Infinix Hot 50 5G स्पेसिफिकेशन्स, डिज़ाइन , और कीमत ऑफिशियली रिवील; 6 सितम्बर को होगा भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Infinix अपना नया 5G स्मार्टफोन Infinix Hot 50 5G भारत में लॉन्च करने वाला है। काफी समय से इंटरनेट पर इससे सम्बंधित कई खबरें वायरल हो रही हैं, फ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स की खबरें भी सामने आयी हैं, और अब कम्पनी ने हाल ही में फ़ोन के डिज़ाइन, कीमत, और स्पेसिफिकेशन्स को आधिकारिक तौर पर रिवील कर दिया है। आगे Infinix Hot 50 5G स्पेसिफिकेशन्स, डिज़ाइन और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Infinix Hot 50 5G डिज़ाइन

फ़ोन के डिज़ाइन को कंपनी ने पहले ही रिवील कर दिया था, साझा की गयी तस्वीरों के अनुसार फ़ोन को black, blue, और green इन तीन रंगों में पेश किया जा सकता है। फ़ोन के बैक पैनल पर एक वर्टिकल कैमरा आइलैंड दिया गया है, जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप नजर आ रहा है। कैमरा आइलैंड के नीचे 5G के साथ Infinix की बेजिंग है, और आगे की तरफ एक पंच होल कटआउट दिया गया है।

फ़ोन के बायीं ओर सिम स्लॉट दिया गया है, और दायीं ओर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स मिल जाते हैं। फ़ोन IP54 रेटिंग के साथ पेश किया जायेगा। फ़ोन में फलते एड्जेस दी गयी हैं।

ये पढ़े: Xiaomi Power Bank 4i और Pocket Power Bank Pro 33W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ भारत में लॉन्च

Infinix Hot 50 5G कीमत

भारत में इस फ़ोन को 9,999 रूपए की शुरआती कीमत पर पेश किया जायेगा, और फ़ोन की बिक्री Flipkart पर शुरू होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार 5G वैरिएंट होने की वजह से इसे Infinix Hot 40i से भी सस्ता माना जा रहा है। कंपनी ने Hot 40i के 8GB + 256GB वैरिएंट को 9,999 रूपए की कीमत पर पेश किया था, जो एक 4G फ़ोन है।

Infinix Hot 50 5G स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी के अनुसार फ़ोन में 16GB तक की RAM मिलने वाली है, हालाँकि ये फिजिकल होगी या वर्चुअल ये कंपनी ने अभ रिवील नहीं किया है। अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार फ़ोन में 4GB और 8GB दो RAM ऑप्शंस मिल सकते हैं, और इनके साथ 128GB की स्टोरेज मिल सकती है। फ़ोन में  MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट का उपयोग किया जा सकता है। इस फ़ोन को TUV SUD A-Level 60-month fluency assurance भी मिला हुआ है। फ़ोन के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा लेंस दिए गए हैं, लेकिन फ़ोन 48MP Dual AI कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है।

ये पढ़े: Tecno Phantom V Fold 2 5G स्पेसिफिकेशन्स और कीमत लीक; जल्द होगा भारत में लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

 

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageNothing ने बताई Nothing OS 5.0 की तारीख, इन फोनों को मिलेगा अपडेट

एक नज़र में: Nothing ने कन्फर्म कर दिया है कि Nothing OS 5.0 को 25 अगस्त 2026 को ऑफिशियल तौर पर पेश किया जाएगा। ये कंपनी का पहला ऐसा रिलीज़ होगा, जो Android 17 पर बना है। ऐलान खुद बहुत छोटा-सा रहा। कंपनी ने इसे एक सोशल पोस्ट के ज़रिए बताया, जिसका कैप्शन था, “More …

ImageInfinix Hot 50 5G स्पेसिफिकेशन्स और डिज़ाइन आये सामने; 6 सितम्बर को होगा भारत में लॉन्च

Infinix 6 सितम्बर को भारत में अपना अगला स्मार्टफोन Infinix Hot 50 5G लॉन्च करने वाला है, जिसकी जानकारी कंपनी ने खुद अपनी माइक्रोसाइट के माध्यम से दी है। साइट पर इसकी लॉन्च की तारीख के साथ कुछ स्पेसिफिकेशन्स और डिज़ाइन की जानकारी भी साझा की गयी हैं, हालाँकि इससे पहले भी फ़ोन के कई लीक्स …

ImageInfinix Zero 40 स्पेसिफिकेशन्स और तस्वीरें लीक हुई; जल्द हो सकता है लॉन्च

Infinix अपना नया फ़ोन Infinix Zero 40 जल्द ही लॉन्च कर सकता है। इस फ़ोन को हाल ही में Google Play Console पर देखा गया था, और अब इस फ़ोन की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन्स सामने आये हैं। आगे Infinix Zero 40 लीक्ड स्पेसिफिकेशन्स और तस्वीरों के बारें में विस्तार से जानते हैं। ये पढ़े: Moto …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

ImageTecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च: 144Hz कर्व्ड AMOLED और ऑप्टिकल ज़ूम के साथ इस कीमत पर लॉन्च

Tecno ने आज, 17 जुलाई को, भारत में अपना नया कैमरा-सेंट्रिक स्मार्टफोन Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च कर दिया है। करीब 40 हज़ार रुपये के बजट में उतरे इस फोन की सबसे बड़ी खूबी है इसका 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम ऑफर करता है। इसके साथ 6.78-इंच का 144Hz कर्व्ड AMOLED …

Discuss

Be the first to leave a comment.