2022 Maruti Suzuki Brezza CNG वैरिएंट भी होगी लॉन्च; गाड़ी की पहली झलक के साथ ही बुकिंग हुईं शुरू

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में इस समय सबसे अधिक सड़क पर कॉम्पैक्ट SUV ही नज़र आ रही हैं। ख़ासतौर ये वो SUV हैं, जो मध्यम वर्ग के बजट में आती हैं और मारुति की गाड़ियाँ इस मध्यम वर्ग की पहली पसंद बन रही हैं। कॉम्पैक्ट SUV के बाज़ार में मारुति सुज़ुकी ने अपनी पकड़ काफी अच्छी बना ली है और कंपनी अब मारुति सुज़ुकी ब्रीज़ा (Maruti Suzuki Brezza) का नया मॉडल लॉन्च करने वाली है। आज कंपनी ने 2022 Maruti Suzuki Brezza का टीज़र पेश किया है और इसकी बुकिंग भी आज से शुरू हैं। साथ ही अच्छी खबर ये भी है कि पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ते दामों को देखते हुए, कंपनी इस आने वाली नयी गाड़ी का CNG वैरिएंट भी लॉन्च करेगी। नयी 2022 Maruti Suzuki Brezza 30 जून से Arena शोरूमों पर नज़र आएगी। 

इतना ही नहीं, 2022 मारुति सुज़ुकी ब्रीज़ा के टीज़र में नए हेडलाइट डिज़ाइन की एक झलक भी मिलती है। साथ ही इस नयी गाड़ी की एक तस्वीर भी लीक हुई है, जिसमें एक टॉगल बटन दिख रहा है, जिससे आप CNG और पेट्रोल के बीच चयन कर सकते हैं। यहीं से सामने आया है कि ये नयी ब्रीज़ा इस बार CNG मॉडल में भी आएगी। 

कैसे करें 2022 Maruti Suzuki Brezza की बुकिंग 

मारुति ने इससे पहले वितारा ब्रीज़ा 2016 में लॉन्च की थी, जिससे भारत में काफी लोगों ने पसंद किया और ये नयी 2022 मारुति सुज़ुकी ब्रीज़ा इसी वितारा ब्रीज़ा की जगह लेगी। आप इस नयी गाड़ी को अभी से मात्र 11,000 रूपए की कीमत के साथ बुक कर सकते हैं। इसके लिए या तो आप नज़दीकी मारुति शोरूम जा सकते हैं, या फिर कंपनी की वेबसाइट से ही घर बैठे बुक कर सकते हैं। 

2022 Maruti Suzuki Brezza के फ़ीचर 

ज़ाहिर है कि नई ब्रीज़ा का डिज़ाइन सामने और पिछली तरफ से पुरानी ब्रीज़ा से काफी अलग होगा। हालांकि कुछ-कुछ समानताएं नज़र आएँगी, लेकिन जो भी बदलाव किये जायेंगे, उनसे आपको एक नयापन देखने को ज़रूर मिलेगा। इसके फीचरों में नया DLO और अलॉय वील का नया डिज़ाइन मिलेगा। इसके अलावा इस बार सनरूफ, नया स्टीरिंग व्हील, बड़ी 7 इंच की डिस्प्ले और HUD जैसे फ़ीचर भी इसका हिस्सा हो सकते हैं। इस बार 2022  Maruti Suzuki Brezza नयी 1.5L पेट्रोल मोटर, 5-स्पीड मैनुअल (MT) और 6-स्पीड ऑटोमैटिक (AT) के दो ट्रांसमिशन के विकल्प मिलेंगे।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च – नए चिपसेट के साथ आया सबसे हल्का Flip, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना नया क्लैमशेल फोल्डेबल Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Galaxy Z Flip 7 का सक्सेसर है और लाइनअप के तीन नए फोल्डेबल फोनों में सबसे किफायती विकल्प है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर और वज़न में है। कैमरा, …

Imageजानिये नयी मारुती ब्रीज़ा 2022 की 5 ख़ास बातें, जो इसे बनाती हैं सबसे अलग

मारुती सुज़ुकी ने अपनी नयी और जिसका सबको इंतज़ार था, Maruti Brezza (मारुती ब्रीज़ा) 2022 लॉन्च कर दी है। कंपनी की पिछली मारुती ब्रीज़ा भी काफी लोकप्रिय हुई, लेकिन इस बार इस गाड़ी में और भी काफी कुछ ख़ास है, जिसके कारण ये लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेगी। तो आइये आपको भी बताते हैं, …

Imageमारुती इन सभी गाड़ियों पर इस महीने मिल रहा है 50,000 रूपए तक का डिस्काउंट

जो लोग नयी गाड़ी खरीदने पर विचार कर रहे हैं, उनके लिए मारुती बड़ा अच्छा तोहफा लायी है। आम जनता में लोकप्रिय ऑटो कंपनी Maruti Suzuki ने अगस्त 2022 के महीने के लिए अपनी कुछ गाड़ियों पर 46,000 रूपए तक के ऑफर या डिस्काउंट की घोषणा की हैं। हालांकि ये गाड़ियाँ इलेक्ट्रिक नहीं है, और …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products