ये Snapdragon 8 Gen 1 के साथ लॉन्च होने वाले फ़ोन, अपने फीचरों से जीत लेंगे आपका दिल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Qualcomm का नया चिपसेट आने के बाद, कंपनियां अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोनों को लॉन्च करने की तैयारी में हैं। जहां Motorola और Realme अपने इन स्मार्टफोनों की घोषणा कर चुके हैं। अब Vivo की सब-ब्रैंड iQOO भी 5 जनवरी को iQOO 9 और iQOO 9 Pro को भी इसी चिप के साथ लॉन्च करने जा रही है और ये खबर इनके लीक हुए पोस्टर से ज़ाहिर हुई है। बताया जा रहा है कि कंपनी इन स्मार्टफोनों पर काफी समय से काम कर रही है और इन्हें 2022 में फ़्लैगशिप फोनों के तौर पर लॉन्च करेगी।

इसके अलावा हाल ही में iQOO 9 को भी 3C सर्टिफिकेशन साइट और IMEI डेटाबेस पर भी देखा गया है। iQOO 9 सीरीज़ में भी Qualcomm का ही Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट आएगा।

ये पढ़ें: 2021 में लॉन्च हुए ये बेहतरीन पैसा वसूल डिवाइस

iQOO 9, iQOO 9 Pro के स्पेसिफिकेशन

iQOO 9 सीरीज़ के लीक हुए पोस्टर के अनुसार ये स्मार्टफोन अगले सप्ताह 5 जनवरी को लॉन्च होंगे। ये पोस्टर चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर लीक हुआ है। इस पोस्टर में फ़ोन के रियर पैनल पर आपको रेसिंग स्ट्राइप नज़र आएँगी। साथ ही कैमरा मॉड्यूल रेक्टेंगल शेप में है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा और एक फ़्लैश लाइट नज़र आ रही है।

बाकी के स्पेसिफिकेशन में, सूत्रों के अनुसार 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट, 120W की फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फ़ीचर शामिल होंगे। इसके Pro वैरिएंट में आपको एक फ्लैट स्टाइल डिज़ाइन दिखेगा। साथ ही आपको कैमरा में भी कुछ अपग्रेड मिल सकते हैं और OIS भी होगा।

ये दोनों स्मार्टफोन iQOO 9 और iQOO 9 Pro फ्लैगशिप फ़ोन होंगे, जिनमें 2K डिस्प्ले है। इनमें एक सेकेंड जनरेशन डिस्प्ले चिप भी अलग से हो सकती है, ऐसा बताया जा रहा है। यहां आपको हीट डिसिपेशन के लिए भी समाधान मिलेगा। इन सबके अलावा Pro वैरिएंट में एक अलग इन-माइक्रो गिम्बल PTZ कैमरा, और 4700mAh की बैटरी मिल सकती है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageरातों-रात बंद हुए WhatsApp अकाउंट, कंपनी ने मानी अपनी गलती

सोमवार रात करीब 8 बजे कई लोगों का WhatsApp अचानक काम करना बंद कर दिया। स्क्रीन पर एक ही लाइन थी, “Account in review”, और नीचे लिखा था कि अकाउंट की गतिविधि और डिवाइस की जानकारी जांची जा रही है, और नतीजा आम तौर पर 24 घंटे में बता दिया जाएगा। इस दौरान ऐप का …

ImageiQOO 9, iQOO 9 Pro, और 9 SE भारत में इसी महीने को होंगे लॉन्च; स्पेसिफिकेशन, कीमतें

Vivo की ब्रैंड iQOO जल्दी ही भारत में iQOO 9 सीरीज़ को लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन शामिल हैं और तीनों को कंपनी चीन में पिछले साल के आखिर में लॉन्च कर चुकी है। अब इन तीनों स्मार्टफोनों को भारत में इसी महीने की 23 तारीख़ को लॉन्च किया जायेगा। …

ImageSnapdragon 8 Gen 2 के साथ भारत में आने वाला पहला फ़ोन बन सकता है iQOO 11 Pro, लॉन्च डिटेल और फीचर लीक

Qualcomm Tech Summit 2022 15-17 नवंबर 2022, जिसमें नया फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Gen 2 लॉन्च होगा और इसी के साथ इस चिपसेट के साथ पहले लॉन्च होने वाले स्मार्टफोनों की रेस भी शुरू हो गयी है। इस रेस में Realme, Xiaomi, OnePlus जैसी कंपनियों के साथ iQOO भी हिस्सा ले रही हैं और अपने …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

ImageSnapdragon 8 Elite Gen 5 लॉन्च: Xiaomi से OnePlus तक, इसके साथ के साथ धूम मचाने आ रहे हैं ये फ्लैगशिप फोन

अगर आप सोच रहे हैं कि अब स्मार्टफोन्स और कितने पावरफुल हो सकते हैं, तो Qualcomm ने इसका जवाब दे दिया है। कंपनी ने अपने नए Snapdragon 8 Elite Gen 5 chipset को लॉन्च कर दिया है, जो न सिर्फ AI और गेमिंग में नया बेंचमार्क सेट करता है बल्कि आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोनों को …

Discuss

Be the first to leave a comment.