जानिये नयी मारुती ब्रीज़ा 2022 की 5 ख़ास बातें, जो इसे बनाती हैं सबसे अलग

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

मारुती सुज़ुकी ने अपनी नयी और जिसका सबको इंतज़ार था, Maruti Brezza (मारुती ब्रीज़ा) 2022 लॉन्च कर दी है। कंपनी की पिछली मारुती ब्रीज़ा भी काफी लोकप्रिय हुई, लेकिन इस बार इस गाड़ी में और भी काफी कुछ ख़ास है, जिसके कारण ये लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेगी। तो आइये आपको भी बताते हैं, मारुती ब्रीज़ा की ख़ास बातें जो इसे मात्र 8 लाख में एक प्रीमियम कार बनाती हैं।

ये पढ़ें: OnePlus का धमाका! बेहद कम दाम में 80W चार्जिंग के साथ भारत में लॉन्च हुआ OnePlus Nord 2T

ये हैं नयी मारुती ब्रीज़ा की ख़ास बातें

इस बार ब्रीज़ा में भी है सनरूफ

इस बार ब्रेजा में है सनरूफ

मारुती की ये पहली कार है, जिसमें सनरूफ जैसा फ़ीचर आया है, वो भी मात्र 8 लाख रूपए में। कंपनी ने इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ दिया है, जो पुरानी वितारा ब्रीज़ा में नहीं था।

इंटीरियर डिज़ाइन में आये नए फ़ीचर

Maruti Suzuki teases 2022 Brezza facelift again | CarTrade

Maruti Brezza 2022 (मारुती ब्रीज़ा) में इंटीरियर भी काफी प्रीमियम है। इसमें आपको 360 डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले, रियर पार्किंग कैमरा, रियर AC वेंट, और 9-इंच की स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन जैसे फ़ीचर मिलते हैं। इसमें आपको OTA अपडेट, वायरलेस डॉक और एंड्राइड कनेक्टिविटी जैसे फ़ीचर भी मिलेंगे।

ये पढ़ें: [एक्सक्लूसिव] OnePlus 10T की पहली झलक: देखें OnePlus 10 Pro से कितना अलग है ये नया प्रीमियम फ़ोन

नई मारुती ब्रीज़ा में होगी एंबियंस लाइटिंग

नई ब्रेजा में होगी एंबियंस लाइटिंट

इस स्मार्टफोन में एम्बिएंस लाइटिंग भी दी गयी है, जो युवा पीढ़ी को अपनी तरफ आकर्षित करेगी। इस गाड़ी में नीले रंग की लाइट कार केबिन में नीचे की तरफ से आती हुई, इसकी अपील को बनायी रखती है। इसके अलावा वायरलेस चार्जिंग, एप्पल कार प्ले सपोर्ट जैसे फ़ीचर भी इसमें शामिल हैं।

हेडलैंप और 360 डिग्री व्यू कैमरा

New 2022 Maruti Brezza features

मारुती के पुरानी ब्रीज़ा के मुकाबले इसके हेडलैंप में भी बदलाव किया है, और सामने की ग्रिल का डिज़ाइन भी नया है, जिससे गाड़ी को एक नया लुक मिलता है। इसके अलावा इसमें 360 डिग्री व्यू कैमरा भी है, जो सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण फ़ीचर है। वैसे सेफ्टी के अनुसार इसमें 6 एयरबैग, इलेट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम भी है।

ये पढ़ें: फ्री में उपलब्ध इन बेहतरीन एंड्रायड गेमों को खेलने के बाद, समय भूल जायेंगे आप 

इस गाड़ी की कीमतें

इस गाड़ी में ये सभी फ़ीचर 7.99 लाख रूपए की शुरूआती कीमत पर मिलते हैं। ये भी Maruti Brezza 2022 की ख़ास बातों में से एक ही है। वैसे इसके कई मॉडल सामने आये हैं, जिनकी कीमतें आप नीचे देख सकते हैं।

मारुती ब्रीज़ा मॉडल एक्स-शोरूम प्राइस
LXi MT7.99 लाख रूपए
VXi MT9.46 लाख रूपए
VXi AT10.96 लाख रूपए
ZXi MT10.86 लाख रूपए
ZXi AT12.36 लाख रूपए
ZXi MT Dual-tone11.02 लाख रूपए
ZXi AT Dual-tone12.52 लाख रूपए
ZXi+ MT12.30 लाख रूपए
ZXi+ AT13.80 लाख रूपए
ZXi+ MT Dual-tone12.46 लाख रूपए
ZXi+ AT Dual-tone13.96 लाख रूपए
Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGalaxy Z Fold8 और Fold8 Ultra साथ दिखे, Samsung इस बार बदल सकता है Fold लाइनअप

Samsung के आने वाले Galaxy Z Fold8 और Galaxy Z Fold8 Ultra की डमी यूनिट्स की नई तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। इन तस्वीरों से पहली बार Samsung के अपकमिंग फोल्डेबल फोनों का real-world comparison देखने को मिला है। तस्वीरें कोरियाई फोरम पर शेयर की गईं और बाद में भरोसेमंद टिप्स्टर Ice Universe ने भी …

Image2022 Maruti Suzuki Brezza CNG वैरिएंट भी होगी लॉन्च; गाड़ी की पहली झलक के साथ ही बुकिंग हुईं शुरू

भारत में इस समय सबसे अधिक सड़क पर कॉम्पैक्ट SUV ही नज़र आ रही हैं। ख़ासतौर ये वो SUV हैं, जो मध्यम वर्ग के बजट में आती हैं और मारुति की गाड़ियाँ इस मध्यम वर्ग की पहली पसंद बन रही हैं। कॉम्पैक्ट SUV के बाज़ार में मारुति सुज़ुकी ने अपनी पकड़ काफी अच्छी बना ली …

Imageइन पांच कारणों से नए Ola S1 को चुन सकते हैं आप अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर

Ola Electric ने हाल ही में स्वतंत्रता दिवस पर Ola S1 को लॉन्च किया है। ये वही इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो पिछले साल लॉन्च हुआ था, लेकिन इसी के Pro वैरिएंट की मांग को पूरा करने के लिए कंपनी ने इसे बाज़ार में नहीं उतारा। अब 15 अगस्त को कंपनी ने इसे फिर एक बार …

ImageGoogle Pixel 11 Pro में आ सकता है बड़ा बदलाव, Face ID जैसा फीचर और ‘Glow’ लाइट का लीक

Google अपने अगले Pixel फोन्स लॉन्च करने की तैयारी में है, लेकिन उससे पहले ही Pixel 11 सीरीज़ को लेकर कुछ ऐसी जानकारियां सामने आई हैं, जो इसे पहले से अलग बना सकती हैं। इस बार बात सिर्फ नए प्रोसेसर की नहीं है, बल्कि ऐसे फीचर्स की चर्चा है, जो फोन इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस …

ImageSamsung Galaxy A57 रिव्यू: 7 बातें जो पसंद आईं, 4 जहां रह गई कमी

Samsung की Galaxy A-सीरीज़ हर साल थोड़ा-थोड़ा बेहतर होती गई है, और नया Galaxy A57 5G उसी सिलसिले को आगे बढ़ाता हुआ लगता है। इस बार इसमें नया Exynos प्रोसेसर, पहले से पतला और हल्का डिज़ाइन, और साथ में IP68 रेटिंग दी गई है, जो इस सेगमेंट में इसे मज़बूत बनाती है। भारत में इसकी …

Discuss

Be the first to leave a comment.