Honor 200 सीरीज भारत में लॉन्च: Honor 200 Pro में मिलेंगे शानदार स्पेसिफिकेशन्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Honor ने कल 18 जुलाई को Honor 200 सीरीज के अपने दो शानदार फ़ोन Honor 200 और Honor 200 Pro भारत में लॉन्च किये हैं। Android 14 पर रन होने वाले इन दोनों फ़ोन्स में कंपनी ने Studio Harcourt के साथ मिल के शानदार पोर्ट्रेट कैमरा दिया है। दोनों ही फ़ोन 5200mAh बैटरी के साथ आते हैं, हालांकि चार्जिंग सपोर्ट में अंतर है। आगे Honor 200 और Honor 200 Pro की भारत में कीमत, उपलब्धता, और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Honor 200 सीरीज की भारत में कीमत, उपलब्धता

कंपनी ने Honor 200 को 2 स्टोरेज वैरिएंट्स में पेश किया है, जिसमें 8GB+256GB वैरिएंट की कीमत 34,999 रूपए, और 12GB+512GB वैरिएंट की कीमत 39,999 रूपए है। फ़ोन Moonlight White और Black इन दो रंगों में उपलब्ध है। वहीं दूसरी ओर कंपनी ने Honor 200 Pro को Ocean Cyan और Black इन दो रंगों के साथ 57,999 रूपए की कीमत पर पेश किया है।

दोनों फ़ोन की बिक्री 20 जुलाई से शुरू होगी, जिन्हें आप Amazon वेबसाइट से खरीद सकते हैं। Amazon Prime Day Sale के दौरान खरीदी करने पर ग्राहकों को 8,000 रूपए का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। SBI और ICICI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 3,000 रूपए का अतिरिक्त डिस्काउंट भी प्राप्त कर सकते हैं।

ये पढ़े: Slimmer Galaxy Z Fold 6 Slim वैरिएंट के नाम से इन देशों में हो सकता है लॉन्च

Honor 200 स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी ने Honor 200 में 6.7 इंच का AMOLED Quad-curved डिस्प्ले दिया है, जो 120 Hz रिफ्रेश रेट और 4000 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फ़ोन Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालि होता है, और MagicOS 8.0 लेयर के साथ Android 14 पर रन होता है। फ़ोन में 12GB तक की RAM और 512GB तक की स्टोरेज शामिल है।

फ़ोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी OIS कैमरा, 50 मेगापिक्सल टेलीफ़ोटो कैमरा, और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड, मैक्रो सेंसर का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फ़ोन 5200mAh silicon-carbon बैटरी के साथ आता है, और 100W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Honor 200 Pro स्पेसिफिकेशन्स

इस फ़ोन में 6.78 इंच का AMOLED Quad-curved Floating डिस्प्ले दिया गया है, जो 120 Hz रिफ्रेश रेट और 4000 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। वैरिएंट में Snapdragon 8s Gen 3 का उपयोग किया गया है, और फ़ोन MagicOS 8.0 लेयर के साथ Android 14 पर रन होता है। इसमें भी 12GB तक की RAM और 512GB तक की स्टोरेज मिल जाती है।

बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी पोर्ट्रेट कैमरा, 50 मेगापिक्सल टेलीफ़ोटो कैमरा, और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड, मैक्रो सेंसर का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फ्रंट में वीडियो कालिंग के लिए 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फ़ोन में 5200mAh Silicon-carbon बैटरी का उपयोग किया गया है, जो 100W वायर्ड और 66W वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फ़ोन में Magic Capsule, Air Gestures, Magic Lock Screen, और HONOR Platform-level AI (Magic Portal) जैसे कई AI फीचर्स को शामिल किया गया है।

ये पढ़े: Samsung Galaxy M35 5G भारत में लॉन्च: 15,999 की शुरूआती कीमत पर मिलेंगे शानदार फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageSamsung Galaxy M35 5G भारत में लॉन्च: 15,999 की शुरूआती कीमत पर मिलेंगे शानदार फीचर्स

Samsung ने अपना बजट फ्रेंडली Samsung Galaxy M35 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है, 19,999 की शुरूआती कीमत वाले इस फ़ोन में कंपनी 4 साल के OS अपग्रेड्स और 5 साल के सिक्योरिटी पैचेज दे रही है। इस फ़ोन में Dolby Atmos, Knox Vault security, Samsung Wallet, और vapour cooling chamber जैसे कई फीचर्स …

Imageभारत में Realme Narzo N63 हुआ लॉन्च; 10,000 से कम कीमत में मिल रहें शानदार फीचर्स

पिछले साल लॉन्च हुए Realme Narzo N53 की सफलता के बाद कंपनी ने बुधवार 5 जून को भारत में अपना नया फ़ोन Realme Narzo N63 लॉन्च कर दिया है। 5,000mAh की बैटरी वाले इस फ़ोन में दो स्टोरेज वैरिएंट दिए गए हैं, और लेदर ब्लू और ट्विलाइट पर्पल इन दो रंगो में पेश किया गया है। कंपनी …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products