Redmi 10 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ मात्र 9,999 रूपए में लॉन्च हुआ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Redmi की रफ़्तार थमने का नाम ही ले रही है। Redmi 10 Prime और Note 11 सीरीज़ के चार स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद आज कंपनी ने भारत में Redmi 10 को लॉन्च किया है। ये स्मार्टफोन 6.71 इंच डिस्प्ले, 50MP कैमरा, 6000mAh की बैटरी जैसे फीचरों के साथ सामने आया है। HDFC कार्ड के साथ खरीदने पर आप इसे मात्र 9,999 रूपए में पा सकते हैं।

कीमतें और उपलब्धता

Redmi 10 को तीन नीले (Pacific Blue), हरे (Caribbean Green) और काले (Midnight Black) रंगों में लॉन्च किया गया है। फ़ोन में दो स्टोरेज मॉडल दिए गए हैं, जिनकी सेल 24 मार्च से mi.com, Flipkart, और Mi home स्टोरों पर शुरू होगी।

  • 4/64GB – 10,999 रूपए।
  • 6/128GB – 12,999 रूपए।

HDFC कार्ड द्वारा खरीदने पर 1,000 इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद इनकी कीमत 9,999 और 11,999 रूपए रह जायेगी।

ये पढ़ें: iQOO Z6 5G भारत में Snapdragon 695 और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च

Redmi 10 स्पेसिफिकेशन

Redmi 10 में 6.71-इंच की HD+ डिस्प्ले मौजूद है, जिसमें वही साधारण 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन पर सुरक्षा के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की सुरक्षा भी है। हालांकि फ़ोन में तस्वीरों में बेज़ेल थोड़े मोठे दिख रहे हैं और वॉटरड्रॉप नौच भी है।

फ़ोन को पावर देने के लिए ओक्टा कोर Snapdragon 680 6nm चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो कि बजट रेंज में काफी अच्छा चिपसेट है। साथ ही Adreno 610 GPU, 4GB / 6GB की रैम और 128GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज यहां मौजूद है।

इसके अलावा मात्र 10,000 की कीमत में कंपनी आपको इस फ़ोन में 50MP रियर कैमरा दे रही है, जिसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर भी रियर पैनल पर फिट किया किया गया है। लेकिन यहां फ्रंट पर आपको केवल 5MP के कैमरे से काम चलाना पड़ेगा।

फ़ोन में Android 11 के साथ MIUI 13 सॉफ्टवेयर है। यहां Android 11 भले ही पुराना है, लेकिन लेटेस्ट MIUI 13 के नए फ़ीचर आपको यहां मिल जायेंगे। फ़ोन में 6000mAh की बैटरी दी गयी है और 18W फ़ास्ट चार्जर आपको बॉक्स में साथ मिलता है।

ये पढ़ें: Toyota Glanza, ब्रैंड की नयी कार भारत में मात्र 6.39 लाख की शुरूआती कीमत के साथ लॉन्च हुई

अन्य फीचरों की बात करें तो, Redmi 10 में ड्यूल सिम स्लॉट, डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट, रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, ब्लूटूथ 5.0, GPS, USB Type-C पोर्ट जैसे फ़ीचर शामिल हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra से लेकर Watch 9 तक, Unpacked इवेंट से पहले लीक हुई सबकी कीमत

Samsung के अगले Galaxy Unpacked से ठीक पहले उसके पूरे 2026 फोल्डेबल और स्मार्टवॉच लाइनअप की कीमतें लीक हो गई हैं। इस बार Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 के अलावा Galaxy Z Fold 8 Ultra भी आएगा। इसके अलावा Watch 9 भी इसी समय लॉन्च होगी। आपको असमंजस न हो, इसीलिए बता देते …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

Image2023 में उपलब्ध बेहतरीन 5G स्मार्टफोन

भारत में सरकार द्वारा पिछले साल 5G ऑक्शन (नीलामी) पूरे होने के बाद अब धीरे धीरे Jio, Airtel व Vi पूरे देश में 5G रोलआउट कर रहे हैं। सभी मेट्रो शहरों के साथ और भी बहुत से शहरों में 5G आ चुका है और इस साल के अंत तक ये भारत के कोने-कोने में पहुँच …

ImageRedmi Note 17 सीरीज कन्फर्म: Pro Max न्यूब में 10,100mAh बैटरी और 200MP कैमरा, जानें भारत में कब देगा दस्तक

Redmi के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि Redmi Note 17 सीरीज़ इसी महीने, यानी जुलाई 2026 में चीन में लॉन्च होगी। इसी के साथ Redmi ने ये भी बताया कि उसकी Note सीरीज़ के अब तक दुनियाभर में 50 करोड़ यूनिट बिक चुके हैं। लेकिन …

ImageOPPO Reno16 भारत में लॉन्च: बैक पैनल पर 3D प्लैनेट डिज़ाइन, साथ में 6700mAh बैटरी और ट्रिपल 50MP कैमरा

OPPO ने आज भारत में अपना नया OPPO Reno16 लॉन्च कर दिया है, जो कंपनी की Reno16 सीरीज़ का टॉप वेरिएंट है। ₹61,999 से शुरू होने वाले इस फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट, ट्रिपल 50MP रियर कैमरा, 6.32-इंच का कॉम्पैक्ट AMOLED डिस्प्ले और 80W चार्जिंग वाली 6,700mAh बैटरी दी गई है। इस बार …

Discuss

Be the first to leave a comment.