Infinix Zero 40 स्पेसिफिकेशन्स और तस्वीरें लीक हुई; जल्द हो सकता है लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Infinix अपना नया फ़ोन Infinix Zero 40 जल्द ही लॉन्च कर सकता है। इस फ़ोन को हाल ही में Google Play Console पर देखा गया था, और अब इस फ़ोन की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन्स सामने आये हैं। आगे Infinix Zero 40 लीक्ड स्पेसिफिकेशन्स और तस्वीरों के बारें में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: Moto G45 5G धमाकेदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च; जानें कीमत और उपलब्धता

Infinix Zero 40 लीक्ड तस्वीरें

इस फ़ोन की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें फ़ोन के बैक और फ्रंट दोनों हिस्सों को दिखाया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार फ़ोन 4G और 5G दोनों वैरिएंट्स में लॉन्च हो सकता है। इसका 4G वैरिएंट Misty Aqua, Blossom Glow, और Rock Black इन तीन रंगों में पेश किया जा सकता है, जबकि 5G वैरिएंट में हमें Violet Garden, Moving Titanium, और Rock Black ये तीन कलर ऑप्शंस मल सकते हैं। Zero 40 लीक्ड इमेज में फ़ोन के Violet Garden कलर को दिखाया गया है।

फ़ोन के बैक पैनल पर एक गोलाकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें क्वाड कैमरा सेटअप नजर आ रहा है, LED फ़्लैश को कैमरा मॉड्यूल से बाहर बायीं ओर ऊपर की तरफ रखा गया है। फ़ोन को ड्यूल शेड में दिखाया गया है, नीचे की तरफ “ZERO” की बेजिंग है। अगले हिस्से में डिस्प्ले के मध्य में पंच होल कटआउट के साथ एक स्लेफ़ी कैमरा दिया गया है। खबरों के अनुसार फ़ोन 29 अगस्त को लॉन्च हो सकता है।

Infinix Zero 40 लीक्ड स्पेसिफिकेशन्स

तस्वीरों के अतिरिक्त फ़ोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी लीक हुए हैं। लीक हुई जानकारी के अनुसार इस फ़ोन में 6.78 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 144 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फ़ोन MediaTek Dimensity 8200 Ultimate SoC द्वारा संचालित हो सकता है, और Android 14 पर रन हो सकता है, जिसे Android 16 तक अपग्रेड किया जा सकता है। इसमें 12GB RAM ऑप्शन मिलने की उम्मीद है।

फ़ोन के बैक पैनल पर 108MP (OIS) प्राइमरी कैमरा और 50MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिल सकता है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फ़ोन 45W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग और 20W वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।  

ये पढ़े: Vivo T3 Pro 5G डिज़ाइन हुई टीज, 27 अगस्त को होगा भारत में लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

ImageInfinix Note 40X 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Infinix ने अपना शानदार 5G फ़ोन Infinix Note 40X 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। फ़ोन को 5 अगस्त 2024 को लॉन्च किया गया है, और इसमें आपको दो स्टोरेज वैरिएंट्स मिलने वाले हैं। इस फ़ोन में Apple के Dynamic Island की तरह ही समान फीचर्स को शामिल किया गया है। आगे Infinix Note …

ImageInfinix Xpad स्पेसिफिकेशन्स और रेंडर्स लीक; जल्द हो सकता है लॉन्च

हाल ही में Infinix Xpad के जल्द लॉन्च होने की खबरें सामने आयी थी और अब इसके कुछ लीक्स इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। वायरल हुए लीक्स में टैबलेट के रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी शामिल हैं। खबरों के अनुसार ये कंपनी का पहला टैबलेट होने वाला है। आगे Infinix Xpad स्पेसिफिकेशन्स और रेंडर्स …

ImageRealme 16T पर लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा, कीमत और लाइव इमेज हुई लीक

Realme अपना नया Realme 16T भारत में 22 मई को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की कीमत, लाइव इमेज और बॉक्स की तस्वीर सामने आ गई है, जिससे इसके डिज़ाइन और पोज़िशनिंग का काफी अंदाज़ा मिल जाता है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए दिलचस्प हो सकता है, जो …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

Discuss

Be the first to leave a comment.