iQOO 9 सीरीज़ भारत में लॉन्च; फ्लैगशिप फ़ोन iQOO 9 Pro में मिलेंगे Snapdragon 8 Gen 1, 120W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO ने आज भारत में iQOO 9 सीरीज़ को लॉन्च किया है। इस सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन – iQOO 9, iQOO 9 SE और iQOO 9 Pro को भारतीय बाज़ार में उतारा गया है। इनमें से दो स्मार्टफोनों के प्री-आर्डर आज से ही Amazon पर शुरू हो चुके हैं। इनके अलावा कंपनी ने iQOO GamePad और वायरलेस चार्जर भी लॉन्च किये हैं। आइये इनके बारे में विस्तार से जानते हैं –

कीमतें और उपलब्धता

iQOO 9 सीरीज़ के तीनों दो स्टोरेज वैरिएंट में उपलब्ध होंगे। इनमें iQOO 9 SE के प्री-आर्डर 2 मार्च 2022 से शुरू होंगे, जबकि बाकी दोनों स्मार्टफोनों को आप Amazon पर आज से ही प्री-बुक कर सकते हैं।

iQOO 9 Pro iQOO 9 iQOO 9 SE
8/256GB – 64,990 रूपए 8/128GB- 42,990 रूपए 8/128GB – 33,990 रूपए
12/256GB – 69,990 रूपए 12/256GB- 46,990 रूपए 12/256GB – 37,990 रूपए
कलर वैरिएंट – Legend और Dark Cruise कलर वैरिएंट – Legend और Dark Cruiseकलर वैरिएंट – Sunset Sierra and Space Fusion

ICICI क्रेडिट कार्ड हाई-एन्ड मॉडल iQOO 9 Pro को खरीदने पर फ्लैट 6,000 रूपए का डिस्काउंट, बेस मॉडल iQOO 9 पर 4,000 की छूट और किफायती वैरिएंट SE पर 3,000 रूपए की छूट मिलेगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर भी हैं।

iQOO GamePad को भी भारत में 2,999 रूपए की कीमत पर और iQOO Wireless charger को 4,499 रूपए की कीमत में पेश किया गया है।

ये पढ़ें: Redmi Note 11 Pro, Note 11 Pro+ के भारतीय लॉन्च का टीज़र सामने आया, जानें कब होगा लॉन्च

iQOO 9 Pro

iQOO 9 Pro में 6.78-इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले है, जो 3D कर्व्ड स्क्रीन के साथ दी गयी है। ये LTPO 2.0 स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ यहां मिलती है। स्क्रीन में ही इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इस हाई-एन्ड फ़ोन को ओक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट, 12GB तक की LPDDR5 RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मौजूद है। इसके अलावा इसमें 14 5G बैंड का सपोर्ट भी है।

iQOO 9 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा फिट किये गए हैं। इनमें 50MP का मुख्य कैमरा गिम्बल स्टेबिलाईज़ेशन के साथ, दूसरा 50MP का कैमरा 150 डिग्री अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ, और तीसरा 16MP का पोर्ट्रेट लेंस है। सामने की तरफ भी बीच में 16MP का पंच-होल सेल्फी कैमरा मिलता है।

इस स्मार्टफोन में 4700mAh की बैटरी है, जो 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ यहां दी गयी है। ये आपको फ़ोन को मिनटों में फुल चार्ज करने में सक्षम है। इसके अलावा X-एक्सिस लीनियर वाइब्रेशन मोटर, Android 12 आधारित FunTouchOS 12, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, USB Type-C पोर्ट जैसे फ़ीचर भी इसमें शामिल हैं।

ये पढ़ें: [Exclusive] Realme Pad Mini का स्लिम डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन लीक हुए

iQOO 9

iQOO 9 में 6.56-इंच की फुल एचडी+ 10-बिट AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है। इसमें भी आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। इस स्मार्टफोन में भी फ्लैगशिप चिपसेट है, लेकिन पिछले साल का। बेस वैरिएंट iQOO 9 Qualcomm Snapdragon 888+ प्रोसेसर पर चलता है। इसमें भी आपको LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज ही मिलेगी और साथ में X-एक्सिस लीनियर वाइब्रेशन मोटर भी है।

iQOO 9 में आपको Pro मॉडल के मुकाबले केवल 8 5G बैंडों का सपोर्ट मिलता है। इसमें गेमिंग के लिए इन-डिस्प्ले मॉन्स्टर टच बटन भी हैं।

