मार्च 2022 में लॉन्च हो रहे हैं ये सभी स्मार्टफोन, जिनका था सबको इंतज़ार

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

2022 में कई नए स्मार्टफोन भारत में दस्तक दे चुके हैं। इनमें कई बेहतरीन स्मार्टफोन जैसे OnePlus Nord CE 2, iQOO 9 सीरीज़, Samsung Galaxy S22 सीरीज़, और Poco, Redmi, Realme के किफ़ायती स्मार्टफोन शामिल हैं। हालांकि अब मार्च शुरू हो चुका है और इस महीने भी स्मार्टफोन की दुनिया में काफी कुछ नया आने वाला है। MWC 2022 लगभग ख़त्म हो गया है और अब कई स्मार्टफोन जो इस इवेंट में लॉन्च हुए, भारत की तरफ रुख करेंगे। मार्च में भारत में ऐसे हाई-एन्ड प्रीमियम स्मार्टफोन से लेकर किफ़ायती स्मार्टफोन देखने को मिलेंगे, जिनका इंतज़ार आपको काफी समय से था।

ये पढ़ें: इस साल कई स्मार्टफोन होंगे 150W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च

मार्च 2022 में भारत में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन (Smartphones to launch in March 2022 in India)

1. iPhone SE 3

Apple Spring event (स्प्रिंग इवेंट 2022), 8 मार्च को होने वाला है। इसमें हमें iPhone SE 3 को लॉन्च किया जा सकता है। Apple की तरफ से ये एक किफ़ायती iPhone होगा, जिसकी कीमत 35,000 रूपए के आस-पास हो सकती है। iPhone SE 3 में 4.7 इंच Retina डिस्प्ले आ सकती है और इसमें Apple का लेटेस्ट चिपसेट A15 bionic आपको 5G X60 मॉडम के साथ मिलेगा। इसमें आपको 1821mAh की बैटरी मिलने के आसार हैं।

2. Redmi Note 11 सीरीज़

फरवरी में Redmi Note 11 और Note 11S के लॉन्च के बाद, अब भारत में Redmi Note 11 Pro और Note 11 Pro+ लॉन्च होने जा रहे हैं। को भारतीय बाज़ार में लॉन्च करेगी। ये 9 मार्च को भारत में लॉन्च होंगे।

Redmi Note 11 Pro में 6.5 इंच की और Pro+ में 6.67-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गयी हैं। Note 11 Pro में आपको ओक्टा कोर MediaTek Helio G96 चिपसेट मिलेगा वहीँ Redmi Note 11 Pro+ में Snapdragon 695 मौजूद हैं। दोनों में 8GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज मिलती है। Pro+ में 5G कनेक्टिविटी है, जबकि 11 Pro में केवल 4G सपोर्ट ही है।

दोनों स्मार्टफोनों में 5000mAh की बैटरी, 67W फ़ास्ट चार्जिंग, 108MP का प्राइमरी रियर कैमरा जैसे फ़ीचर होंगे।

3. OnePlus 10 Pro

MWC लॉन्च के दौरान OnePlus ने घोषणा कर दी है, कि OnePlus 10 Pro मार्च में ही भारत में लॉन्च होगा। हालांकि लॉन्च की तारीख़ अभी नहीं बतायी गयी है।

कंपनी का ये पहला स्मार्टफोन है, जिसमें आपको 80W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा OnePlus 10 Pro में 6.7-इंच QHD+ AMOLED LTPO 2.0 डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट, Snapdragon 8 Gen 1 4nm प्रोसेसर, LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज जैसे पावरफुल फ़ीचर मिलेंगे।

इस स्मार्टफोन में 48+50+8 MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आएगा और सामने की तरफ 32MP का सेल्फी कैमरा भी Sony IMX615 सेंसर के साथ दिया गया है।

ये पढ़ें: भारत में उपलब्ध ये 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर बना सकते हैं आपका सफर आसान

4. Realme GT 2 सीरीज़

MWC में लॉन्च करने के बाद, कंपनी Realme GT 2 और GT 2 Pro को इसी महीने भारत में लॉन्च करने वाली है। GT सीरीज़ का टीज़र पहले माधव सेठ द्वारा ट्विटर पर भी शेयर किया गया है।

स्पेसिफिकेशनों की बात करें तो, Realme GT 2 में 6.62-इंच की 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 888 चिपसेट, 12GB तक की रैम, 256GB तक की स्टोरेज, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 5000mAh की बैटरी है।

