयी है। प्रोडक्ट पेज के अनुसार फ़ोन को गैलेक्सी ग्रे और मार्स डिज़ाइन इन दो कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है।

Realme GT 7 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स

अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार फ़ोन को 6.78 इंच Samsung Eco² OLED Plus डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 6000 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकता है। फ़ोन Snapdragon 8 Elite द्वारा संचालित होगा, और Android 15 पर रन होगा। फ़ोन में 24GB तक RAM और 512GB तक की स्टोरेज मिल सकती है।

फ़ोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल (Sony IMX906, 1/1.56”) प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 50 मेगापिक्सल (Sony IMX882, 1/1.95”) टेलीफ़ोटो कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फ़ोन 6,500 mAh बैटरी और 120W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है।

ये पढ़ें: Honor Magic 7 और Honor Magic 7 Pro भारत में होंगे लॉन्च, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOTT and Theatre Release This Week: घर से थिएटर तक, इस हफ्ते छाएंगे ये धमाकेदार फिल्में और शो

एक नज़र में: OTT and Theatre Release This Week: इस हफ्ते काफी धमाकेदार मनोरंजन होने वाला है। इसकी शुरुआत 10 अगस्त को Kaun Banega Crorepati के 18वें सीज़न के साथ हो चुकी है। 15 अगस्त के मौके पर जब बाहर दिन में सब कुछ बंद होता है, तब आप घर में बैठकर परिवार के साथ …

ImageRealme GT7 Pro लॉन्च प्राइस रिवील हुई, इतनी कम कीमत पर होगा लॉन्च

Realme जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप फोन Realme GT7 Pro लॉन्च करने वाला है। फोन के लॉन्च की तारीख 4 नवंबर निर्धारित की गई है, हालांकि लॉन्च से पहले ही फोन से संबंधित कई खबरें सामने आ चुकी है, और अब हाल ही में Realme GT7 Pro लॉन्च प्राइस रिवील हुई है, आगे इसकी कीमत …

Imageपेपर टेक डिज़ाइन वाले Realme GT 2 Pro की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म हुई

Realme अपने मिड-रेंज फ्लैगशिप Realme GT 2 Pro को जमकर प्रमोट कर रहा है। भारत में भी इस फ़ोन के लॉन्च का बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है। पहले इसे चीन में लॉन्च किया है, फिर MWC 2022 में और अब बारी है इसे भारत में लॉन्च करने की। कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल से …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

ImageRealme के नए फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म: बड़ी बैटरी के साथ एक बार चार्ज के बाद 3 दिन चलने का दावा

अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें बैटरी जल्दी खत्म होने की चिंता कम हो, तो Realme का नया फोन आपके काम का हो सकता है। कंपनी ने Realme 16T 5G की भारत लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है। यह फोन 22 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और यह Realme 16 सीरीज़ का …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products