iQOO Neo 10 और Neo 10 Pro स्पेसिफिकेशन्स लीक, इन चिपसेट के साथ होंगे लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share
  • Neo 10 और Neo 10 Pro के स्पेसिफिकेशन्स लीक हुए।
  • बेस मॉडल Snapdragon 8 Gen 3 और Pro मॉडल MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है।
  • कंपनी सीरीज में एक तीसरे मॉडल को भी शामिल कर सकती है।

iQOO कल अपना नया फ्लैगशिप फ़ोन iQOO 13 चीन में लॉन्च करने वाला है, और उसके बाद दिसंबर तक अपनी एक और फ्लैगशिप iQOO Neo 10 सीरीज को लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस सीरीज में Neo 10 और Neo 10 Pro इन दो स्मार्टफोन्स को शामिल किया जायेगा। हाल ही में इन दोनों फ़ोन्स के फीचर्स लीक हो गए हैं, जिनके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Apple Intelligence भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स और उपलब्धता

iQOO Neo 10 स्पेसिफिकेशन्स

इसकी जानकारी चीनी टिपस्टर “Digital Chat Station” द्वारा Weibo पोस्ट के माध्यम से साझा की गयी है। जानकारी के अनुसार फ़ोन में 6.78 इंच का 1.5K रिसोल्यूशन वाला 2D फ्लैट OLED 8T LTPO डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फ़ोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और इसमें 16 GB की RAM और 512 GB तक की स्टोरेज दी जा सकती है। ये OriginOS 5 लेयर के साथ Android 15 पर रन हो सकता है।

फ़ोन 6,000mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और 120W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। फ़ोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल सकता है। फ़ोन IR blaster, ड्यूल स्पीकर्स और इन स्क्रीन फिंगर प्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च हो सकता है।

iQOO Neo 10 Pro स्पेसिफिकेशन्स

बात करें इसके Pro वैरिएंट की तो इसमें 2K रिसोल्यूशन वाला OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। फ़ोन MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। फ़ोन 6,500mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और 120W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इसमें भी अल्ट्रासोनिक इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

हालाँकि फ़िलहाल ये सभी लीक्स है, और कंपनी द्वारा इसके बारे में आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गयी है। अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस सीरीज में एक तीसरे मॉडल को भी शामिल कर सकती है, लेकिन ये जानकारी लॉन्च के नजदीक होने पर सामने आ सकती है।

ये पढ़ें: OnePlus 13 बैटरी और चार्जिंग की जानकारी रिवील हुई, 31 अक्टूबर को होगा लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageगेमर्स के लिए खुशखबरी! OnePlus 17 में मिल सकती है 240Hz वाली 2K स्क्रीन

एक नज़र में : चीन में OnePlus 16 को आए अभी एक महीना ही हुआ है, और अगले फ्लैगशिप की स्क्रीन की जानकारी सामने आ गई है। टिपस्टर Digital Chat Station ने Weibo पर दावा किया है कि BOE ने 6.89-इंच की नई 2K स्क्रीन तैयार की है, जो 240Hz पर चल सकती है। उन्होंने …

ImageiQOO Neo 10 सीरीज टाइमफ्रेम और स्पेसिफिकेशन्स आये सामने, जल्द होगा लॉन्च

iQOO इस महीने के आखिर तक अपना अगलाफ्लैग्शिप फ़ोन iQOO 13 5G लॉन्च करने वाला है, जिसका सभी को इंतज़ार है, और इसी बीच नयी जानकारी सामने आयी है, कि कंपनी अपनी एक नयी iQOO Neo 10 सीरीज पर काम कर रही है। इसकी जानकारी एक चीनी टिपस्टर द्वारा साझा की गयी है, जिसमें iQOO …

ImageiQOO Neo 10 सीरीज स्पेसिफिकेशन्स लीक; जल्द होगी लॉन्च

iQOO पिछले साल लॉन्च हुई Neo 9 सीरीज की सफलता के बाद जल्द ही iQOO Neo 10 सीरीज को लॉन्च कर सकता है। हाल ही में इससे सम्बंधित कई लीक्स सामने आये हैं, और अब एक चीनी टिपस्टर द्वारा इसके स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी Weibo के माध्यम से साझा की गयी हैं। आगे iQOO Neo 10 सीरीज स्पेसिफिकेशन्स के …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

Image7,000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ Lava ने लॉन्च किया 11 हज़ार से कम का Lava Smart 4 Pro

एक नज़र में : Lava ने भारत में Smart 4 Pro लॉन्च कर दिया है, जो Smart 4 और Smart 4 Plus के बाद इस सीरीज़ का तीसरा फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh बैटरी है, जो आपको 11 हज़ार रुपये से कम में मिलेगी। लेकिन ये Amazon-Flipkart पर नहीं, सिर्फ Lava के ऑफलाइन …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products