2026 Maruti Brezza के सभी वैरिएंट की पूरी प्राइस लिस्ट सामने आई: 7.40 लाख से शुरू लेकिन सबसे ज़्यादा पैसा वसूल है ये वेरिएंट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share
एक नज़र में:
  • चार वेरिएंट: LXi, VXi, ZXi और ZXi+, कीमत ₹7.40 लाख से ₹13.71 लाख (एक्स-शोरूम) तक।
  • नया टर्बो पेट्रोल बराबरी के 1.5L वेरिएंट से करीब ₹65,000 से ₹90,000 तक सस्ता है।
  • हर वेरिएंट में 6 एयरबैग और 5-स्टार Bharat NCAP सुरक्षा मानक है।

बरसों से देश की सबसे पसंदीदा सब-4-मीटर SUV में से एक, 2026 Maruti Brezza, अब 2026 अवतार में आ चुकी है और कंपनी ने इसकी पूरी वेरिएंट-वाइज़ कीमत की सूची (प्राइस लिस्ट) भी जारी कर दी है। शुरुआती कीमत ₹7.40 लाख है, जो पुराने मॉडल से करीब ₹86,000 कम है।

पर असली दिलचस्प बात मैकेनिकल है। इस बार Brezza में Fronx वाला 1.0-लीटर Boosterjet टर्बो पेट्रोल इंजन जोड़ा गया है, जो करीब 108 bhp और 170Nm देता है। यही इंजन Fronx में 99 bhp और 147Nm पर ट्यून किया गया है, यानी Brezza में इसे ज़्यादा ताकतवर मिलेगा। हैरानी की बात ये है कि इस छोटे इंजन पर कम टैक्स लगने की वजह से यही टर्बो वेरिएंट, पुराने 1.5L पेट्रोल से सस्ते पड़ते हैं।

2026 Maruti Brezza की पूरी कीमत लिस्ट (एक्स-शोरूम)

1.0L Boosterjet टर्बो पेट्रोल (मैनुअल)

  • LXi — ₹7.40 लाख
  • VXi — ₹8.55 लाख
  • ZXi — ₹9.85 लाख (ड्यूल-टोन ₹9.99 लाख)
  • ZXi+ — ₹11.16 लाख (ड्यूल-टोन ₹11.31 लाख)

1.5L पेट्रोल (मैनुअल)

  • LXi — ₹8.30 लाख
  • VXi — ₹9.26 लाख
  • ZXi — ₹10.50 लाख

1.5L पेट्रोल (ऑटोमैटिक)

  • VXi — ₹10.61 लाख
  • ZXi — ₹11.85 लाख
  • ZXi+ — ₹13.55 लाख (ड्यूल-टोन ₹13.71 लाख)

CNG (मैनुअल)

  • LXi — ₹9.30 लाख
  • VXi — ₹9.99 लाख
  • ZXi — ₹11.50 लाख

ये पढ़ें: E20 petrol से माइलेज और इंजन की टेंशन? ₹15 लाख से कम में ये 5 Electric Cars हैं बेहतर विकल्प

2026 Maruti Brezza के किस वेरिएंट में क्या मिलता है, और किसके लिए है

2026 Maruti Brezza के बेस LXi को देखकर लगता है कि Maruti ने कैंची फीचर्स पर चलाई है, सुरक्षा पर नहीं। मैनुअल AC, स्टील व्हील और बिना टचस्क्रीन वाला ये वेरिएंट दिखने में सादा है, पर 6 एयरबैग, ESP, हिल-होल्ड और ISOFIX माउंट यहाँ भी स्टैंडर्ड हैं। यानी अगर आपकी पहली शर्त सुरक्षित और सस्ती गाड़ी है, फीचर्स बाद की बात है, तो LXi गलत नहीं है।

असली बदलाव VXi में महसूस होता है। यहीं से 7-इंच टचस्क्रीन के साथ वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay जुड़ते हैं, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल गर्मी में झंझट कम करता है, और पुश-बटन स्टार्ट, अलॉय व्हील व हाइट-एडजस्ट ड्राइवर सीट रोज़ के इस्तेमाल को आसान बनाते हैं। मतलब, हर दिन जिन चीज़ों को आप सबसे ज़्यादा छूते हैं, वो सब पहली बार यहीं मिलती हैं। यही वजह है कि हमारी राय में ज़्यादातर खरीददारों को यहीं रुक जाना चाहिए।

एक कदम ऊपर ZXi उनके लिए है जो सुरक्षा और सहूलियत में थोड़ा और चाहते हैं। 360-डिग्री कैमरा तंग गलियों और पार्किंग में काफी आएगा, हेड-अप डिस्प्ले से नज़र सड़क पर बनी रहती है, और क्रूज़ कंट्रोल हाईवे की थकान घटाता है। टर्बो ZXi में ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटर भी जोड़ा गया जो, जो लेन बदलते वक्त एक अतिरिक्त आँख की तरह है।

टॉप ZXi+ में Maruti ने कुछ नहीं छोड़ा। 10.1-इंच का बड़ा टचस्क्रीन, ARKAMYS ट्यून्ड ऑडियो, Alexa, एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, इलेक्ट्रिक सनरूफ और 64-रंग वाली एम्बिएंट लाइटिंग, सब यहाँ है। सवाल बस इतना है कि क्या ₹11 लाख से ऊपर जाकर आपको इन सजावटी चीज़ों की सच में ज़रूरत है, क्योंकि सुरक्षा के मामले में ये टॉप वेरिएंट बेस LXi से एक इंच भी आगे नहीं।

