iQOO Z6 5G भारत में Snapdragon 695 और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO ने भारत में just iQOO Z5 का सक्सेसर iQOO Z6 5G पेश किया है। कंपनी की तरफ से ये नया किफ़ायती फ़ोन है, जो 5G कनेक्टिविटी के साथ आया है। Z-सीरीज़ के इस लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन में कई बेहतरीन फ़ीचर मौजूद हैं। फ़ोन में FHD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 50MP का कैमरा मुख्य स्पेसिफिकेशन के तौर पर शामिल हैं। इस फ़ोन को 15,499 रूपए की शुरूआती कीमत पर भारत में लाया गया है।

ये पढ़ें: शाहरुख़ खान ने की अपने नए OTT एप्लीकेशन की घोषणा

कीमतें और उपलब्धता

iQOO Z6 में तीन स्टोरेज मॉडल हैं। 4GB/6GB/8GB रैम विकल्पों के साथ आपको 128GB की स्टोरेज मिलती है। फ़ोन में काले (Dynamo Black) और नीले (Chromatic Blue) रंग के मॉडल उपलब्ध हैं, जिनकी सेल Amazon पर 22 मार्च से शुरू होगी।

  • 4+128GB – 15,499 रूपए।
  • 6+128GB – 16,999 रूपए।
  • 8+128GB – 17,999 रूपए।

इस स्मार्टफोन को HDFC कार्डों द्वारा खरीदने पर 2000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलता है, जिसके बाद इसकी शुरूआती कीमत मात्र 13,499 रूपए होगी और ये एक अच्छी डील है। इसके अलावा 9 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई, 1500 रूपए तक का एक्सचेंज बोनस भी इस स्मार्टफोन पर आपको मिल सकता है।

iQOO Z6 5G स्पेसिफिकेशन

iQOO Z6 में 6.58-इंच की फुल एचडी+ LCD डिस्प्ले मौजूद है। ये स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ मिलती है। स्क्रीन में आपको 16MP का पंच-होल सेल्फी कैमरा मिलता है।

ये फ़ोन ओक्टा कोर Snapdragon 695 चिपसेट पर काम करता है और साथ में Adreno 619L GPU भी दिया गया है। फ़ोन में आपको 8GB तक की RAM मिलेगी और आप इंटरनल मेमोरी के साथ RAM को 4GB तक और बढ़ा सकते हैं, हालांकि ये वर्चुअल RAM, असल RAM जितनी पावरफुल नहीं होती।

इसके अलावा फ़ोन में 5-लेयर का लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जो इसके टेम्परेचर को 10 डिग्री तक कम कर सकता है।

ये पढ़ें: Amazon के आकर्षक लेकिन लिमिटेड ऑफर के साथ iPhone 13 पर मिल सकता है 21,500 का डिस्काउंट

अब बात करते हैं, कैमरा सेक्शन की, iQOO Z6 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें प्राइमरी 50MP का कैमरा, 2MP के डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो सेंसर के साथ आएगा। इसके अलावा फ़ोन में पावर देने के लिए आपको 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इसके अंदर दी गयी है। हालांकि इस कीमत में लगभग सभी फोनों में यही बैटरी है, लेकिन कुछ ब्रैंड आपको इससे बेहतर फ़ास्ट चार्जिंग देते हैं।

iQOO Z6 में Android 12 के साथ Funtouch OS 12 दिया गया है, यानि इस फ़ोन में आपको लेटेस्ट सॉफ्टवेयर मिलता है। अन्य कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें तो, फ़ोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac, ब्लूटूथ 5, जीपीएस, USB Type-C पोर्ट और ड्यूल सिम स्लॉट शामिल हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageराष्ट्रपति की मंज़ूरी के बाद UPI पर शुल्क का ताला खुला, अब दर तय करेगी NPCI की कमेटी

एक नज़र में: UPI पर चार्ज (UPI charges 2026) की बहस अब कागज़ी नहीं रही। कानून मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने 17 अगस्त को कराधान और अन्य कानून (संशोधन) अधिनियम, 2026 और भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 का संशोधन, दोनों को मंज़ूरी दे दी है। संसद ने इन्हें 10 अगस्त को पास …

Image2023 में उपलब्ध बेहतरीन 5G स्मार्टफोन

भारत में सरकार द्वारा पिछले साल 5G ऑक्शन (नीलामी) पूरे होने के बाद अब धीरे धीरे Jio, Airtel व Vi पूरे देश में 5G रोलआउट कर रहे हैं। सभी मेट्रो शहरों के साथ और भी बहुत से शहरों में 5G आ चुका है और इस साल के अंत तक ये भारत के कोने-कोने में पहुँच …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

ImageiQOO Z11 Lite: 6,500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO ने आज भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Z10 Lite का सक्सेसर है, और ज़्यादातर किफायती फोनों की तरह इसकी पूरी कहानी भी एक ही चीज़ के इर्द-गिर्द घूमती है, वो है बैटरी। फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Discuss

Be the first to leave a comment.