Realme GT 2 Pro, Snapdragon 8 Gen 1 के साथ इसी महीने होगा भारत में लॉन्च; क्या होनी चाहिए कीमत ?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme GT 2 Pro, पहले चीन में और अब हाल ही में MWC 2022 में लॉन्च किया गया है। ये स्मार्टफोन Realme का अब तक का सबसे प्रीमियम और महंगा स्मार्टफोन है, जिसे अब विश्व स्तर पर पेश करने के बाद, कंपनी भारत में लॉन्च करने जा रही है। हाल ही सामने आयी एक रिपोर्ट के अनुसार, GT 2 Pro को इस महीने के अंत में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी ने भी कहा था, कि इस स्मार्टफोन को वो जल्दी ही भारत में लॉन्च करेंगे।

ये पढ़ें: Vivo T1 5G रिव्यु: क्या 16,000 के बजट में ये एक बेहतर परफ़ॉर्मर है ?

Realme GT 2 Pro की कीमत

GT 2 Pro का इंडिया लॉन्च Q1 में ही बताया जा रहा है, तो काफीहद तक आसार यही हैं, कि Realme का सबसे महंगा स्मार्टफोन अब जल्दी ही भारत में लॉन्च होगा। महंगा हम इसीलिए कह रहे हैं क्योंकि यूरोप में इसे 649 यूरोज़ (लगभग 55,000 रूपए) की कीमत पर लॉन्च किया गया है और चीन में इसकी कीमत 3899 युआन (लगभग 46,000 रूपए) है। तो भारत में इसकी कीमत चीन से थोड़ी ज़्यादा, लेकिन युरोपीयन कीमत से थोड़ी कम होगी। इस फ़ोन को कंपनी भारत में 50,000 रूपए की शुरूआती कीमत के आस-पास ही लॉन्च कर सकती है।

ये पढ़ें: भारत में उपलब्ध ये 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर बना सकते हैं आपका सफर आसान

हालांकि जो स्पेसिफिकेशन आपको इसमें दिए गए हैं, वो अन्य किसी ब्रैंड के फ़ोन में 60,000-65,000 से कम में नहीं मिलते हैं।

स्पेसिफिकेशन

अब अगर स्पेसिफिकेशनों की बात करें तो, Realme GT 2 Pro में काफी पावरफुल स्पेसिफिकेशन मौजूद हैं। इस स्मार्टफोन में 6.7-इंच की 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है। 1400 निट्स तक की ब्राइटनेस, DisplayMate द्वारा सर्टिफिकेशन, कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस की सुरक्षा जैसे फ़ीचर भी यहां मौजूद हैं।

जैसे कि आप जानते ही होंगे, इस फ़ोन में Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट, LPDDR5 रैम,
UFS 3.1 स्टोरेज दिए गए हैं, जो आपको काफी स्मूथ परफॉरमेंस देने में सक्षम हैं।

इसके अलावा प्राइमरी 50MP का कैमरा, Sony IMX766 सेंसर के साथ, दूसरा 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा इसमें दिया गया है। साथ ही 65W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 5000mAh की बैटरी, Android 12 सॉफ्टवेयर जैसे फ़ीचर भी इसमें दिए गए हैं।

ये पढ़ें: इन 5 कारणों से खरीद सकते हैं Moto Edge 30 Pro

भारत में इस स्मार्टफोन के दो स्टोरेज वैरिएंट आने के कयास लगाए जा रहे हैं। इनमें एक 8GB+128GB स्टोरेज है और दूसरा 12GB+256GB स्टोरेज वैरिएंट। भारत में इसे काले (Steel Black), सफ़ेद (Paper White), और हरे (Paper Green) कलर वैरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है, जबकि इसका नीला (Paper Blue) कलर वैरिएंट शायद यहां उपलब्ध नहीं होगा।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageInstagram पर delete हुई Reel/Post वापस कैसे लाएं

एक नज़र में : Instagram पर जिस Reel या पोस्ट को आप डिलीट करते हैं, वो उसी पल नहीं मिटती, बल्कि अगले 30 दिन तक आपके ही अकाउंट के Recently deleted फोल्डर (Instagram Recently Deleted) में पड़ी रहती है। इन 30 दिनों में कुछ टैप करके आप उसे दोबारा अपनी प्रोफाइल पर ला सकते हैं। …

Imageपेपर टेक डिज़ाइन वाले Realme GT 2 Pro की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म हुई

Realme अपने मिड-रेंज फ्लैगशिप Realme GT 2 Pro को जमकर प्रमोट कर रहा है। भारत में भी इस फ़ोन के लॉन्च का बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है। पहले इसे चीन में लॉन्च किया है, फिर MWC 2022 में और अब बारी है इसे भारत में लॉन्च करने की। कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल से …

ImageRealme ने Narzo 50 सीरीज़ के लॉन्च डेट की घोषणा की; साथ में Realme Band 2 और Realme TV Neo 32 भी देंगे दस्तक

Realme एक बार फिर अपने अगले इवेंट के साथ भारत में धूम मचाने को तैयार है। हाल ही में ब्रैंड ने अपना लैपटॉप Realme Book Slim भारत में लॉन्च किया, फ्लैगशिप फ़ोन Realme GT 5G (रिव्यु) भी अभी कुछ ही दिनों पहले आया है। और अब कंपनी एंट्री-लेवल Narzo 50 सीरीज़ को भारत में लॉन्च …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

Discuss

Be the first to leave a comment.