Toyota Glanza, ब्रैंड की नयी कार भारत में मात्र 6.39 लाख की शुरूआती कीमत के साथ लॉन्च हुई

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Toyota Kirloskar Motor ने आज भारत में नयी हैचबैक गाड़ी 2022 Toyota Glanza को लॉन्च किया है। भारत में इस गाड़ी की कीमत मात्र 6.39 लाख रूपए से शुरू होती है और ये एक्स-शोरूम प्राइस है।

Toyota की इस नयी कार का डिज़ाइन काफी हद तक Maruti की Baleno जैसा है, हालांकि बाज़ार में डिज़ाइन को थोड़ा नया बनाये रखने के लिए कंपनी ने इसमें कुछ बदलाव ज़रूर किये हैं। ख़ासतौर से इसका फ्रंट और बम्पर का डिज़ाइन काफी बदला हुआ है। अगर आप इसमें दिलचस्पी रखते हैं, तो नज़दीकी ऑथॉराइज़्ड Toyota डीलर के पास जाकर, 21,000 रूपए के टोकन मनी देकर इसे बुक कर सकते हैं।

कीमतें और उपलब्धता –

गाड़ियों के मॉडल MT AMT
Toyota Glanza E6.39 लाख
Toyota Glanza S 7.29 लाख 7.79 लाख
Toyota Glanza G 8.24 लाख 8.74 लाख
Toyota Glanza V 9.19 लाख 9.69 लाख

यहां जो आपको E, S, G, V दिख रहे हैं, वो इस गाड़ी के चार ट्रिम लेवल हैं। ये गाड़ी आपको मैन्युअल और AMT मॉडलों में मिलेगी, जिनकी कीमतें अलग अलग हैं। यहां जो ऊपर हमने आपको बताये हैं, वो इनके एक्स-शोरूम दाम हैं।

Toyota Glanza in Blue color

ये पढ़ें: Amazon के आकर्षक लेकिन लिमिटेड ऑफर के साथ iPhone 13 पर मिल सकता है 21,500 का डिस्काउंट

2022 Toyota Glanza डिज़ाइन

नयी Toyota Glanza का सामने का लुक, Camry गाड़ी जैसा है। सामने की तरफ इसमें नया क्रोम ट्रीटमेंट और एल-शेप में LED DRL (डेटाइम रनिंग लैंप) लाइटिंग मिलेगी। पीछे की तरफ भी बम्पर में कुछ बदलाव हैं, जैसे कि टेल-लाइट नयी हैं। इस गाड़ी को काफी ट्रेंडी रंगों में लॉन्च किया गया है, जिनमें लाल, नीला, ग्रे, सफ़ेद और सिल्वर रंग शामिल हैं।

इंटीरियर

अंदर का केबिन भी आपको Baleno के केबिन की याद दिलाता है , जिसमें 9-इंच की SmartPlay Pro+ डिस्प्ले है, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग है। सामने इसमें हॉरिजॉन्टल एयर-वेंट्स हैं, जिनके डिज़ाइन में भी आपको नयापन देखने को मिलेगा। साथ ही इनमें मौसम के अनुसार कंट्रोल स्विच भी हैं।

इसके अलावा Toyota Glanza 2022 में दिया गया डिस्प्ले सिस्टम Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट के साथ आता है, जिसमें आप वॉइस कमांड के साथ भी नैविगेशन ऑन कर सकते हैं। इसमें पार्किंग के लिए 360 डिग्री कैमरा भी है। इसके अलावा Find My Car, कनेक्टेड कार टेक, रिमोट लॉक, जैसे स्मार्ट फ़ीचर भी आपको इस गाड़ी में मिलेंगे। साथ ही इसमें सीटिंग स्पेस भी काफी अच्छा है।

पॉवरट्रेन और माइलेज

Toyota Glanza 2022 में एक 1.2-लीटर का ड्यूल-जेट पेट्रोल इंजन है। ये इंजन आपको अधिकतम 113Nm टार्क के साथ 89bhp का पावर आउटपुट देता है। इनमें मैन्युअल कार मॉडल 5-स्पीड मैन्युअल और AMT कार मॉडल 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन के साथ आएंगे। Toyota Glanza 2022 22.9 किलोमीटर का माइलेज देती है।

Toyota Glanza in white color (image courtesy -OLX)

इसके अलावा 6 एयरबैग (airbags), ESP (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम), EBD के साथ ABS, हाइट के अनुसार एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, क्रूज कंट्रोल जैसे फ़ीचर यहां आपकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर दिए गए हैं।

भारत में ये गाड़ी Maruti Suzuki Baleno, Hyundai i20, Tata Altroz, जैसी गाड़ियों को अच्छी टक्कर देगी।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

Imageअब नयी गाड़ी का इंतज़ार हुआ खत्म, मात्र 11.99 लाख में लॉन्च हुई ये नयी SUV कार

2022 Mahindra Scorpio N, जिसका काफी समय से इंतज़ार था, आज भारत में लॉन्च हो गयी है।Mahindra Scorpio भारत में अपने 20 साल पूरे कर चुकी है और इसी को सेलिब्रेट करते हुए कंपनी ने इस बेहद पॉपुलर SUV का नया मॉडल आज लॉन्च किया है। 2022 Mahindra Scorpio N, एकदम नए डिज़ाइन के साथ …

Imageजानिये नयी मारुती ब्रीज़ा 2022 की 5 ख़ास बातें, जो इसे बनाती हैं सबसे अलग

मारुती सुज़ुकी ने अपनी नयी और जिसका सबको इंतज़ार था, Maruti Brezza (मारुती ब्रीज़ा) 2022 लॉन्च कर दी है। कंपनी की पिछली मारुती ब्रीज़ा भी काफी लोकप्रिय हुई, लेकिन इस बार इस गाड़ी में और भी काफी कुछ ख़ास है, जिसके कारण ये लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेगी। तो आइये आपको भी बताते हैं, …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

Discuss

Be the first to leave a comment.