वहीँ Realme GT 2 Pro में 6.7- इंच की 2K Super Reality LTPO AMOLED डिस्प्ले, 1400 निट्स ब्राइटनेस, Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट, 12GB तक की LPDDR5 RAM, 256GB UFS 3.1 स्टोरेज, और 5000mAh बैटरी जैसे स्पेसिफिकेशन शामिल हैं।

दोनों स्मार्टफोनों में एंड्राइड 12, 5000mAh की बैटरी, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, और 65W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी हैं।

5. Samsung Galaxy M33

Samsung भी इस महीने अपनी M-सीरीज़ में नया सदस्य शामिल कर सकती है। मार्च 2022 में Galaxy M33 भी भारत में लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन में ओक्टा कोर Exynos 1200 चिपसेट के साथ Android 12 सॉफ्टवेयर आने के आसार हैं।

इसके अलावा M33 में 6.5-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 64MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 6000mAh की बैटरी मिल सकती है।

ये पढ़ें: इन 5 कारणों से खरीद सकते हैं Moto Edge 30 Pro

6. Nothing Smartphone

OnePlus के को-फाउंडर रह चुके कार्ल पेई की कंपनी Nothing भी मार्च में अपना नया स्मार्टफोन लेकर आ सकती है। Nothing TWS की तरह, ये स्मार्टफोन भी पारदर्शी यानि ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके डिज़ाइन कॉन्सेप्ट को लेकर कुछ तसवीरें भी लीक हुईं, जिसे आप ऊपर देख सकते हैं।

7. Oppo Find X5 सीरीज़

MWC 2022 में Oppo Find X5 सीरीज़ के तीन स्मार्टफोन पेश किये गए। अब कंपनी इन्हें ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च करने जा रही है। आसार हैं कि इसी महीने ये प्रीमियम सीरीज़ भी भारत में लॉन्च होगी। भारत में इसके दो स्मार्टफोन Oppo Find X5, जो Snapdragon 888 प्रोसेसर के साथ आता है और Find X5 Pro, जिसमें MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट है, लॉन्च किए जा सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO Z7 5G vs Poco X5 5G: 20,000 रूपए में कौन सा स्मार्टफोन बेहतर ?

मार्च के महीने में ही भारतीय बाज़ार में दो नए बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च हुए। इनमें iQOO Z7 5G और Poco X5 5G के नाम शामिल हैं। दोनों की शुरूआती कीमत 20,000 रूपए से कम ही है और दोनों में दो स्टोरेज वैरिएंट पेश किये हैं। आइये जानते हैं कि इनमें से इस बजट में …

Imageअप्रैल 2022 में भारत में लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन

2022 में फ़ोन बहुत रफ़्तार से लॉन्च होते जा रहे हैं। साल का पहला क्वार्टर ख़त्म हो गया है, जिसमें हमने Galaxy S22 सीरीज़, iPhone SE 2022, Oppo Reno 7 सीरीज़, OnePlus 10 Pro जैसे प्रीमियम और मुख्य फोनों के साथ कई मिड-रेंज और Realme 9 Pro सीरीज़, Galaxy F23 (रिव्यु), Poco X4 Pro, Vivo …

Imageजुलाई 2022 में भारत में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन

जून 2022 के महीने में जितने स्मार्टफोन लॉन्च होने की उम्मीद थी, उतने नहीं हुए, लेकिन जुलाई 2022 में कई ऐसे स्मार्टफोन आने वाले हैं, जिनकी चर्चा काफी समय से चल रही है। और लोगों को भी इन स्मार्टफोनों का इंतज़ार है। जहां जून में Poco F4 5G, Galaxy F13, Oppo K10 जैसे स्मार्टफोन आये। …

ImageJioPhone 5G की तस्वीरें लीक, ₹10,000 से कम में हो सकता है लॉन्च

Reliance Jio द्वारा नए स्मार्टफोन JioPhone 5G का इंतज़ार सभी को है। हालांकि, ये स्मार्टफोन दिवाली के आस-पास आना है, लेकिन कंपनी द्वारा अभी कोई चर्चा नहीं है। फ़ोन के बारे में ज़्यादा जानकारी सामने नहीं आयी है। लेकिन एक ट्विटर यूज़र ने आज इस स्मार्टफोन की असल तस्वीरें शेयर की हैं। इसी के साथ, …

ImageSamsung Galaxy S23 FE सितंबर में हो सकता लॉन्च, फिर से स्पेसिफिकेशन लीक

Samsung के आने वाले Samsung Galaxy S23 FE स्मार्टफोन को लेकर कई महीनों से लीक सामने आ रहे हैं। कंपनी भी इसे जल्द से जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। अब ऐसी अफवाह सामने आ रही है कि यह स्मार्टफोन सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में …

Discuss

Be the first to leave a comment.