पेपर टेक डिज़ाइन वाले Realme GT 2 Pro की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म हुई

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme अपने मिड-रेंज फ्लैगशिप Realme GT 2 Pro को जमकर प्रमोट कर रहा है। भारत में भी इस फ़ोन के लॉन्च का बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है। पहले इसे चीन में लॉन्च किया है, फिर MWC 2022 में और अब बारी है इसे भारत में लॉन्च करने की। कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट जारी करते हुए ये पुष्टि कर दी है कि GT 2 Pro भारत में 7 अप्रैल को लॉन्च होगा।

ये पढ़ें: Realme GT Neo 3 150W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ, अब मिनटों में मिलेगी पूरे दिन की बैटरी लाइफ

इस स्मार्टफोन में बायोपॉलीमर पेपर टेक मास्टर डिज़ाइन दिया गया है, जो पर्यावरण के अनुकूल है। साथ ही ये स्मार्टफोन Qualcomm के लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 के साथ आएगा। फ़ोन में आपको LTPO 2.0 2K AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है। इसके अलावा फ़ोन में 50MP प्राइमरी कैमरा समेत ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद हैं और सेल्फीज़ के लिए 16MP का सेंसर दिया गया है।

GT 2 Pro के बाकी लेटेस्ट फीचरों में LPDDR5 RAM, UFS 3.1 स्टोरेज, Android 12 के साथ realmeUI 3.0, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 65W फ़ास्ट चार्जिंग, इत्यादि शामिल हैं।

चीन में इस स्मार्टफोन की कीमत लगभग 45,500 रूपए से शुरू है, देखना ये है कि अब ये स्मार्टफोन भारत में किस दाम पर लॉन्च होता है।

  • 8GB RAM+128GB स्टोरेज – CNY 3899 (लगभग 45,600 रूपए)
  • 8GB RAM+256GB स्टोरेज – CNY 4199 (लगभग 43,900 रूपए)
  • 12GB RAM+256GB स्टोरेज – CNY 4299 (लगभग 50,500 रूपए)
  • 12GB RAM+512GB स्टोरेज – CNY 4799 (लगभग 56,300 रूपए)

ये पढ़ें: 2022 में उपलब्ध 10 बेस्ट फ़ास्ट चार्जिंग स्मार्टफोन

फ्लैगशिप के अलावा एंट्री लेवल Realme C31 भी जल्दी हो सकता है लॉन्च

सबसे सस्ती Realme C-सीरीज़ में कंपनी ने हाल ही में Realme C35 को भी लॉन्च किया है, लेकिन अब लगता है कि कंपनी जल्दी ही एक और फ़ोन लेकर आ सकती है। इस फ़ोन का नाम Realme C31 है, जिसके स्पेसिफिकेशन इंटरनेट पर लीक हुए हैं। इस स्मार्टफोन को Unisoc T612 चिपसेट के साथ रिलीज़ किया जा सकता है।

इसके अलावा लीक फीचरों के अनुसार इसमें 6.5-इंच LCD HD+ डिस्प्ले, 3GB / 4GB RAM और 32GB / 64GB स्टोरेज, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 5MP का सेल्फी सेंसर और 5000mAh की बैटरी आ सकती है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

ImageRealme ने भारत में पकड़ी रफ़्तार: Realme 9 Pro सीरीज़ के बाद लॉन्च होगा ये फ्लैगशिप फ़ोन

Realme की फ्लैगशिप Realme GT 2 सीरीज़ याद है आपको, या भूल गए ! जी.. ये वही सीरीज़ है, जो चीन में कुछ समय पहले लॉन्च हुई थी और तभी से इसके भारत में लॉन्च होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। आज आखिरकार Realme ने ये घोषणा कर दी है कि इस सीरीज़ का …

ImageRealme GT 2 Pro, Snapdragon 8 Gen 1 के साथ इसी महीने होगा भारत में लॉन्च; क्या होनी चाहिए कीमत ?

Realme GT 2 Pro, पहले चीन में और अब हाल ही में MWC 2022 में लॉन्च किया गया है। ये स्मार्टफोन Realme का अब तक का सबसे प्रीमियम और महंगा स्मार्टफोन है, जिसे अब विश्व स्तर पर पेश करने के बाद, कंपनी भारत में लॉन्च करने जा रही है। हाल ही सामने आयी एक रिपोर्ट …

Imageएक्सक्लूसिव: Realme GT 8 Pro की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, 200MP कैमरा और 120W चार्जिंग के साथ देगा दस्तक

Realme GT 8 Pro ने अपने चाइना लॉन्च के साथ ही टेक दुनिया में हलचल मचा दी थी। फोन के स्पेक्स काफी शानदार हैं। लेकिन Realme फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही था की ये इंडिया में कब लॉन्च होगा? अब इसका जवाब मिल गया है। भरोसेमंद टेक इनसाइडर योगेश ब्रार के मुताबिक, Realme …

ImageiQOO Z11 की इंडिया लॉन्च डेट आख़िरकार तय, लेकिन पर ये फोन सस्ता नहीं मिलेगा

दर्जनों लीक, अफवाहों और टीज़र के बाद iQOO India ने आख़िरकार अपने अगले मिड-रेंज फोन iQOO Z11 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। iQOO Z11x का रिव्यू हम इसी साल कर चुके हैं, लेकिन iQOO Z11 उससे ऊपर के सेगमेंट में रखा जाएगा और कीमत भी उससे ज़्यादा होगी। ये पढ़ें: अगस्त 2026 में …

Discuss

Be the first to leave a comment.