OxygenOS 15 रोलआउट: शानदार फीचर्स के साथ सिर्फ इन डिवाइसों में उपलब्ध होगा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share
  • OxygenOS 15 रोलआउट हो गया है।
  • इस नए अपडेट में शानदार AI फीचर्स को शामिल किया गया है।
  • नया अपडेट 30 अक्टूबर से कुछ डिवाइसों पर उपलब्ध होगा।

OnePlus ने हाल ही में Android 15 आधारित अपना नया OxygenOS 15 अपडेट पेश किया है, जिसमें ब्लॉटवेयर फ्री एक्सपीरियंस के साथ कई AI कैपेबिलिटीज के साथ कस्टमाइज़ेबल एलिमेंट्स को भी शामिल किया गया है, जिससे आप अपने फ़ोन में आसानी से मल्टीटास्किंग कर पाएं। आगे OxygenOS 15 फीचर्स और रिलीज़ टाइमलाइन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Realme GT7 Pro लॉन्च प्राइस रिवील हुई, इतनी कम कीमत पर होगा लॉन्च

OxygenOS 15 फीचर्स

AI फीचर्स: इस नए OS अपडेट में कंपनी ने कई शानदार AI फीचर्स को शामिल किया है, जिसमें Google Gemini इंटीग्रेशन के साथ साथ AI Detail Boost, AI Unblur और AI Reflection Eraser जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। ये फीचर्स फोटोग्राफी, सर्च और नोट्स जैसी सुविधाओं को काफी आसान बना देते हैं।

OnePlus One Take: ये भी एक कमाल का फीचर है, जो लॉक स्क्रीन होने पर भी AOD में शानदार विसुअल एक्सपीरियंस देता है। इसकी सहायता से आप कैमरा और एल्बम से सीधे अपने फोटोज को वॉलपेपर के रूप में सेट कर सकते हैं।

Write Smartter: इस फीचर के साथ AI Notes, AI Toolbox 2.0, AI Summary, AI Writer, और AI Reply जैसे टूल्स को शामिल किया गया है, जिनकी सहायता से आप अपना कंटेंट बेहतर तरीके से लिख पाएंगे।

नया लुक और डिज़ाइन: इस नए अपडेट के साथ आपको नया लुक देखने को मिलेगा। फ़ोन की होमस्क्रीन पर शार्प विसुअल के साथ नए आइकन्स को शामिल किया गया है। इतना ही नहीं, इसमें अलग से स्प्लिट मोड को भी शामिल किया है, जिसकी सहायता से बाएं या दाएं तरफ से ओपन किया जा सकता है।

OxygenOS 15 रिलीज़ टाइम लाइन और डिवाइसेस

अक्टूबर: OnePlus 12, OnePlus 12R, OnePlus 12R Genshin Impact

नवंबर: OnePlus Open, OnePlus Pad 2

दिसंबर: OnePlus 11 5G, OnePlus 11R 5G, OnePlus Nord 4, OnePlus Nord CE4, OnePlus Nord CE4 Lite 5G, OnePlus Pad

जनवरी 2025: OnePlus 10 Pro 5G, OnePlus 10T 5G, OnePlus Nord 3 5G

फ़रवरी 2025: OnePlus 10R 5G, OnePlus Nord CE3 5G

ये पढ़ें: iQOO Neo 10 और Neo 10 Pro स्पेसिफिकेशन्स लीक, इन चिपसेट के साथ होंगे लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageBorder के 29 साल बाद फिर आमने-सामने सनी देओल और अक्षय खन्ना – Netflix पर आज रिलीज़ ‘Ikka’, जानें कैसी है ये कोर्टरूम कहानी

सनी देओल और अक्षय खन्ना का एक साथ पर्दे पर आना अपने आप में एक बड़ी बात है। इन दोनों को हमने आख़िरी बार 1997 की ‘Border’ में साथ देखा था, और अब करीब तीन दशक बाद ये जोड़ी दोबारा लौटी है। फर्क बस इतना है कि इस बार माहौल जंग के मैदान का नहीं, …

ImageiPhone 16 सीरीज के बेस मॉडल्स में शामिल होंगे ये AI फीचर्स

Apple ने 9 सितम्बर 2024 को फॉल इवेंट आयोजित किया है, जिसमें कंपनी अपनी आगामी iPhone 16 सीरीज को पेश करने वाली है। इसी के साथ कंपनी अपने नए सॉफ्टवेयर अपडेट की घोषणा भी करेगी, लेकिन इस बार आकर्षण का केंद्र Apple द्वारा पेश किये जाने वाले AI फीचर्स होंगे। ये पहली सीरीज होगी जिसमें कंपनी …

ImageRealme ने 25 अक्टूबर को “AI Strategy” इवेंट आयोजित किया है, जिसमें GT 7 Pro और Next AI की जानकारी रिवील होगी

Realme GT 7 Pro जल्द ही चीन में लॉन्च होने वाला है, जिसके बाद इसे भारत में पेश किया जा सकता है, लेकिन लॉन्च से पहले कंपनी ने भारत में एक“AI Strategy” इवेंट आयोजित किया है। ये इवेंट 25 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगा, और कंपनी इस इवेंट में नयी AI तकनीक …

Image8000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100x 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Realme जल्द ही भारत में अपना नया बजट 5G फोन Realme Narzo 100x 5G उतारने जा रहा है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और उसी दिन से Amazon के साथ realme.com पर भी उपलब्ध रहेगा। सबसे बड़ी बात है इसकी 8,000mAh बैटरी, …

ImageFlipkart के साथ आई Lava की Virat सीरीज़, मिलेंगे ₹10,000 से कम में मेड-इन-इंडिया 4G-5G फोन

Lava ने Flipkart के साथ मिलकर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Virat का ऐलान कर दिया है। यह कंपनी की पहली “ऑनलाइन-फर्स्ट” सीरीज़ है, यानी ये फोन आपको सिर्फ Flipkart पर मिलेंगे। फिलहाल इसे टीज़ किया गया है और जल्द ही इसके फोन बाज़ार में आने वाले हैं। इस सीरीज़ की सबसे खास बात ये है …

Discuss

Be the first to leave a comment.