इसमें भी रियर पैनल पर तीन कैमरा लगे हैं, जिनमें प्राइमरी कैमरा 48MP का है, जो Sony IMX598 सेंसर के साथ आएगा, दूसरा 13MP का 120-डिग्री अल्ट्रा-वाइड कैमरा और आखिर में 13MP का पोर्ट्रेट लेंस शामिल हैं। इसमें भी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा आप इस्तेमाल कर सकते हैं।

हालांकि अब किफ़ायती रेंज में भी 5000mAh की बैटरी काफी अधिक देखने को मिलती है, लेकिन iQOO के इस मिड-रेंज फ्लैगशिप में 4350mAh बैटरी अंदर है, हालांकि साथ में 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट, इस कमी को ढक लेती है।

iQOO 9 SE

iQOO 9 SE, इस सीरीज का सबसे किफ़ायती फ़ोन है, जिसकी कीमत डिस्काउंट के बाद, 30,990 रूपए पड़ेगी। ये स्मार्टफोन भी आपको Snapdragon 888 चिपसेट के साथ मिलेगा, जो कि इस कीमत में बहुत अच्छा चिपसेट है। इसके अलावा 6.62-इंच की फुल एचडी+ AMOLED 120Hz डिस्प्ले, LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज जैसे फ़ीचर भी इसे इस कीमत पर एक अच्छा विकल्प बनाते हैं।

iQOO 9 SE में एक डिस्प्ले चिप भी अलग से फिट की गयी है। इसके अलावा इसमें भी 48MP का मुख्य कैमरा, 13MP का 120 डिग्री अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2MP का मोनो सेंसर, रियर पैनल पर मौजूद हैं। इस सीरीज़ के बाकी दोनों स्मार्टफोनों की तरह, इसमें भी 16MP का सेल्फी सेंसर दिया है।

अन्य फीचरों की बात करें तो, iQOO 9 SE में Z-एक्सिस लीनियर मोटर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 8 5G बैंड, 4500mAh बैटरी, 66W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट, Android 12, जैसे पावरफुल फ़ीचर हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageHero की सबसे पावरफुल बाइक Xpulse 450 लॉन्च, स्क्रीन पर मिलेगा Android Auto

एक नज़र में : Hero MotoCorp ने 3 नवंबर को इटली के मिलान में चल रहे EICMA 2026 में अपनी नई एडवेंचर बाइक Xpulse 450 पेश कर दी है, जो अब कंपनी की सबसे पावरफुल बाइक है। इसकी खास बात TFT स्क्रीन पर मिलने वाला Android Auto और Apple CarPlay है, यानी फोन जोड़ने के …

ImageiQOO 9, iQOO 9 Pro, और 9 SE भारत में इसी महीने को होंगे लॉन्च; स्पेसिफिकेशन, कीमतें

Vivo की ब्रैंड iQOO जल्दी ही भारत में iQOO 9 सीरीज़ को लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन शामिल हैं और तीनों को कंपनी चीन में पिछले साल के आखिर में लॉन्च कर चुकी है। अब इन तीनों स्मार्टफोनों को भारत में इसी महीने की 23 तारीख़ को लॉन्च किया जायेगा। …

Imageये Snapdragon 8 Gen 1 के साथ लॉन्च होने वाले फ़ोन, अपने फीचरों से जीत लेंगे आपका दिल

Qualcomm का नया चिपसेट आने के बाद, कंपनियां अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोनों को लॉन्च करने की तैयारी में हैं। जहां Motorola और Realme अपने इन स्मार्टफोनों की घोषणा कर चुके हैं। अब Vivo की सब-ब्रैंड iQOO भी 5 जनवरी को iQOO 9 और iQOO 9 Pro को भी इसी चिप के साथ लॉन्च करने जा रही है और …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

ImageOnePlus 16 चीन में लॉन्च, इसमें है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6, 185Hz डिस्प्ले और 9,000mAh बैटरी

एक नज़र में : OnePlus ने चीन में OnePlus 16 लॉन्च कर दिया है। कंपनी के इस नए फोन में लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट, हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 9,000mAh की बैटरी दी गयी है। इसके 12GB + 256GB मॉडल की शुरूआती कीमत CNY 5,999 (करीब ₹85,846) रखी गयी है। OnePlus ने अभी इसके ग्लोबल …

Discuss

Be the first to leave a comment.