AI Overviews: Google ने भारत के साथ अन्य देशों में पेश किये नए AI फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google ने हाल ही में अपने AI Overviews को लॉन्च किया था, जो पहले सभी देशों के लिए उपलब्ध नहीं था लेकिन अब भारत के साथ साथ अन्य देशों के लोग भी इसका उपयोग कर पाएंगे। इसकी सहायता से यूजर आसानी से इंटरनेट के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकता है। इस फीचर को अन्य देशों में लॉन्च करने के साथ कंपनी ने एक नया AI Overviews अपडेट भी पेश किया है, जिसमें कुछ नए AI फीचर्स को शामिल किया गया है। आगे इन सभी AI फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: Realme ने पेश की 320W SuperSonic Charge तकनीक; 4 मिनट में फ़ोन होगा 100% चार्ज

AI Overviews अपडेट के नए फीचर्स

कंपनी ने अपने इस फीचर को यूजर्स के लिए और भी बेहतर बनाने के लिए इसमें नए फीचर्स के साथ कुछ इम्प्रूवमेंट किए हैं, जो कुछ इस प्रकार हैं:

Right-Hand Link Display: इस फीचर को डेस्कटॉप में शामिल किया गया है, जिसमें स्क्रीन के ऊपर सभी साइट्स के आइकॉन दिखेंगे, जिन पर क्लिक करने पर आप उस साइट को आसानी से एक्सेस करे पाएंगे। इस फीचर को मोबाइल से भी एक्सेस किया जा सकता है।

In-Text Links: इसका उपयोग पब्लिशर्स की साइट पर ज्यादा ट्रैफिक लेन के लिए किया जायेगा। Google इस फीचर के माध्यम से रेलवेन्ट वेब पेज पर लिंक्स को शामिल करेगा, जिससे यूजर्स को उससे सम्बंधित अधिक जानकारी मिल पाएं।

Save AI Overviews: इस फीचर को खास U.S. के लोगों के लिए पेश किया गया है। इसकी सहायता से यूजर्स किसी भी स्पेसिफिक AI Overviews को सेव कर पाएंगे, इसके लिए उन्हें उसके नीचे बने “Save” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ये फीचर सिर्फ English भाषा में पूछे जाने वाले क्वेरीज के लये ही उपलब्ध है। यदि कोई यूजर इसका उपयोग करना चाहता है, तो उसे “AI Overviews and more” के लिए एनरोलमेंट करना होगा।

Simplified Language Option: बेहतर अंडरस्टैंडिंग के लिए इस फीचर को पेश किया गया है, जो यूजर के लिए किसी भी भाषा को एक क्लिक पर आसान बना देता है, ताकि यूजर किसी भी काम्प्लेक्स क्वेरी को आसानी से समझ पाए। ये फीचर इंग्लिश क्वेरीज के लिए भी उपलब्ध है।

ग्लोबल रोलआउट

इस फीचर को U.S. के बाद 6 अन्य देशों में भी पेश किया गया है, जिसमें United Kingdom, India, Japan, Indonesia, Mexico, और Brazil ये 6 देश शामिल हैं। ये फीचर इन सभी देशों की लोकल भाषा को सपोर्ट करता है। इतना ही नहीं आगे ये फीचर बाकि सभी 120 देशों के लिए उपलब्ध होगा।

ये पढ़े: Google Pixel 9, Pixel 9 Pro, 9 Pro XL इंटीग्रेटेड Gemini AI और Tensor G4 के साथ भारत में लॉन्च, लेकिन कीमतें काफी भारी

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

ImageSamsung One UI 7 फर्स्ट लुक और फीचर्स रिवील; जानें क्या नए ऑप्शन शामिल हुए

हाल ही में Samsung ने अपने दो शानदार फोल्डेबल फोन पेश किए थे जिनमें कई AI फीचर्स को शामिल किया गया था, और अब कंपनी अपना नेक्स्ट जेनरेशन One UI 7 software पेश करने जा रही है। कंपनी One UI 7 beta वर्जन को अगले सप्ताह तक लॉन्च कर सकती है, और इसका Stable वर्जन …

ImageWhatsApp के इस नए फीचर की मदद से अब कर पाएंगे अपनी “कॉल शेड्यूल”, बीटा वर्ज़न पर चल रही है टेस्टिंग

WhatsApp समय- समय पर अपने बीटा App को नए फीचर्स के साथ अपडेट करता रहता है। Beta App आमतौर पर उन संभावित फीचर्स की टेस्टिंग करता है, जो WhatsApp के सभी उपयोगकर्ताओं को भविष्य में मिल सकती हैं। कुछ बीटा फीचर को कुछ ही हफ्तों में शुरू कर दिया जाता है, जबकि अन्य का कई …

ImageMac mini में आया Apple का पहला 2nm चिप, साथ Mac Studio भी भारत में लॉन्च, जानें इस बार कितनी ऊपर गयी कीमतें

सितम्बर में iPhone 18 सीरीज़ के लॉन्च से पहले ही कंपनी Apple ने भारत में दो डेस्कटॉप कंप्यूटर पेश किए हैं। इनमें नया Mac mini और नया Mac Studio शामिल हैं। हालांकि इस बार सबसे बड़ा बदलाव यहां चिप का है। कंपनी ने Mac mini में आपको नए M6 और M5 Pro चिप का विकल्प …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

Discuss

Be the first to leave a comment.