Redmi Note 11 Pro Plus 5G ने बेहतरीन फीचरों के साथ आकर्षक कीमत पर ली भारत में एंट्री, साथ में Note 11 Pro भी लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जैसे की कंपनी ने घोषणा की थी, आज भारत में Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro Plus 5G को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इन्हें एक ऑनलाइन इवेंट में लॉन्च किया है, जिनके साथ कुछ और प्रोडक्ट भी लॉन्च किये गए हैं। इन दोनों ही स्मार्टफोनों में 120Hz डिस्प्ले, AMOLED पैनल, 5000mAh बैटरी जैसे फ़ीचर देखने को मिलेंगे। आइये इनके फ़ीचरों और भारत में इनकी उपलब्धता के बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं।

ये पढ़ें: Apple का किफायती iPhone SE 3 लॉन्च हुआ, भारत में ये होगी कीमत

कीमतें और उपलब्धता

Redmi Note 11 Pro Plus 5G में तीन रंगों के विकल्प काला (Stealth Black), सफ़ेद (Phantom White) और नीला (Mirage Blue) शामिल हैं वहीँ Redmi Note 11 Pro में केवल काले और सफ़ेद रंग के वैरिएंट मिलेंगे। इनमें आपको रियर पैनल पर फ्रॉस्टेड ग्लास भी मिलेगा।

Redmi Note 11 Pro 4G

  • 6/128GB – 17,999 रूपए
  • 8/128GB – 19,999 रूपए

Redmi Note 11 Pro Plus 5G

  • 6/128GB – 20,999 रूपए
  • 8/128GB – 22,999 रूपए
  • 8/256GB – 24,999 रूपए

Redmi Note 11 Pro+ 5G 15 मार्च से और Redmi Note 11 Pro 4G 23 मार्च से Amazon.in, mi.com, Mi Home स्टोरों पर उपलब्ध होगा।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy F23 5G भारत में लॉन्च, मात्र 15,000 की शुरूआती कीमत पर मिलेंगे 50MP कैमरा, Snapdragon 750G जैसे फ़ीचर

Redmi Note 11 Pro Plus 5G और Note 11 Pro 4G स्पेसिफिकेशन

इन दोनों स्मार्टफोनों में आपको 6.67 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले दी गयी है। साथ में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट, 1200 निट्स तक की ब्राइटनेस है। साथ ही दोनों की स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास द्वारा सुरक्षित भी है।

इन दोनों का प्राइमरी रियर कैमरा 108MP का है और सेकेंडरी 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। इसके अलावा Note 11 Pro 4G में 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर भी रियर पैनल पर मौजूद हैं, जबकि Pro+ में केवल 2MP का मैक्रो सेंसर ही है। दोनों स्मार्टफोनों में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का पंच-होल फ्रंट कैमरा, स्क्रीन में ऊपर की तरफ बीचों-बीच मौजूद है।

इसके अलावा Redmi Note 11 Pro Plus 5G और Note 11 Pro 4G में हाइब्रिड ड्यूल सिम स्लॉट, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फ़ीचर भी मौजूद हैं।

दोनों फोनों में पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी ज़रूर है, लेकिन फ़ास्ट चार्जिंग फ़ीचर अलग-अलग है। Note 11 Pro 4G में 67W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, और कंपनी दावा करती है कि बॉक्स में साथ आने वाले इस चार्जर से केवल 15 मिनटों में इसकी बैटरी इतनी चार्ज हो जाती है, जो पूरे दिन के लिए काफी हो। इसी के साथ इस 4G फ़ोन में परफॉरमेंस के लिए ओक्टा कोर MediaTek Helio G96 चिपसेट दिया गया है।

दूसरी तरफ, Redmi Note 11 Pro Plus 5G ओक्टा कोर Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ आएगा। इस स्मार्टफोन में आपको 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जो लगभग 17 मिनटों में बैटरी को फुल चार्ज करने में सक्षम है।

वैसे कीमतों को देखते, दोनों फोनों में ज़बरदस्त फ़ीचर मौजूद हैं, हालांकि 4G कनेक्टिविटी यहां एक कमी हो सकती है। आपको इन दोनों स्मार्टफोनों में से कौन सा फ़ोन ज़्यादा पसंद आया, हमें कमेंट सेक्शन में बता सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

Image2023 में उपलब्ध बेहतरीन 5G स्मार्टफोन

भारत में सरकार द्वारा पिछले साल 5G ऑक्शन (नीलामी) पूरे होने के बाद अब धीरे धीरे Jio, Airtel व Vi पूरे देश में 5G रोलआउट कर रहे हैं। सभी मेट्रो शहरों के साथ और भी बहुत से शहरों में 5G आ चुका है और इस साल के अंत तक ये भारत के कोने-कोने में पहुँच …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

ImageNote सीरीज़ में पहली बार Pro Max नाम, Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च

Xiaomi ने Redmi Note 17 Pro सीरीज़ के इंडिया लॉन्च पर आखिरकार खुद मुहर लगा दी है और ये फोन 15 सितंबर को भारत में दस्तक देंगे। कंपनी के टीज़र का पूरा ज़ोर बैटरी पर है, जिसमें 10,000mAh के आंकड़े के साथ एक बार चार्ज पर चार दिन से ज़्यादा चलने का दावा किया गया …

Discuss

Be the first to leave a comment.