Samsung Galaxy M34 भारत में इस दिन हो रहा है लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

टीज़र देने के बाद, आज Samsung ने अपने किफ़ायती स्मार्टफोन Galaxy M34 5G के लॉन्च की घोषणा भी कर दी है। ये फ़ोन भारत में 7 जुलाई को लॉन्च किया जायेगा। पहले आ चुके टीज़र में फ़ोन के ट्रिपल रियर कैमरा की पुष्टि हो चुकी है और आज सामने आयी तस्वीर में इसके डिज़ाइन की भी झलक है और कुछ फ़ीचर भी कंपनी ने साझा कर दिए हैं।

नया Samsung Galaxy M34 5G 6.5 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट को भी कंपनी ने कन्फर्म किया है। रिपोर्टों के अनुसार ये स्क्रीन आपको फुल एचडी+ रेज़ॉल्यूशन के साथ मिल सकती है। लेकिन सामने आयी तस्वीर में आपको इस स्क्रीन के ऊपर नौच भी नज़र आएगी, जिसमें सेल्फी कैमरा को जगह मिली है।

फ़ोन के रियर पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ दिया गया है। इसके अलावा इसमें Monster शॉट 2.0 फ़ीचर भी आएगा, जो AI इंजन के साथ एक ही शॉट में 4 वीडियो और 4 फोटो ले सकता है। इसके अलावा कंपनी Galaxy F54 के बाद इस M-सीरीज़ के फ़ोन में भी Nightography फ़ीचर को प्रमोट कर रही है। अलग अलग अंदाज़ के साथ फोटो लेने के लिए Galaxy M34 5G के कैमरा फीचरों में 16 लेंस इफ़ेक्ट भी होंगे।

इसके अलावा इसमें आपको 6000mAh की बैटरी मिलने वाली है और कंपनी के अनुसार ये पूरे दो दिन का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है।

फ़ोन को भारत में Amazon पर सेल किया जायेगा। इसके अलावा Samsung India ऑनलाइन स्टोर और अन्य ऑफलाइन स्टोरों पर भी ये फ़ोन उपलब्ध होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMoto G77 Power भारत में लॉन्च, एक चार्ज में 3 दिन चलने का दावा

Motorola ने आज भारत में अपना नया बैटरी-फोकस्ड स्मार्टफोन Moto G77 Power लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर ये तीन दिन तक साथ निभा सकती है। इसके साथ मिलते हैं, 50MP का Sony LYTIA …

ImageSamsung Galaxy M34 5G भारत में जल्दी होगा लॉन्च

Samsung Galaxy F54 (रिव्यु) के बाद अब कंपनी Galaxy M-सीरीज़ में नया स्मार्टफोन पेश करने वाली है। ये स्मार्टफोन Samsung Galaxy M34 5G है, जिसका पहला टीज़र आज सामने आया है। Amazon India वेबसाइट पर भी कंपनी के इस नए मिड-रेंज स्मार्टफोन का लॉन्च पेज लाइव कर दिया गया है और प्रचलित टिपस्टर द्वारा इसके …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

ImageNothing का नया बजट फोन Phone (4b) आ रहा है भारत में, लॉन्च डेट लीक, इस दिन होगा पेश

Nothing पिछले कुछ दिनों से अपने आने वाले Phone (4b) को लेकर लगातार टीज़र दे रहा है, हालांकि कंपनी ने अब तक इस डिवाइस के बारे में बहुत कम जानकारी दी है। लेकिन अब ये तस्वीर जल्द साफ़ हो सकती है, क्योंकि एक नए लीक में फोन की संभावित लॉन्च डेट सामने आ गई है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.