Honor Magic V2 और Magic V3 फोल्डेबल फ़ोन को भारत में करेगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स के बारे में

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Honor अब जल्द ही भारत में भी अपने प्रीमियम स्मार्टफ़ोन्स को लॉन्च करने वाला है, जिसमें कंपनी के दो नए फोल्डेबल फ़ोन्स Honor Magic V2 और Magic V3 को शामिल किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इन दोनों फ़ोन्स को साल के आखिर तक भारत में लॉन्च कर सकती है। आगे दोनों फ़ोन की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Honor Magic V2 और Magic V3 कीमत

फ़िलहाल कंपनी ने इन दोनों फ़ोन की एकदम सही कीमत की कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार Honor Magic V2 को 1 लाख रूपए से कम कीमत पर भारत में पेश किया जा सकता है, जबकि ग्राहकों को Honor Magic V3 के लिए 1 लाख रूपए से ज्यादा पैसे खर्च करना पड़ सकते हैं। हालाँकि शानदार फीचर्स के साथ Honor Magic V2 को 1 लाख रूपए से कम कीमत पर पेश करना बाज़ार में पहले से उपलब्ध फोल्डेबल फ़ोन्स के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

ये पढ़ें: Apple M4 MacBook Pro वीडियो वायरल, एक नजर फीचर्स और Geekbench स्कोर्स पर डालते हैं।

Honor Magic V2 और Magic V3 फीचर्स

दोनों ही फ़ोन में 7.92 इंच का LTPO OLED इनर डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, हालाँकि Magic V2 में 1600 Nits की पीक ब्राइटनेस दी गयी है, जबकि Magic V3 में आपको 1800 Nits की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। V2 Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, जबकि V3 में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है।

दोनों ही फ़ोन 16GB RAM और 1TB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आते हैं। बात करें कैमरा की तो V2 में 50 मेगापिक्सल OIS प्राइमरी कैमरा, और 20 मेगापिक्सल टेलीफ़ोटो कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, और V3 में 50 मेगापिक्सल OIS प्राइमरी कैमरा, और 50 मेगापिक्सल टेलीफ़ोटो कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप मिल जाता है।

Magic V2 5000mAh बैटरी के साथ आता है, जो 66W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, लेकिन Magic V3 में 5150mAh की बैटरी दी गयी है, जो 66W फ़ास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। V3 में IPX8 रेटिंग की सुरक्षा दी गयी है।

ये पढ़ें: iQOO 13 में इन नयी चीजों को किया जायेगा शामिल, सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर आया नजर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImageHonor 200 सीरीज भारत में लॉन्च: Honor 200 Pro में मिलेंगे शानदार स्पेसिफिकेशन्स

Honor ने कल 18 जुलाई को Honor 200 सीरीज के अपने दो शानदार फ़ोन Honor 200 और Honor 200 Pro भारत में लॉन्च किये हैं। Android 14 पर रन होने वाले इन दोनों फ़ोन्स में कंपनी ने Studio Harcourt के साथ मिल के शानदार पोर्ट्रेट कैमरा दिया है। दोनों ही फ़ोन 5200mAh बैटरी के साथ …

ImageHonor Magic 6 Pro धमाकेदार फीचर्स के साथ अगले महीने भारत में होगा लॉन्च, जानने लायक बातें

Honor अगले महीनें अपना शानदार स्मार्टफोन Honor Magic 6 Pro भारत में लॉन्च करने जा रहा है। इस फ़ोन का डिज़ाइन काफी अट्रैक्टिव है, इसके बैक पैनल पर hexagonal कैमरा आइलैंड दिया गया है, जिसके चारों ओर मेटल फ्रेम दी गयी है। ये कंपनी का पहला फ्लैगशिप फ़ोन है, जो भारत में लॉन्च होगा। इसके …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products