iPhone 16 सीरीज के बेस मॉडल्स में शामिल होंगे ये AI फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple ने 9 सितम्बर 2024 को फॉल इवेंट आयोजित किया है, जिसमें कंपनी अपनी आगामी iPhone 16 सीरीज को पेश करने वाली है। इसी के साथ कंपनी अपने नए सॉफ्टवेयर अपडेट की घोषणा भी करेगी, लेकिन इस बार आकर्षण का केंद्र Apple द्वारा पेश किये जाने वाले AI फीचर्स होंगे। ये पहली सीरीज होगी जिसमें कंपनी AI फीचर्स को शामिल कर रही है, हालाँकि इस सीरीज में  iPhone 16, 16 Pro, 16 Pro Max, और 16 Plus ये चार मॉडल होंगे, लेकिन इनमें से सिर्फ Pro और Pro Max में ही Apple Intelligence को शामिल किया जायेगा, लेकिन इसके अतिरिक्त अन्य सभी AI फीचर्स आपको सभी iPhone में देखने को मिलने वाले हैं। आगे iPhone 16 सीरीज AI फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: Infinix Hot 50 5G स्पेसिफिकेशन्स, डिज़ाइन , और कीमत ऑफिशियली रिवील; 6 सितम्बर को होगा भारत में लॉन्च

iPhone 16 सीरीज AI फीचर्स की जानकारी

कंपनी ने यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए iPhone 16 बेस मॉडल्स में 5 शानदार AI फीचर्स को शामिल किया है, जो फ़ोन में काफी चीजों को आसान बना देते हैं, इतना ही नहीं कंपनी ने इन AI फीचर्स की सहायता से Siri को भी अपग्रेड किया है, ये 5 AI फीचर्स कुछ इस प्रकार है।

  • Siri overhaul: AI का उपयोग करके अब Siri को और भी अन्य और आधुनिक डिज़ाइन के साथ पेश किया गया है। यूजर जब भी Siri को कमांड देने के लिए “Hey Siri” बोलेगा तो स्क्रीन के चारो तरफ एक चमकदार लाइट नजर आएगी, जिससे ये समझ आएगा की Siri यूजर को सक्रिय रूप से सुन रहा है। इतना ही नहीं इसे इस तरह से अपग्रेड किया गया है, कि अब ये प्राकृतिक भाषा को आसानी से समझ पाता है।
  • Genmoji: कंपनी “Genmoji” के नाम से एक शानदार AI फीचर करने वाली है, जिसकी सहायता से यूजर्स टेक्स्ट प्रांप्ट के माध्यम से नयी नयी इमोजी क्रिएट कर पाएंगे, जिन्हें चैट्स में भी शेयर किया जा सकता है। इसकी वजह से लोग अपनी क्रिएटिविटी आजमा पाएंगे।
  • Advanced Safari: Apple ने अपने ब्राउज़र में भी कई बदलाव किये हैं, और यूजर के लिए रीडिंग एक्सपीरियंस को अरु भी बेहतर बनाया है। “Advanced Safari” में यूजर्स “Highlights” के माध्यम से किसी भी जानकारी को शुरू में ही आसानी से समझ पाएंगे, और किसी बड़े आर्टिकल को पढ़ने की आवश्यकता भी नहीं होगी, क्योंकि AI की सहायता से बड़े आर्टिकल को एक समरी के रूप में पेश कर दिया जायेगा। यूजर्स अब लोकेशंस को भी आसानी से ढूंढ पाएंगे और किसी भी आर्टिस्ट के गानों को किसी आर्टिकल से आसानी से सुना जा सकता है।
  • Improved calculator and Notes: इसकी सहायता से यूजर्स किसी भी एक्वेशन को आसानी से हल कर पाएंगे, क्योंकि Math Notes की साहयता से किसी भी फार्मूला को इस ऐप में लिखने पर वो तुरंत उसे हल कर सकता है। इसके साथ ही collapsable sections और highlighting फीचर्स को भी शामिल किया गया है।
  • Voice Transcribe: आगामी सीरीज में कंपनी “Voice Transcribe” फीचर को भी शामिल करने वाली है। ये फीचर फ़ोन के रिकॉर्डिंग ऐप के साथ जुड़ा हुआ होगा, और इसकी सहायता से यूजर्स कसी भी रिकॉर्डिंग को आसानी से टेक्स्ट में कन्वर्ट कर पाएंगे।

ये पढ़े: Samsung Galaxy S25 सीरीज में नहीं होगा Exynos प्रोसेसर; चिपसेट की जानकारी लीक

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageAI Overviews: Google ने भारत के साथ अन्य देशों में पेश किये नए AI फीचर्स

Google ने हाल ही में अपने AI Overviews को लॉन्च किया था, जो पहले सभी देशों के लिए उपलब्ध नहीं था लेकिन अब भारत के साथ साथ अन्य देशों के लोग भी इसका उपयोग कर पाएंगे। इसकी सहायता से यूजर आसानी से इंटरनेट के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकता है। इस फीचर को अन्य …

ImageiPhone 16, Pro और Pro Max फीचर्स की जानकारी लीक

हर साल की तरह Apple इस साल भी अपना नया iphone लॉन्च कर करने वाला है। साल 2024 के आखिर तक कंपनी iPhone 16 सीरीज़ को लॉन्च कर सकती है। फ़िलहाल इस सीरीज के iPhone 16, Pro और Pro Max की डिज़ाइन, कैमरा, डिस्प्ले, बैटरी जैसी कई जानकारी इंटरनेट पर लीक हो गयी हैं, इसके …

ImageApple ने भारत में बढ़ाए iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air और 17e के दाम, जानें अब किस कीमत पर मिलेंगे आपको पुराने iPhones

Apple के “Surprise and Shine” इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की घोषणा नहीं हुई। नए Pro मॉडल सामने आने के थोड़ी ही देर बाद कंपनी ने अपनी लाइनअप में बचे हुए बाकी सभी iPhone के दाम चुपचाप बढ़ा दिए। iPhone 16, iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air, ये …

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

Discuss

Be the first to leave a comment.