एक्सक्लूसिव: Realme GT 8 Pro की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, 200MP कैमरा और 120W चार्जिंग के साथ देगा दस्तक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme GT 8 Pro ने अपने चाइना लॉन्च के साथ ही टेक दुनिया में हलचल मचा दी थी। फोन के स्पेक्स काफी शानदार हैं। लेकिन Realme फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही था की ये इंडिया में कब लॉन्च होगा?

अब इसका जवाब मिल गया है। भरोसेमंद टेक इनसाइडर योगेश ब्रार के मुताबिक, Realme GT 8 Pro India Launch Date तय हो गई है। इनके अनुसार, ये फ्लैगशिप फोन भारत में 20 नवंबर 2025 को लॉन्च होगा। पहले जो तारीख 11 नवंबर बताई जा रही थी, अब उसमें थोड़ा बदलाव हुआ है।

ये भी पढ़ें: Nothing Phone (3a) Lite लॉन्च: सस्ते दाम में दमदार फीचर्स वाला फोन, जानिए क्या है खास

दिलचस्प बात ये है कि इसका लॉन्च उसी महीने हो रहा है जब OnePlus 15 और iQOO 15 जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन भी मार्केट में एंट्री लेने जा रहे हैं।

अगर आपने इसका चीन वाला लॉन्च मिस कर दिया था, तो हम इसके मुख्य फीचर्स यहां बता रहे हैं।

Realme GT 8 Pro Specifications

Realme GT 8 Pro को परफॉर्मेंस और फोटोग्राफी, इन दोनों को मुख्यत: ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। इसमें 6.79-इंच का QHD+ OLED डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 7000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

फोन में नया Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मौजूद है। साथ ही ये भारत में इस चिप वाला दूसरा फोन होगा (OnePlus 15 के बाद)। गेमिंग परफॉर्मेंस को बढ़ाने के लिए इसमें custom R1 graphics chip भी दी गई है।

realme GT 8 Pro

पावर के लिए इसमें 7000mAh battery मिलती है, जो 120W wired और 50W wireless charging सपोर्ट करती है। यानी चार्जिंग और बैकअप दोनों ही टॉप लेवल के हैं।

ये पढ़ें: OnePlus 15 vs iQOO 15: कौन बनेगा 2025 का Android King?

कैमरा में Ricoh की टेक्नोलॉजी

Realme ने इस बार फोटोग्राफी के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए Ricoh के साथ पार्टनरशिप की है। फोन में Ricoh द्वारा ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इनमें 50MP का प्राइमरी सेंसर (Ricoh GR anti-glare lens), 50MP अल्ट्रा वाइड सेंसर और 200MP Samsung HP5 टेलीफ़ोटो लेंस दिए गए हैं।

Realme GT 8 Pro Price in India (अनुमानित)

चीन में इसकी शुरुआती कीमत CNY 3,999 (करीब ₹49,400) रखी गई है। लेकिन इंडिया में इसकी कीमत लगभग ₹60,000 रहने की उम्मीद है।

Realme GT 8 Pro के साथ कंपनी अब फ्लैगशिप स्मार्टफोन सेगमेंट में OnePlus और iQOO जैसे ब्रांड्स को सीधी टक्कर देने के लिए तैयार है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

ImageRedmi Note 17 सीरीज कन्फर्म: Pro Max न्यूब में 10,100mAh बैटरी और 200MP कैमरा, जानें भारत में कब देगा दस्तक

Redmi के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि Redmi Note 17 सीरीज़ इसी महीने, यानी जुलाई 2026 में चीन में लॉन्च होगी। इसी के साथ Redmi ने ये भी बताया कि उसकी Note सीरीज़ के अब तक दुनियाभर में 50 करोड़ यूनिट बिक चुके हैं। लेकिन …

ImageOnePlus 16 की लॉन्च डेट कंफर्म, फोन में मिलेंगी तीन अलग गेमिंग चिप

OnePlus के फ्लैगशिप फोनों की पहचान अब तक तेज़ परफॉरमेंस रही है, क्योंकि हर नया मॉडल Qualcomm के सबसे नए प्रोसेसर के साथ आता रहा है। लेकिन इस बार कंपनी सिर्फ प्रोसेसर के भरोसे नहीं है। 28 सितंबर की गेम कॉन्फ्रेंस में OnePlus ने बताया कि OnePlus 16 12 अक्टूबर को दस्तक देगा, और साथ …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products