Samsung Galaxy M35 हुआ लॉन्च, क्या इन फीचरों के साथ खरीदेंगे आप ?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung की Galaxy M-सीरीज़ के मिड-रेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy M35 5G की कई अफवाहों के बाद आज कंपनी ने इस स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने पिछले महीने ही भारत में Galaxy M55 और M15 को लॉन्च किया है। अब इस Galaxy M34 के सक्सेसर को ब्राज़ील में पेश किया गया है और कुछ समय बाद इसके भारतीय बाज़ार में आने के भी अनुमान लगाए जा रहे हैं।

ये पढ़ें: लॉन्च से पहले लीक हुई CMF Phone 1 की भारत में संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy M35 की कीमतें

Samsung Galaxy M35 5G केवल एक ही वैरिएंट में आया है, जिसमें 8GB की रैम और 256GB स्टोरेज है। ब्राज़ील में इसकी कीमत 2,699 ब्राज़ीलियाई रियल (लगभग 43,400 रुपए) है। हालांकि भारत में ये इससे काफी कम कीमत पर आएगा।

ये पढ़ें: बेस्ट Honor गेमिंग फ़ोन

Samsung Galaxy M35 स्पेसिफिकेशन

Samsung के इस फ़ोन में कंपनी ने अपना वही Exynos 1380 चिपसेट इस्तेमाल किया है, जिसे हम पहले कई स्मार्टफोनों में देख चुके हैं। इसके अलावा फ़ोन में 6.6-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट, और 1000 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ आएगी। इस स्क्रीन के चारों तरफ थोड़े मोटे बेज़ेल हैं और ऊपर एक छोटा सा 13MP का पंच-होल सेल्फी सेंसर। फ़ोन को तीन रंगों में पेश किया गया है और इस पर एक टेक्सचर भी देखा जा सकता है। रियर पैनल पर तीन कैमरे मौजूद हैं, जो वर्टिकली दिए गए हैं। इनमें प्राइमरी सेंसर 50MP का है, जो f/1.8 अपर्चर, और OIS के साथ आता है। वहीँ सेकेंडरी 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ और तीसरा 2MP का मैक्रो सेंसर f/2.4 अपर्चर के साथ यहां दिए गए हैं।

इसके अलावा M35 में 6000mAh की बैटरी है, हालांकि फ़ास्ट चार्जिंग को लेकर फिर वही निराशा है, क्योंकि यहाँ भी 25W फ़ास्ट चार्जिंग ही मिलेगी और इसमें भी चार्जर आपको अलग से खरीदना होगा। वहीँ अच्छी बात ये है कि फ़ोन में Android 14 सॉफ्टवेयर पर One UI 6.1 स्किन है और कंपनी इस पर 4 सॉफ्टवेयर अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देगी, जो कि इस बजट में अन्य कंपनियां नहीं देतीं। अन्य फीचरों में हाइब्रिड ड्यूल सिम, 256GB तक की स्टोरेज, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, USB टाइप-सी ऑडियो, जैसे फ़ीचर मौजूद हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageSamsung Galaxy M34 भारत में इस दिन हो रहा है लॉन्च

टीज़र देने के बाद, आज Samsung ने अपने किफ़ायती स्मार्टफोन Galaxy M34 5G के लॉन्च की घोषणा भी कर दी है। ये फ़ोन भारत में 7 जुलाई को लॉन्च किया जायेगा। पहले आ चुके टीज़र में फ़ोन के ट्रिपल रियर कैमरा की पुष्टि हो चुकी है और आज सामने आयी तस्वीर में इसके डिज़ाइन की …

ImageSamsung Galaxy M35 डिज़ाइन हुई लीक, Galaxy A35 के रिब्रांड के रूप में पेश हो सकता है

हाल ही में Samsung Galaxy M35 डिज़ाइन की खबरें सामने आयी हैं, इसके पहले इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में खबरें वायरल हुई थी, और अब एक एक्स यूजर द्वारा इसके डिज़ाइन की इमेज लीक कर दी गयी हैं। डिज़ाइन से समझ आ रहा है, कि इस फ़ोन को कंपनी Galaxy A35 के रिब्रांड के रूप …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की लॉन्च डेट लीक, S26 सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन इन तीन रंगों में आएगा

एक नज़र में: Samsung की 2026 की लाइनअप में अब सिर्फ एक फोन बचा है, Galaxy S26 FE। यही S26 परिवार का सबसे सस्ता मॉडल होगा, और इस बार इसमें Samsung की चिप के साथ Qualcomm का एक कंपोनेंट भी मिलेगा। पिछले हफ्ते सामने आई तीन बातें बताती हैं कि टेस्टिंग आख़िरी दौर में है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.