Samsung Galaxy F23 5G भारत में लॉन्च, मात्र 15,000 की शुरूआती कीमत पर मिलेंगे 50MP कैमरा, Snapdragon 750G जैसे फ़ीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने आज अपनी F-सीरीज़ में एक नए किफ़ायती स्मार्टफोन को शामिल किया है। फ़ोन का नाम Samsung Galaxy F23 5G जिसे 5G सपोर्ट, 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon 750G चिपसेट जैसे फीचरों के साथ भारतीय बाज़ार में उतारा गया है। फ़ोन की शुरूआती कीमत 15,000 रूपए है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy F23 कीमतें और उपलब्धता

Galaxy F23 5G में दो स्टोरेज वैरिएंट सामने आये हैं। इनमें 4GB और 6GB रैम विकल्पों के साथ 128GB की स्टोरेज मिलेगी। दोनों ही स्टोरेज वैरिएंट फिलहाल लॉन्च ऑफर के चलते, एक सीमित वक़्त तक आपको 2,500 रूपए के डिस्काउंट के साथ मिलेंगे और बाद में ये नयी कीमत के साथ उपलब्ध होंगे।

  • 4GB+128GB – अभी इन्ट्रोडक्टरी कीमत 14,999 रूपए (कुछ समय बाद 17,499 रूपए)
  • 6GB+128GB – इंट्रोडक्टरी कीमत 15,999 रूपए (कुछ समय बाद 18,499 रूपए)

ये पढ़ें: Samsung ने लॉन्च किये Galaxy M33, M23, Galaxy A23 और A13; जानें स्पेसिफिकेशन

ये स्मार्टफोन हरे (Aqua Green) और नीले (Foster Blue) रंगों में 16 मार्च दोपहर 12 बजे से Flipkart और Samsung Shop पर उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy F23 5G स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy F23 में 6.4-इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलती है। Samsung मात्र 15,000 रूपए में अपने इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट ऑफर कर रहा है। इसके अलावा स्क्रीन पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन भी है।

ये पढ़ें: Vivo T1 5G रिव्यु: क्या 16,000 के बजट में ये एक बेहतर परफ़ॉर्मर है ?

ये स्मार्टफोन ओक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 750G चिपसेट पर चलता है। साथ ही इसमें इसमें 12 5G बैंडों का सपोर्ट भी मिलता है। इसमें Adreno 619 GPU है और साथ में 6GB तक की रैम और 128GB स्टोरेज दी गयी है। यहां माइक्रो एसडी स्लॉट के साथ आप स्टोरेज को 1TB तक बढ़ा भी सकते हैं।

कैमरा की बात करें तो, इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद हैं, जिनमें प्राइमरी 50MP का कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2MP का मैक्रो लेंस शामिल हैं। वहीँ सामने की तरफ, वॉटरड्रॉप नौच में 13MP का सेल्फी सेंसर फिट किया गया है।

ये पढ़ें: मार्च 2022 में लॉन्च हो रहे हैं ये सभी स्मार्टफोन, जिनका था सबको इंतज़ार

सॉफ्टवेयर साइड पर, इसमें लेटेस्ट एंड्राइड वर्ज़न Android 12 पर One UI 4.1 स्किन दी गयी है। फ़ोन को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी 25W चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगी। इसके अलावा साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, Wi-Fi 802.11 ac, ब्लूटूथ 5.0, GPS, USB Type-C सपोर्ट, NFC, और ड्यूल सिम स्लॉट जैसे फ़ीचर भी इसमें मौजूद हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImageSamsung Galaxy F23 5G रिव्यु

Samsung Galaxy F23 5G: रिव्यु समरी सम्पादक की रेटिंग – 3.75/5 डिज़ाइन डिस्प्ले कैमरा बैटरी परफॉरमेंस खूबियाँ बेहतरीन कैमरा अच्छी रंगीन डिस्प्ले 5G कनेक्टिविटी फ़ास्ट चार्जिंग UI अच्छी है खामियाँ Netflix के लिए HDR10 सपोर्ट नहीं है एवरेज साउंड क्वॉलिटी साधारण डिज़ाइन धूल से प्रोटेक्शन के लिए कोई रेटिंग नहीं है बॉक्स में चार्जर नहीं …

ImageRedmi Note 11 Pro Plus 5G ने बेहतरीन फीचरों के साथ आकर्षक कीमत पर ली भारत में एंट्री, साथ में Note 11 Pro भी लॉन्च

जैसे की कंपनी ने घोषणा की थी, आज भारत में Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro Plus 5G को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इन्हें एक ऑनलाइन इवेंट में लॉन्च किया है, जिनके साथ कुछ और प्रोडक्ट भी लॉन्च किये गए हैं। इन दोनों ही स्मार्टफोनों में 120Hz डिस्प्ले, AMOLED …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

Discuss

Be the first to leave a comment.