रिचार्ज खत्म फिर भी इंटरनेट करेगा काम, ऐसे करें Jio डेटा लोन का उपयोग

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कई बार ऐसा होता है, कि हम इंटरनेट का इतना उपयोग कर लेते हैं, कि हमारे डेली डेटा की लिमिट खत्म हो जाती है, और ऐसे में इमरजेंसी में डेटा की जरूरत हो तो काफी समस्या आती है। हालांकि, इसके लिए अब आपको अलग से अतिरिक्त डेटा के लिए रिचार्ज करने की आवश्यकता नहीं है। यदि आप Jio की सिम का उपयोग करते हैं, तो आप Jio डेटा लोन ले सकते हैं। आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Vivo Y400 5G इस कीमत पर हो गया लॉन्च, बड़ी बैटरी के साथ मिल रहें ये धांसू फीचर्स

Jio डेटा लोन क्या है?

Jio डेटा लोन

नाम से ही समझ आ रहा है, कि ये एक तरह का डेटा लोन है, जिसमें आपको कंपनी की तरफ से बैलेंस खत्म होने पर लोन के रूप में 1GB डेटा मिल जाता है, और आप उस 1GB डेटा का उपयोग अपने जरूरी काम के लिए कर सकते हैं। इसके बाद आपके अगले रिचार्ज या जब भी आपके पास डेटा लिमिट आती है, तो उसमें से 1GB डेटा को काट लिया जाता है। इसके लिए आपको अलग से कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं होती है।

Jio डेटा लोन कैसे लें?

  • इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में My Jio ऐप ओपन करें।
  • यहां पर बाईं ओर क्लिक करें, और फिर मोबाइल सर्विस पर जाएं।
  • अब आपको इमरजेंसी डेटा वाउचर वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद डेटा वाउचर पर क्लिक करें।
  • अब “Get Emergency Data” का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • आखिर में आपको “Active Now” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इतना करने पर आपका डेटा एक्टिव हो जाएगा, और आप उसका उपयोग कर पाएंगे।

Jio डेटा लोन लेने के लिए किस नंबर पर मिसकॉल करें?

यदि आपके पास My Jio ऐप नहीं है, या आपको ये प्रक्रिया थोड़ी कठिन लगती है, तो आप 1299-52141 पर कॉल करके भी Jio Emergency Data को एक्टिव कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, आप *511# का भी उपयोग कर सकते है। यहां आपको कुछ सवालों के जवाब दे कर इस प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

ये पढ़ें: इस रक्षाबंधन भाई को भेजें AI राखी, देख के हो जाएगा एकदम सरप्राइज़

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageAirtel या Jio? ₹1000 से कम में डेटा, OTT और AI फायदे वाला कौन सा प्लान बेहतर

आजकल प्रीपेड रिचार्ज चुनना सिर्फ डेटा और वैलिडिटी देखने भर का काम नहीं रह गया है। अब प्लानों में OTT apps, AI tools, क्लाउड स्टोरेज, म्युज़िक और अनलिमिटेड 5G जैसे फायदे भी जुड़ गए हैं। ऐसे में किसी का भी सोच में पड़ना आम बात है कि ₹1000 से कम में Jio Vs Airtel में …

ImageJio ने ₹3,599 वाले सालाना प्लान में जोड़ा 120GB एक्स्ट्रा डेटा और ₹35,100 का Gemini Pro, जानें किसे मिलेगा फायदा

Reliance Jio ने दस साल पूरे होने पर अपने Jio 3599 Annual Plan पर एनिवर्सरी ऑफर पेश कर दिया है, जो jio.com और MyJio ऐप पर लाइव है। इस ऑफर में कंपनी आपको 2.5GB प्रतिदिन डेटा के ऊपर 120GB बोनस डेटा, 18 महीने का Google Gemini Pro और JioHotstar भी दे रही है। उसी 2.5GB …

Image200 दिन तक डेटा खत्म होने का डर नहीं – Jio का नया अनलिमिटेड कॉल-डेटा प्लान

अगर आप भी मेरी तरह हर महीने Jio recharge plans search करने और रिचार्ज करने की झंझट से परेशान हो जाते हैं, और चाहते हैं कि एक बार रिचार्ज करके महीनों तक चैन से हाई स्पीड इंटरनेट इस्तेमाल कर पाएं, तो आपको ये Reliance Jio long validity recharge plan ज़रूर पसंद आएगा। लंबे समय से …

ImageTRAI का नया आदेश, हर कंपनी को देना होगा 30 दिन वाला सिर्फ कॉल-SMS रिचार्ज

TRAI ने 22 सितंबर को Telecom Consumer Protection (13th Amendment) Regulations, 2026 जारी कर दिए हैं, और अब सिर्फ कॉल और SMS वाला सस्ता रिचार्ज हर कंपनी को देना ही होगा। नियम कहता है कि 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी पर जो भी प्लान कंपनी डेटा के साथ बेचती है, उसी वैलिडिटी पर बिना …

Discuss

Be the first to leave a comment.