Samsung Galaxy M35 5G भारत में लॉन्च: 15,999 की शुरूआती कीमत पर मिलेंगे शानदार फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने अपना बजट फ्रेंडली Samsung Galaxy M35 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है, 19,999 की शुरूआती कीमत वाले इस फ़ोन में कंपनी 4 साल के OS अपग्रेड्स और 5 साल के सिक्योरिटी पैचेज दे रही है। इस फ़ोन में Dolby Atmos, Knox Vault security, Samsung Wallet, और vapour cooling chamber जैसे कई फीचर्स का उपयोग किया गया है। आगे Samsung Galaxy M35 5G स्पेसिफिकेशन्स, कीमत, और उपलब्धता के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: Redmi Pad SE 4G डिज़ाइन और कलर ऑप्शंस आये सामने; जल्द होगा भारत में लॉन्च

Samsung Galaxy M35 5G कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने इस फ़ोन को तीन स्टोरेज वैरिएंट्स में लॉन्च किया है, जिसमें 6GB RAM + 128GB storage वैरिएंट की कीमत 19,999 रूपए, 8GB RAM + 128GB storage वैरिएंट की कीमत 21,499 रूपए, और 8GB RAM + 256GB storage वैरिएंट की कीमत 24,499 रूपए है। फ़ोन को मूनलाइट ब्लू, डेब्रेक ब्लू, और थंडर ग्रे इन तीन रंगों में पेश किया गया है।

फ़ोन की बिक्री 20 जुलाई से शुरू हो जाएगी, जिसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon, और ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। Amazon Prime sale पर (20 और 21 जुलाई) ये फ़ोन काफी ज्यादा डिस्काउंट पर मिलेगा, इसलिए इसकी शुरूआती कीमत सेल के दौरान 15,999 रूपए होने वाली है।

Samsung Galaxy M35 5G स्पेसिफिकेशन्स

इस फ़ोन में 6.6 इन्च का Full HD+ sAMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फ़ोन EXYNOS 1380 प्रोसेसर द्वारा संचालित होता है, और Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन होता है। फ़ोन में 8GB तक RAM और 256GB तक की स्टोरेज दी गयी है।

बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल, और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ़ोन 6000mAh बैटरी के साथ आता है, और 25W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

ये पढ़े: क्या Samsung Galaxy Z Flip 6 वाटरप्रूफ है? जानने लायक ख़ास बातें

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

ImageSamsung Galaxy M35 हुआ लॉन्च, क्या इन फीचरों के साथ खरीदेंगे आप ?

Samsung की Galaxy M-सीरीज़ के मिड-रेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy M35 5G की कई अफवाहों के बाद आज कंपनी ने इस स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने पिछले महीने ही भारत में Galaxy M55 और M15 को लॉन्च किया है। अब इस Galaxy M34 के सक्सेसर को ब्राज़ील में पेश किया गया है और …

ImageSamsung Galaxy F55 5G 27 मई को भारत में हुआ लॉन्च; जानें स्पेसिफिकेशंस और कीमत

आज 27 मई को Samsung ने Galaxy सीरीज का अपना नया फोन Samsung galaxy F55 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। 5000 mAh की बैटरी वाले इस फोन की डिजाइन में वीगन लेदर फिनिश का उपयोग किया गया है। फोन को कंपनी द्वारा एप्रिकॉट क्रश और रेजिन ब्लैक दो रंगो में पेश किया गया …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

Imageलॉन्च के हफ्तेभर बाद ₹8000 महंगा हुआ Samsung Galaxy M47 5G – खरीदने से पहले जान लें नई कीमत

Samsung Galaxy M47 5G भारत में 4 जुलाई को सेल पर आया था और इसके बेस 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत ₹23,999 (डिस्काउंट के बाद 22,999) थी। 11 जुलाई तक वही फोन Amazon India पर ₹32,999 में लिस्ट हो चुका है। यानी कूपन डिस्काउंट वाली लॉन्च कीमत से तुलना करें तो सीधे ₹10,000 का उछाल, और …

Discuss

Be the first to leave a comment.