कौन सा इंजन चुनें

हमारी राय में ज़्यादातर लोगों के लिए टर्बो पेट्रोल ही बेहतर सौदा है। यह 1.5L से 8 bhp ज़्यादा ताकत और 33Nm ज़्यादा टॉर्क देता है, फिर भी हर बराबरी के वेरिएंट में ₹65,000 से ₹90,000 तक सस्ता है। साथ ही, अगर आपको टॉप ZXi+ मैनुअल गियरबॉक्स के साथ चाहिए, तो वो अब सिर्फ टर्बो में ही मिलेगा।

1.5L पेट्रोल तभी लें जब आपको ऑटोमैटिक चाहिए, क्योंकि टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक सिर्फ इसी इंजन में है। माइलेज दोनों का करीब-करीब बराबर है। टर्बो मैनुअल का दावा किया गया माइलेज 19.96 से 20.47 kmpl है, जबकि 1.5L मैनुअल का 20.81 से 21.09 kmpl और ऑटोमैटिक का करीब 20.17 kmpl है।

2026 Maruti Brezza का CNG वैरिएंट उनके लिए है जिनका रोज़ का चलना ज़्यादा है और चलाने का खर्च कम रखना है। इसका दावा किया गया माइलेज करीब 26.9 km/kg है, और अब CNG टैंक अंडरबॉडी में होने से बूट स्पेस भी पहले से बेहतर है। तीन CNG वेरिएंट में VXi सबसे संतुलित है, क्योंकि इसकी CNG कीमत पेट्रोल से सिर्फ करीब ₹73,000 ज़्यादा है, बाकी वेरिएंट में यह अंतर करीब ₹1 लाख तक चला जाता है।

ये पढ़ें: Top 10 Electric Scooters 2026: 400km तक रेंज और बजट में शानदार विकल्प

एक बात हर वेरिएंट में एक जैसी है, सुरक्षा। नई Brezza को Bharat NCAP में पूरे 5 स्टार मिले हैं, जिसमें व्यस्क सुरक्षा के लिए 32 में से 30.41 अंक हैं, और यह रेटिंग बेस LXi से लेकर टॉप ZXi+ तक सब पर लागू होती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअब पासवर्ड नहीं, सेल्फी वीडियो से खुलेगा आपका Google अकाउंट – कैसे सेट करें और कितना सुरक्षित?

Google Selfie Video Sign-In – Google ने आखिरकार अकाउंट रिकवरी की उस सबसे बड़ी टेंशन पर हाथ रखा है जो सालों से करोड़ों लोगों को परेशान करती आई है, यानी पासवर्ड भूल जाना और साथ में वह फोन या ईमेल भी पास न होना जिससे अकाउंट वापस मिल सके। कंपनी ने 23 जुलाई 2026 को …

ImageWWDC 2026: iPhone से लेकर AirPods तक के लिए Apple ने किए ये बड़े अपडेट, लेकिन सबकी नज़र नए Siri पर

WWDC 2026 की शुरुआत के साथ ही Apple ने iPhone, iPad, Mac और AirPods के लिए एक के बाद एक कई नए फीचर्स का ऐलान कर दिया है – और इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है पूरी तरह नए Siri की। Apple ने आज अपने सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 में iOS 27, …

ImageAmazon Prime Day 2026 की डेट आई सामने, इस बार पहले शुरू होगी सेल, Prime मेम्बरशिप पर भी छूट

Amazon ने भारत में Prime Day 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है, और इस बार ये सेल अपने 10वें एडिशन के साथ आ रही है। मेम्बर्स-ओनली ये सेल 4 जुलाई की रात 12 बजे से शुरू होकर 6 जुलाई की रात 11:59 बजे तक, यानी पूरे 72 घंटे चलेगी। खास बात ये है …

ImageNetflix Plans 2026 – जानें Netflix के सभी प्लान, सबसे सस्ता कौन सा और फ्री में कैसे मिलेगा, पूरी डिटेल

Netflix आज लगभग हर घर के मोबाइल और TV पर चलता है, लेकिन जब बात प्लान चुनने की आती है, तो अक्सर उलझन हो जाती है। कौन सा प्लान सबसे सस्ता है, किसमें कितनी स्क्रीन एक साथ चलेंगी, और 4K वाली क्वॉलिटी किस प्लान में मिलेगी और वो जेब पर कितना भारी होगा। भारत में …

ImageTesla की 6-सीटर SUV भारत आ गई: Model Y L की डिलीवरी शुरू, इतनी है कीमत और रेंज

Tesla Model Y L अब बुकिंग लिस्ट से निकलकर ग्राहकों के घर तक पहुँचने लगी है। कंपनी ने 15 जून से इस छह-सीटर इलेक्ट्रिक SUV की डिलीवरी भारत में शुरू कर दी है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹61.99 लाख है। अब तक यहाँ Tesla का मतलब ज़्यादातर पाँच-सीटर Model Y ही था, लेकिन ये लंबा …

Discuss

Be the first to leave a comment.