Honor Magic 7 और Honor Magic 7 Pro भारत में होंगे लॉन्च, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share
  • Honor Magic 7 सीरीज ग्लोबल लॉन्च के साथ जल्द भारत में लॉन्च होगी।
  • सीरीज में Honor Magic 7 और Honor Magic 7 Pro इन दो फोन्स को शामिल किया गया है।
  • दोनों फ़ोन्स Snapdragon 8 Elite SoC द्वारा संचालित होते हैं।

हाल ही में Honor ने चीन में अपनी Honor Magic 7 सीरीज को लॉन्च किया था, जिसमें Honor Magic 7 और Honor Magic 7 Pro इन दो फोन्स को शामिल किया गया था, लेकिन ख़बरों के अनुसार अब कंपनी जल्द ही इन दोनों फोन्स को वैश्विक बाजार में पेश करने वाली है, जिसमें भारत का भी नाम शामिल है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Jiohotstar डोमेन के नए मालिक Jainam और Jivika, खरीदने का कारण जान हो जायेंगे हैरान

Honor Magic 7 और Honor Magic 7 Pro भारत में होंगे लॉन्च

इसकी जानकारी, खुद कंपनी की ग्लोबल PR हेड Bhavya Siddappa द्वारा अपने X अकाउंट (@bhavis) के माध्यम से कन्फर्म की गई है। जानकारी के अनुसार फोन को जल्द ही वैश्विक बाजार में पेश किया जाएगा, इस लिस्ट में भारत का भी नाम शामिल है, हालांकि उन्होंने तारीख की पुष्टि नहीं की है, पर जल्द ही इसकी जानकारी भी मिल सकती है।

Honor Magic 7 सीरीज फीचर्स

बेस मॉडल में 6.78 इंच का FHD+ LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है, और प्रो मॉडल में 6.8 इंच का FHD+ LTPO OLED डिस्प्ले मिल जाता है। दोनों ही फ़ोन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,600 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करते हैं। दोनों फ़ोन्स Snapdragon 8 Elite SoC द्वारा संचालित होते हैं, और इनमें 16GB की RAM और 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है। दोनों फ़ोन्स MagicOS 9.0 लेयर के साथ Android 15 पर रन होते हैं।

बात करें कैमरा की, तो बेस मॉडल में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 50 मेगापिक्सल (3x) टेलीफ़ोटो कैमरा का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि प्रो वर्जन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 200 मेगापिक्सल (3x) टेलीफ़ोटो कैमरा का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल जाता है। दोनों ही फ़ोन्स 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आते हैं।

दोनों ही फ़ोन्स 100W वायर्ड और 80W वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं, हालाँकि बेस मॉडल में 5,650mAh की बैटरी और प्रो मॉडल में 5,850mAh की बैटरी दी गयी है। कनेक्टिविटी के लिए दोनों में 5G, dual 4G VoLTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, GPS, AGPS, GLONASS, BeiDou, Galileo, NFC और USB Type-C जैसे ऑप्शंस मिल जाते हैं। सीरीज IP68 और IP69 रेटिंग की सुरक्षा के साथ पेश की गयी है।  

ये पढ़ें: OxygenOS 15 रोलआउट: शानदार फीचर्स के साथ सिर्फ इन डिवाइसों में उपलब्ध होगा

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageVivo ने लॉन्च किए X500 सीरीज़ के तीन फोन, Pro Max में 200MP ज़ूम कैमरा और 7800mAh बैटरी

एक नज़र में : Vivo ने भारत में अपनी X500 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें X500, X500 Pro और X500 Pro Max तीन फोन शामिल हैं, और इस बार कंपनी ने सबसे ज़्यादा ज़ोर ZEISS वाले ज़ूम कैमरे पर दिया है। इनमें सबसे बड़ा X500 Pro Max भारत में X सीरीज़ का पहला Pro …

ImageOppo Find X8 Ultra, Find N5 लॉन्च टाइमफ्रेम रिवील, Find X8, Find X8 Pro भी भारत में होंगे जल्द लॉन्च

जल्द ही Oppo अपनी अगली फ्लैगशिप Find X8 सीरीज को चीन में लॉन्च करने वाला है, लॉन्च की तारीख कंपनी ने 24 अक्टूबर निर्धारित की है। इस सीरीज में Find X8, Find X8 Pro, और Find X8 Pro Satellite Communication Version को शामिल किया जायेगा। इस सीरीज की खास बात ये है, कि इसके सभी …

ImageHonor Magic V2 और Magic V3 फोल्डेबल फ़ोन को भारत में करेगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स के बारे में

Honor अब जल्द ही भारत में भी अपने प्रीमियम स्मार्टफ़ोन्स को लॉन्च करने वाला है, जिसमें कंपनी के दो नए फोल्डेबल फ़ोन्स Honor Magic V2 और Magic V3 को शामिल किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इन दोनों फ़ोन्स को साल के आखिर तक भारत में लॉन्च कर सकती है। आगे दोनों फ़ोन की …

Image7,000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ Lava ने लॉन्च किया 11 हज़ार से कम का Lava Smart 4 Pro

एक नज़र में : Lava ने भारत में Smart 4 Pro लॉन्च कर दिया है, जो Smart 4 और Smart 4 Plus के बाद इस सीरीज़ का तीसरा फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh बैटरी है, जो आपको 11 हज़ार रुपये से कम में मिलेगी। लेकिन ये Amazon-Flipkart पर नहीं, सिर्फ Lava के ऑफलाइन …

Imageनवंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in November 2026

नवंबर शुरू हो चुका है, और इस महीने आपको ₹1 लाख के आसपास वाले कई नए फ्लैगशिप फोन देखने को मिलेंगे, क्योंकि 2nm चिपसेट वाले जो फोन सितंबर में दुनिया के सामने आए थे, वो अब भारत की तरफ बढ़ रहे हैं। Motorola Signature 27, iQOO 16 और Xiaomi 18 Pro, तीनों के भारत आने …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products