Samsung Galaxy S22 सीरीज़ की कीमतें भारत में 72,999 रूपए से शुरू

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने आज भारत में Galaxy S22 सीरीज़ लॉन्च कर दी है। हालांकि इस सीरीज़ को विश्व स्तर पर Galaxy Unpacked इवेंट में 9 फरवरी को लॉन्च किया गया था और आज इनकी भारतीय कीमतें सामने आयी हैं। अब ये प्रीमियम सीरीज़ भारत में भी उपलब्ध होगी, लेकिन हम आपको बता देना चाहते हैं कि कीमतें भी उतनी ही ऊँची हैं।

वैसे, इस बार Samsung ने भारत में ये सभी फ़ोन Exynos चिपसेट नहीं, बल्कि Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ लॉन्च किये हैं। इसके अलावा तीनों स्मार्टफोनों में Android 12 पर आधारित One UI 4.1 भी है।

ये पढ़ें: OnePlus Nord CE 2 और OnePlus Y सीरीज़ स्मार्ट टीवी आज भारत में होंगे लॉन्च; जानें कैसे देखें इवेंट और क्या हैं स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy S22 सीरीज़ की भारतीय कीमतें

Galaxy S22 सीरीज़ के तीनों स्मार्टफोनों Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra कीमतें 72,999 रूपए से शुरू होकर 1,18,999 रूपए तक जाती हैं। इन स्मार्टफोनों के प्री-आर्डर पहले ही शुरू हो चुके हैं, हालांकि ये सेल के लिए कब उपलब्ध होंगे, इसकी जानकारी आना अभी बाकी है।

Galaxy S22 8GB+128GB – 72,999 रूपए 8GB+256GB – 76,999 रूपए
Galaxy S22+ 8GB+128GB – 84,999 रूपए 8GB+256GB – 88,999 रूपए
Galaxy S22 Ultra 12GB+256GB – 1,09,999 रूपए 12GB+512GB – 1,18,999 रूपए

Samsung Galaxy S22

Galaxy S22 में 6.1-इंच की full HD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिस पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस भी लगा है। आई कम्फर्ट शील्ड, 120Hz तक की अडैप्टिव रिफ्रेश रेट डिस्प्ले भी आपको इस फ़ोन में मिलेंगी। इसमें 50MP मुख्य कैमरा, 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 10MP का टेलीफ़ोटो लेंस शामिल है। लेकिन इस बार भी कंपनी ने इसमें 25W की फ़ास्ट चार्जिंग ही दी है और बैटरी की बात करें तो, वो 3700mAh की है।

Samsung Galaxy S22+

वहीँ S22+ में 6.6-इंच की FHD+ डायनामिक 2X AMOLED डिस्प्ले है। इसमें भी आई कम्फर्ट शील्ड है। इसमें भी ट्रिपल कैमरा ही दिए गए हैं, जिनमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 10MP का टेलीफ़ोटो कैमरा शामिल है। साथ ही Galaxy S22 और S22+, दोनों में 10MP का सेल्फी कैमरा आएगा। इसमें 4500mAh की बैटरी, 45W फ़ास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है। चिपसेट और स्टोरेज इसमें S22 जैसे ही हैं।

Samsung Galaxy S22 Ultra

ये पढ़ें: Realme 9 Pro सीरीज़ लॉन्च हुई; किफ़ायती दामों में मिलेंगे फ्लैगशिप Sony sensor, लाइट शिफ्ट डिज़ाइन, Android 12 जैसे फ़ीचर

इस बार इस सीरीज़ के टॉप-एन्ड फ़ोन में आपको S Pen का सपोर्ट मिलता है। इसी कारण इसे Note सीरीज़ का रिप्लेसमेंट करार दिया जा रहा है। फ़ोन में 6.8-इंच की Edge QHD Dynamic AMOLED 2x डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गयी है। इसमें आपको 1750 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस, इसकी स्क्रीन की सुरक्षा करता है। इसमें Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट ही है।

Samsung Galaxy S22 Ultra में S-Pen और बेहतर काम करे, इसके लिए इसमें Wacom तकनीक भी दी गयी है। बाकी दोनों फोनों के मुकाबले इसमें आपको क्वैड रियर कैमरा दिए गए हैं, जिसमें मुख्य कैमरा 108MP का है। इसमें 5000mAh की बैटरी और 45W की फ़ास्ट चार्जिंग मिलती है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

ImageSamsung Galaxy S22 सीरीज़ की कीमतें और फ़ीचर लॉन्च से पहले सामने आयीं, क्या इस कीमत पर आप खरीदेंगे ये प्रीमियम फ़ोन

Samsung ने हाल ही में पुष्टि की है कि इस साल Galaxy Unpacked Event फरवरी में होने वाला है। कंपनी ने इवेंट की तारीख़ और इसमें लॉन्च होने वाले डिवाइसों के बारे में कुछ नहीं कहा है, लेकिन ज़ाहिर है कि हर साल की तरह, इस साल भी Galaxy S-सीरीज़ यानि Samsung Galaxy S22 सीरीज़ …

Imageफरवरी 2022 में भारत में दस्तक देंगे ये ज़बरदस्त स्मार्टफोन

2022 का पहला महीना गुज़र गया है और इसमें कई स्मार्टफोन भी हमने देखे हैं। लेकिन दूसरा महीना यानि की फरवरी इसे भी ज़्यादा स्मार्टफोन लेकर आने वाला है। भारत में भी फरवरी 2022 में आपको कई स्मार्टफोन देखने को मिलेंगे, जिनमें Realme 9 Pro सीरीज़ (जिसके एक्सक्लूसिव लीक हमने आपके साथ शेयर किये), Redmi …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

Imageभारत में ₹1,999 से शुरू हुआ Claude AI, लेकिन एक मामले में ChatGPT अब भी है सस्ता

रुपये में आ गया Claude AI: अब डॉलर या इंटरनेशनल कार्ड की ज़रूरत नहीं AI चैटबॉट Claude बनाने वाली कंपनी Anthropic ने आख़िरकार भारतीय यूज़र्स के लिए रुपये में कीमतें शुरू कर दी हैं। यानी अब Claude का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए आपको डॉलर में पेमेंट करने या इंटरनेशनल क्रेडिट कार्ड ढूंढने की ज़रूरत नहीं …

Discuss

Be the first to leave a comment.