Realme GT Neo 3 150W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ, अब मिनटों में मिलेगी पूरे दिन की बैटरी लाइफ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने आज Realme GT Neo 3 को पेश किया है। ये वही स्मार्टफोन है, जिसकी घोषणा कंपनी ने MWC 2022 के दौरान की थी। Realme GT Neo 3 वो पहला स्मार्टफोन है, जिसमें 150W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी। इस स्मार्टफोन में दो मॉडल लॉन्च किये हैं। एक में आपको 5000mAh बैटरी के साथ 80W फ़ास्ट चार्जिंग मिलती है और दूसरे में 4500mAh बैटरी के साथ 150W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फिलहाल ये स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किया गया है, लेकिन भारतीय बाज़ार में भी ये स्मार्टफोन बेहद जल्दी लॉन्च किया जायेगा। आइये जानते हैं कि फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक के अलावा, इसमें क्या फ़ीचर आपको मिलने वाले हैं।

Realme GT Neo 3 कीमतें और उपलब्धता

80W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आने वाले Realme GT Neo 3 में तीन स्टोरेज मॉडल आये हैं।

  • 6GB + 128GB स्टोरेज – ¥1999 (24,000 रूपए)
  • 8GB + 128GB स्टोरेज – ¥2299 (27,600 रूपए)
  • 12GB + 256GB स्टोरेज – ¥2599 (31,200 रूपए)

ये पढ़ें: Samsung Galaxy A53 5G 120Hz AMOLED और Exynos 1280 के साथ भारत में लॉन्च

इसके 150W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आने वाले मॉडल में दो स्टोरेज विकल्प आये हैं।

  • 8GB RAM+256GB स्टोरेज – ¥2699 (32,400 रूपए)
  • 12GB RAM+256GB स्टोरेज – ¥2899 (34,800 रूपए)

Realme GT Neo 3 बैंगनी (Purple), ग्रे (Grey) और सिल्वर (Silver) रंग के विकल्प आएंगे। चीन में ये स्मार्टफोन 30 मार्च से उपलब्ध होगा।

Realme GT Neo 3 स्पेसिफिकेशन

Realme GT Neo 3 में 6.7-इंच की फुल एचडी+ OLED 10-bit डिस्प्ले है। साथ ही इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000Hz टच सैंपलिंग रेट मिलेगा। फ़ोन को पावर देने के लिए इसके MediaTek का लेटेस्ट ओक्टा कोर Dimensity 8100 प्रोसेसर लगाया गया है, जो यहां LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आएगा।

कैमरा की बात करें तो, फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा आएंगे, जिनमें 50MP का प्राइमरी कैमरा Sony IMX766 सेंसर, OIS के साथ आता है, दूसरा 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस है और 2MP का मैक्रो सेंसर भी इस कैमरा सेटअप में शामिल हैं। सामने की तरफ लगे 16MP कैमरे को आप सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। फ़ोन में Android 12 OS के साथ Realme UI 3.0 सॉफ्टवेयर दिया गया है।

इसके अलावा Realme GT Neo 3 में 11 5G बैंड सपोर्ट, 3.5 mm ऑडियो जैक, डॉल्बी एटमॉस, Hi-Res ऑडियो सर्टिफिकेशन, GT Mode 3.0, और हार्ट रेट डिटेक्शन जैसे फ़ीचर भी हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio Prime की वापसी, और ₹300 में मिल रही है आगे की रिचार्ज बढ़ोतरी से सुरक्षा

एक नज़र में: Reliance Jio ने Jio Prime को फिर से लौटा दिया है। एक बार ₹300 का शुल्क देकर मौजूदा प्रीपेड और पोस्टपेड यूज़र्स आज के रिचार्ज दाम 5 सितंबर 2027 तक लॉक करा सकते हैं। इसकी मेंबरशिप 20 अगस्त से ली जा सकेगी, और MyJio ऐप पर इसके बैनर अभी से दिखने लगे …

Image150W चार्जिंग के साथ Realme GT Neo 3 भारत में 29 अप्रैल को होगा लॉन्च; ये हो सकती हैं कीमतें

Realme GT Neo 3 का ज़िक्र कंपनी ने MWC 2022 में किया था और पिछले महीने ही 150W चार्जिंग के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया। अब कंपनी के वाईस प्रेजिडेंट माधव सेठ ने इस बात की भी पुष्टि कर दी है कि ये फ़ोन भारत में इसी महीने यानि …

ImageRealme GT Neo 5 की लॉन्च डेट सामने आयी, 240W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा फ़ोन

Realme ने 5 जनवरी को चीन में अपने एक लॉन्च इवेंट की घोषणा की है। कंपनी का ये लॉन्च इवेंट नेक्स्ट जनरेशन चार्जिंग तकनीक के बारे में है। हालांकि यहां कंपनी ने और कुछ नहीं बताया है, लेकिन जैसा कि आप सब जानते हैं कि कंपनी के नया फ़ोन 240W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

ImageRealme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में मिलेगी ग्लोबल वर्ज़न से बड़ी बैटरी, लेकिन 15x से कम मिलेगी एक चीज़

Realme 16x 5G भारत में लॉन्च होने की तैयारी में है, और इससे पहले इसकी बैटरी से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। टिपस्टर PassionateGeekz ने 29 जुलाई को X पर दावा किया है कि इस फोन के भारतीय वर्ज़न में 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जबकि ग्लोबल वर्ज़न 6,600mAh बैटरी के साथ आता …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products