Apple ने बताई नए CEO की कमाई, Tim Cook से इतना ज़्यादा होगा John Ternus की सालाना पैकेज

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • John Ternus 1 सितंबर से Apple के नए CEO हैं, और Tim Cook अब कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयर हैं।
  • Ternus का इस वित्त वर्ष का टारगेट पैकेज करीब $58 मिलियन यानी लगभग ₹550 करोड़ है।
  • Cook का टारगेट पैकेज $47 मिलियन यानी करीब ₹446 करोड़ है, और ये दोनों आंकड़े Apple की अपनी SEC फाइलिंग से आए हैं।

31 अगस्त 2026 को Tim Cook के पद से उतरने के बाद अब 1 सितंबर से John Ternus ने Apple के CEO की कमान संभाल ली है। इसी के साथ कंपनी ने SEC के पास दायर फाइलिंग में उनकी और Tim Cook की कमाई का आंकड़ा भी सामने रखा। इस वित्त वर्ष के लिए Ternus का टारगेट पैकेज करीब $58 मिलियन है, यानी आज के भारतीय रुपयों ले अनुसार लगभग ₹550 करोड़ (John Ternus Salary), वहीँ एग्जीक्यूटिव चेयर बने Cook के लिए ये आंकड़ा $47 मिलियन यानी करीब ₹446 करोड़ है।

हालांकि इससे पहले आप हैरान हों, हम बता दें कि ये पूरी रकम इनकी सैलरी नहीं है। Ternus की असल सालाना सैलरी इसमें सिर्फ $3 मिलियन (करीब 28 करोड़ 46 लाख रुपए) है, और बाकी हिस्सा कंपनी के शेयरों में है, जो उन्हें तभी मिलेंगे जब Apple का शेयर S&P 500 की बाकी कंपनियों से बेहतर चलेगा।

नए CEO के तौर पर Ternus की पहली बड़ी परीक्षा अब 9 सितंबर को है, जब Apple अपना सालाना सितंबर इवेंट करने जा रहा है। आइए जानते हैं कि फाइलिंग में किसके लिए क्या तय हुआ है, और इस पूरी रकम में से पक्के तौर पर उनके लिए कितना है।

ये पढ़ें: Mac mini में आया Apple का पहला 2nm चिप, साथ Mac Studio भी भारत में लॉन्च

Ternus और Cook को कितना-कितना मिलेगा

मदJohn Ternus (CEO)Tim Cook (एग्जीक्यूटिव चेयर)
सालाना सैलरी$3 मिलियन (करीब ₹28 करोड़)$2 मिलियन (करीब ₹19 करोड़)
स्टॉक अवॉर्ड (वित्त वर्ष 2027)$55 मिलियन (करीब ₹522 करोड़)$45 मिलियन (करीब ₹427 करोड़)
कुल टारगेट पैकेज$58 मिलियन (करीब ₹550 करोड़)$47 मिलियन (करीब ₹446 करोड़)
परफॉरमेंस से जुड़ा स्टॉक75%50%

इसके अलावा वित्त वर्ष 2026 के लिए Ternus को करीब $2.5 मिलियन का एक अलग स्टॉक अवॉर्ड भी मिला है।

ये पूरी John Ternus Salary नहीं है

Ternus के $55 मिलियन वाले स्टॉक अवॉर्ड का 75% हिस्सा परफॉरमेंस से जुड़ा है, और ये शेयर उन्हें तभी मिलेंगे जब Apple का टोटल शेयरहोल्डर रिटर्न S&P 500 की बाकी कंपनियों से ऊपर रहेगा। बाकी 25% हिस्सा चार साल में हर छह महीने पर 12.5% करके उनके हाथ आएगा। यानी ₹550 करोड़ का ये आंकड़ा आज मिलने वाली रकम नहीं, एक टारगेट है, और इसमें परफॉरमेंस बोनस अभी जोड़ा भी नहीं गया है।

Cook की कमाई पहले से कितनी घटी

Cook की नई सैलरी 26 सितंबर से लागू होगी। पिछले वित्त वर्ष में CEO रहते हुए उनकी कुल कमाई $74.3 मिलियन यानी करीब ₹705 करोड़ रही थी, और अब एग्जीक्यूटिव चेयर के तौर पर उनका टारगेट पैकेज इसका करीब दो-तिहाई रह गया है।

ये पढ़ें: iPhone 18 Pro और Pro Max की भारत में कीमत लीक – iPhone 17 Pro से इतना महंगा

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagevivo और iQOO ने T5x और Z11x के दाम फिर बढ़ाए, 1 सितंबर से ₹4,000 तक महंगे

vivo और iQOO ने भारत में vivo T5x और iQOO Z11x के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए हैं। ये दोनों फोन असल में लगभग एक जैसे ही हैं और इनमें फर्क सिर्फ ब्रांडिंग का है। इस बढ़ोतरी के बाद ये दोनों ₹4,000 तक महंगे हो गए हैं। नई कीमतें 1 सितंबर से लागू हो …

ImageWWDC 2026: iPhone से लेकर AirPods तक के लिए Apple ने किए ये बड़े अपडेट, लेकिन सबकी नज़र नए Siri पर

WWDC 2026 की शुरुआत के साथ ही Apple ने iPhone, iPad, Mac और AirPods के लिए एक के बाद एक कई नए फीचर्स का ऐलान कर दिया है – और इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है पूरी तरह नए Siri की। Apple ने आज अपने सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 में iOS 27, …

Image2026 में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की धूम, 8 महीने में बिके 13.6 लाख यूनिट, सबसे ज़्यादा लोगों ने ख़रीदे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

Electric Scooter Sales 2026: इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का मन बनाते समय हम में से बहुत से लोग एक ही जगह अटक जाते हैं, कि बेहतर विकल्प कौन सा है, खासकर तब जब पेट्रोल से इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरफ पहली बार मुड़ रहे हों। शोरूम में जाकर हर स्कूटर की बैटरी, रेंज और कीमत जानने के …

ImageApple सीईओ Tim Cook की सैलरी में हुई 40% से ज़्यादा की कटौती, ये है बड़ा कारण

कितनी भी बड़ी कंपनी का मालिक क्यों ना हो, आज तक शायद ही कोई होगा जिसे अपनी सैलरी ज़रुरत से ज़्यादा लगती हो। लेकिन Apple के CEO Tim Cook ने खुद कंपनी से उनकी सैलरी पर विचार विमर्श करके, उसे कुछ कम करने की सलाह दी है। सीईओ Tim Cook को लगता है कि उनका …

ImageNothing ने बताई Nothing OS 5.0 की तारीख, इन फोनों को मिलेगा अपडेट

एक नज़र में: Nothing ने कन्फर्म कर दिया है कि Nothing OS 5.0 को 25 अगस्त 2026 को ऑफिशियल तौर पर पेश किया जाएगा। ये कंपनी का पहला ऐसा रिलीज़ होगा, जो Android 17 पर बना है। ऐलान खुद बहुत छोटा-सा रहा। कंपनी ने इसे एक सोशल पोस्ट के ज़रिए बताया, जिसका कैप्शन था, “More …

Discuss

Be the first to leave a comment.