iQOO 9, iQOO 9 Pro, और 9 SE भारत में इसी महीने को होंगे लॉन्च; स्पेसिफिकेशन, कीमतें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo की ब्रैंड iQOO जल्दी ही भारत में iQOO 9 सीरीज़ को लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन शामिल हैं और तीनों को कंपनी चीन में पिछले साल के आखिर में लॉन्च कर चुकी है। अब इन तीनों स्मार्टफोनों को भारत में इसी महीने की 23 तारीख़ को लॉन्च किया जायेगा। हालांकि अफवाहें बताती हैं कि चीन में लॉन्च हुए स्मार्टफोनों से भारतीय वैरिएंट कुछ अलग हो सकते हैं। iQOO 9 सीरीज़ के भारतीय वैरिएंट की स्पेसिफिकेशन कई बार लीक में सामने आ चुकी है। अब देखते हैं कि इन स्मार्टफोनों में कंपनी अपने भारतीय ग्राहकों या फैंस के लिए क्या ऑफर करती है।

ये पढ़ें: फरवरी के तीसरे वीक में लॉन्च होने जा रहे हैं ये ज़बरदस्त फ़ोन

iQOO 9 SE

अगर भारत में तीनों ही स्मार्टफोन आते हैं, तो iQOO 9 SE इस सीरीज़ का सबसे सस्ता फ़ोन होगा। iQOO 9 SE में 6.6-इंच की फुल एचडी+ AMOLED 120Hz डिस्प्ले आएगी और ये ओक्टा कोर चिपसेट Qualcomm Snapdragon 888 पर काम करता है। फ़ोन में आपको 4500mAh की बैटरी और 65W की फ़ास्ट चार्जिंग मिलेगी। फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। आसार हैं कि भारत में इसकी कीमत 35,000 रूपए के आस-पास होगी।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S22 सीरीज़ लेकर आयी 2022 के सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन

iQOO 9 और 9 Pro स्पेसिफिकेशन

ये दोनों ही स्मार्टफोन अच्छे हैं, जिनमें आपको Snapdragon 888+ (iQOO 9) और Snapdragon 8 Gen 1 (iQOO 9 Pro) चिपसेट मिलेंगे। दोनों में फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले हैं, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गयी है। हालांकि चीन में Pro वैरिएंट को 2k डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था, जबकि भारत में इसे फुल एचडी+ रेज़ोल्यूशन के साथ पेश किया गया है। iQOO में 6.5 इंच की और 9 Pro में 6.78 इंच की डिस्प्ले है।

इसके अलावा दोनों स्मार्टफोनों में आपको 16MP का पंच-होल सेल्फी कैमरा मिलता है, जबकि रियर कैमरा सेटअप में फ़ीचर अलग हैं। iQOO 9 में 48MP मुख्य कैमरा 13MP के पोर्ट्रेट लेंस और 13MP के अल्ट्रा वाइड कैमरा के साथ फिट किया है। वहीँ Pro मॉनिकर में जिसमें 50MP का मुख्य कैमरा, 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 16MP का डेप्थ सेंसर मौजूद है।

iQOO 9 Pro में 4700mAh और iQOO 9 में 4500mAh की बैटरी आएगी। साथ ही बॉक्स में आपको 120W का फ़ास्ट चार्जर भी मिलेगा। इन दोनों स्मार्टफोनों को लगभग 50 से 55,000 की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageसस्ता वाला मॉडल भी अब S26 के दाम पर… Samsung ने लॉन्च किया Galaxy S26 FE

Samsung की FE सीरीज़ की खासियत अब तक यही रही है कि वो अन्य S सीरीज़ के फोनों के मुकाबले में सस्ते फोन लेकर आयी है, जिसमें फ्लैगशिप वाली स्क्रीन और कैमरा तो हर साल मिलते रहे हैं, लेकिन दाम असली S मॉडल से हमेशा काफी नीचे रहे हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। …

Image2022 दिसंबर में आने वाले स्मार्टफोन्स (Upcoming smartphones in December 2022)

नवंबर 2022 में Realme 10 Pro सीरीज़ और Oppo Reno 9 सीरीज़ चीन में लॉन्च हुईं। साथ ही Realme 10 नंबर सीरीज़ हमें किफ़ायती दामों पर देखने कको मिली, लेकिन नवंबर के महीने में जितने स्मार्टफोन लॉन्च होने की उम्मीद थी, उतने सामने नहीं आये। हालांकि नवंबर 2022 में Qualcomm का नया चिपसेट Snapdragon 8 …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

ImagePoco X8 vs Redmi Note 17 Pro – एक ही फोन, दो नाम और दो कीमतें, आपको कौन सा लेना चाहिए?

Poco ने भारत में अपने दो नए फोन Poco X8 और Poco X8 Power की लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है, और ये दोनों 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे आ रहे हैं। इनमें Poco X8 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,000mAh बैटरी है, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने इस बार दाम भी X-सीरीज़ …

Discuss

Be the first to leave a comment.