Samsung Galaxy A53 5G 120Hz AMOLED और Exynos 1280 के साथ भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने आज भारत में अपने प्रचलित फ़ोन Galaxy A52 का सक्सेसर पेश किया है। फ़ोन का नाम Galaxy A53 5G है, जो विश्व स्तर पर लॉन्च के बाद, आज भारतीय बाज़ार में आया है। फ़ोन में आपको 120Hz फुल एचडी+ अमोलेड डिस्प्ले, Samsung का Exynos 1280 5nm चिपसेट, Android 12 जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। आइये विस्तार से जानते हैं फ़ोन के स्पेसिफिकेशन और कीमतों के बारे में।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy F23 5G रिव्यु

कीमतें और उपलब्धता

Samsung Galaxy A53 5G को काले, सफ़ेद, नीले, और पीच रंगों में आप खरीद सकते हैं। फ़ोन में दो स्टोरेज वैरिएंट सामने आये हैं, जिन्हें आप आज से ही Samsung.com पर प्री-आर्डर कर सकते हैं और इनकी सेल 25 मार्च से शुरू होगी।

  • 6GB+128GB – 34,499 रूपए।
  • 8GB+128GB – 35,999 रूपए।

ऑफर:

जो ग्राहक Galaxy A53 5G को प्री-बुक करते हैं, उन्हें 3000 रूपए तक का बैंक कैशबैक ऑफर मिल सकते हैं।

Samsung Galaxy A53 5G स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy A53 में Samsung का अपना 5nm फेब्रिकेशन प्रोसेस पर आधारित ओक्टा कोर Exynos 1280 चिपसेट है, जिसके साथ 8GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज मिलती है। फ़ोन में लेटेस्ट Android 12 सॉफ्टवेयर है, जिस पर OneUI 4.1 स्किन दी गयी है। साथ ही कंपनी ने वादा किया है कि इस फ़ोन पर आपको चार Android अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट दिए जायेंगे।

फ़ोन में 6.5-इंच की फुल एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलती है। ये स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 800 निट्स तक ब्राइटनेस और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आएगी। डिस्प्ले के बीचों-बीच पंच-होल कटआउट है, जिसमें आपको 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। स्पेक्स शीट में तो अच्छा है, बाकी देखते हैं।

स्क्रीन को घुमाकर देखेंगे तो आपको वही Samsung का डिज़ाइन दिखेगा, जो अब काफी Samsung फोनों में आ चुका है। फ़ोन पर हल्के कैमरा बम्प में चार कैमरे हैं, जिनमें प्राइमरी सेंसर 64MP का है। साथ में 12MP का अल्ट्रा-वाइड, 5MP का डेप्थ और 5MP का मैक्रो सेंसर दिए गए हैं। फ़ोन आपको IP67 रेटिंग के साथ मिलेगा, यानि पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा।

ये पढ़ें: Redmi 10 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ मात्र 9,999 रूपए में लॉन्च हुआ

इसके अलावा Galaxy A53 5G में 5000mAh की बैटरी भी है, और 25W फ़ास्ट चार्जिंग भी, लेकिन फिर से वही चार्जर नहीं है।

अन्य फीचरों की बात करें तो, इसमें हाइब्रिड ड्यूल सिम स्लॉट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, Type-C ऑडियो, ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac, ब्लूटूथ 5.1, GPS, GLONASS, NFC शामिल हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageNothing ने बताई Nothing OS 5.0 की तारीख, इन फोनों को मिलेगा अपडेट

एक नज़र में: Nothing ने कन्फर्म कर दिया है कि Nothing OS 5.0 को 25 अगस्त 2026 को ऑफिशियल तौर पर पेश किया जाएगा। ये कंपनी का पहला ऐसा रिलीज़ होगा, जो Android 17 पर बना है। ऐलान खुद बहुत छोटा-सा रहा। कंपनी ने इसे एक सोशल पोस्ट के ज़रिए बताया, जिसका कैप्शन था, “More …

ImageSamsung Galaxy A53 5G रिव्यु: मिड-रेंज कैटेगरी में एक अच्छा विकल्प

Samsung Galaxy A53 5G सम्पादक की रेटिंग: 3.8/5 डिज़ाइन डिस्प्ले कनेक्टिविटी परफॉरमेंस बैटरी कैमरा खूबियाँ बेहतरीन फुल एचडी+ sAMOLED डिस्प्ले  प्राइमरी 64MP अच्छी परफॉरमेंस देता है UI अच्छी है IP67 रेटिंग 5000mAh बैटरी, 25W चार्जिंग खामियां HDR सपोर्ट नहीं है ऑडियो जैक नहीं है बॉक्स में चार्जर नहीं है Samsung इस साल काफी तेज़ी से …

Image2021 में लॉन्च हुए बेस्ट 90Hz, 120Hz और 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन

कुछ साल पहले जाएँ तो, स्मार्टफोन डिस्प्ले में रिफ्रेश रेट एक ऐसी चीज़ थी, जिसकी तरफ कोई ध्यान नहीं देता था। हालांकि बदलते समय के साथ धीरे-धीरे लगभग सभी स्मार्टफोन निर्माता अब अपने स्मार्टफोनों में एक स्मूथ डिस्प्ले देने की कोशिश करते हैं। मिड-रेंज और प्रीमियम केटेगरी के अलावा अब किफ़ायती रेंज में भी 90Hz …

Image6 साल OS अपडेट और 6000mAh बैटरी: Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung ने आज भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खूबियाँ हैं इसकी 6000mAh बैटरी, OIS वाला 50MP कैमरा और 6.7-इंच का Super AMOLED 120Hz डिस्प्ले। और जो चीज़ इसे इस समय बाज़ार में डटने के लायक बनाती है, वो है Samsung का 6 …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

Discuss

Be the first to leave a comment.