शाहरुख़ खान ने की अपने नए OTT एप्लीकेशन की घोषणा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

धीरे धीरे अब एंटरटेनमेंट के लिए लोग टीवी को छोड़ OTT ऐप्स पर शिफ्ट कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख़ खान ने अपना खुद का OTT ऐप लॉन्च करने की घोषणा करके, अपने फैंस को और भी खुश कर दिया है। आज बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) ने ट्विटर हैंडल द्वारा अपने इस नए OTT ऐप की घोषणा की।

उनका OTT प्लेटफार्म का नाम भी उन्हीं के नाम पर है। शाहरुख़ खान के OTT प्लेटफॉर्म का नाम SRK+ है। उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट जारी किया, जिसमें इस ऐप के नाम के साथ एक तस्वीर है और लिखा है, ” कुछ कुछ होने वाला है, OTT की दुनिया में” .

हालांकि अपनी पोस्ट में उन्होंने ये नहीं कहा कि ये OTT ऐप है, लेकिन अभिनेता सलमान खान ने इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए, ये बता दिया कि शाहरुख खान OTT ऐप लेकर आने वाले हैं। सलमान खान ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा, “Aaj ki party teri taraf se @iamsrk. Congrats on your new OTT app, SRK+”। इनके अलावा काफी बड़े दिग्गज अभिनेताओं के इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए उन्हें बधाई दी, जिनमें करन जोहर, अनुराग कश्यप, फरहान अख्तर, विवेक ओबेरॉय जैसे नाम शामिल हैं।

अब ये OTT कब लॉन्च होने वाला है, इसकी तो कोई जानकारी नहीं है, लेकिन अफवाहें कहती हैं कि इसके लिए SRK यानि शाहरुख़ खान Disney+ के साथ साझेदारी कर सकते हैं। इसके अलावा शाहरुख़ खान इस साल पठान, ब्रह्मास्त्र, सनकी जैसी फिल्मों में भी नज़र आने वाले हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageLava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: ढाई दिन की बैटरी या कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 24 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Lava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: Lava ने आज अपना नया स्मार्टफोन 25,000 के बजट में पेश किया है, जिसकी खासियत है उसकी सेकेंडरी डिस्प्ले जो रियर पैनल पर कैमरा सेटअप के साथ दी गयी है। हालांकि सेकेंडरी स्क्रीन इस बजट में एक आकर्षक फीचर हो सकती है, लेकिन क्या ये इस सेगमेंट …

Imageपॉपकॉर्न नहीं गोलगप्पे रखें तैयार: इस वीकेंड के लिए Netflix ने रिलीज़ की ये बड़ी फिल्म

आमिर खान की फिल्म ‘Laal Singh Chadha’ के बड़े पर्दे पर रिलीज़ से पहले से ही काफी चर्चा है। जो लोग आमिर और करीना कपूर की इस फिल्म को देखने के लिए बड़े पर्दे पर नहीं जा सके, उनके लिए ये फिल्म अब खुद उनके घरों के अंदर आ पहुंची है। इंटरनैशनल स्तर पर रिलीज़ …

Imageसाल 2019 में Netflix के 15 बेस्ट अल्टरनेटिव: Amazon Prime, Disney+, Hotstar के अलावा और भी

ऑन-डिमांड विडियो स्ट्रीमिंग सर्विस की बात करे तो सबसे पहले नाम आता है Netflix का, जो हमेशा से ही काफी लोकप्रिय साबित हुई है। साल 2016 में Netflix ने भारत सहित 128 देशों में अपने नेटवर्क को बढ़ाया था जो हाई-क्लास यूजर के लिए काफी बेहतर साबित होती है। Netflix में आपको काफी ओरिजिनल कंटेंट …

ImageApple ने बताई नए CEO की कमाई, Tim Cook से इतना ज़्यादा होगा John Ternus की सालाना पैकेज

31 अगस्त 2026 को Tim Cook के पद से उतरने के बाद अब 1 सितंबर से John Ternus ने Apple के CEO की कमान संभाल ली है। इसी के साथ कंपनी ने SEC के पास दायर फाइलिंग में उनकी और Tim Cook की कमाई का आंकड़ा भी सामने रखा। इस वित्त वर्ष के लिए Ternus …

ImageSamsung खुद बेच रहा रीफर्बिश्ड Galaxy S26 Ultra, नए फोन जैसी 1 साल की वारंटी मिलेगी

Samsung India ने अपने Certified Re-Newed प्रोग्राम में अब Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra को भी जोड़ दिया है, और दोनों फोन samsung.com तथा Samsung Shop ऐप पर लाइव हो चुके हैं। कंपनी इन्हें खुद रीफर्बिश्ड करके बेच रही है। इसका मतलब ये हुआ कि जो पार्ट्स खराब मिलते हैं वो असली Samsung पार्ट्स …

Discuss

Be the first to leave a comment.