भारत में कर रहे हैं iPhone 14 Pro का इस्तेमाल, तो ये ख़बर उड़ा देगी आपके होश

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iPhone एक बेहद प्रीमियम और सुरक्षित फ़ोन होने के साथ साथ, भारत में स्टाइल की भी पहचान है। बहुत से लोग iPhone के लिए अपने काफी पैसे हँसते हँसते खर्च कर देते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि भारत में औसतन एक साधारण व्यक्ति को अगर iPhone चाहिए तो, उसके वेतन का कितना हिस्सा इस फ़ोन को पाने में लग जायेगा ? दरअसल World Of Statistics की एक रिपोर्ट आयी है, जिसमें उन्होंने बताया है कि पिछले साल सितम्बर में लॉन्च हुए iPhone 14 Pro को खरीदने के लिए औसतन एक भारतीय व्यक्ति की सालाना तनख्वा का कितना हिस्सा खर्च होगा।

ये पढ़ें: 50,000 रूपए के डिस्काउंट के साथ मिल रहा है ये फ़ोन, दोबारा नहीं मिलेगा ऐसा ऑफर

World Of Statistics की इस रिपोर्ट ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है, जिसमें उन्होंने विभिन्न देशों के लोगों को उनकी साल भर की कमाई का कितना हिस्सा एक iPhone 14 Pro खरीदने में खर्च होता है, या हो सकता है ये बताया है। 14 Pro में कई एडवांस्ड फ़ीचर हैं और इसके dynamic island को लोगों ने काफी पसंद किया है। लेकिन इसकी कीमत भी काफी है। भारत में इसकी कीमत 1,19,999 रूपए है और औसतन एक भारतीय भारत को अपने वार्षिक वेतन का लगभग 23.4 प्रतिशत हिस्सा iPhone 14 Pro को खरीदने के लिए खर्च करना पड़ता है।

iPhone 14 Pro खरीदने के लिए देना पड़ता है सालाना वेतन का 1 तिहाई हिस्सा

इस रिपोर्ट के अनुसार, औसतन एक भारतीय को 14 Pro खरीदने के साल की लगभग एक चौथाई सैलरी देनी पड़ती है, लेकिन भारत के अलावा ऐसे भी कुछ देश हैं जहां ये रकम उससे भी ज़्यादा है। ईरान, ब्राज़ील, पाकिस्तान, नाइजीरिया जैसे देशों में औसतन एक आम नागरिक को साल भर के वेतन का जहां 88.4% देना पड़ता है, वहीँ ब्राज़ील में लगभग 38%, पाकिस्तान में 104.1% और नाइजीरिया में 105% वेतन लगता है।

iPhone 14 Pro

लेकिन यू.एस., दुबई, ऑस्ट्रेलिया और स्विट्ज़रलैंड जैसे देशों के साथ ऐसा नहीं है। यहां के नागरिकों को इस स्मार्टफोन को खरीदने के लिए अपनी सालों आय से केवल 1% से 3% तक ही देना होता है।

ये पढ़ें: अब iPhone और iPad पर और बेहतर होगा जेस्चर नेविगेशन

अब आप खुद तय कीजिये, कि iPhone 14 Pro का शौक एक आम भारतीय के लिए कितना महंगा है।

इस Pro वैरिएंट के अलावा इसके अन्य तीन मॉडल iPhone 14, iPhone 14 Plus, और 14 Pro Max भी भारत में उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 66,999 रुपए से 1,72,990 रुपए तक हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageBorder के 29 साल बाद फिर आमने-सामने सनी देओल और अक्षय खन्ना – Netflix पर आज रिलीज़ ‘Ikka’, जानें कैसी है ये कोर्टरूम कहानी

सनी देओल और अक्षय खन्ना का एक साथ पर्दे पर आना अपने आप में एक बड़ी बात है। इन दोनों को हमने आख़िरी बार 1997 की ‘Border’ में साथ देखा था, और अब करीब तीन दशक बाद ये जोड़ी दोबारा लौटी है। फर्क बस इतना है कि इस बार माहौल जंग के मैदान का नहीं, …

Image2023 में उपलब्ध बेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन (Best Foldable Smartphones in 2023)

स्मार्टफोन की दुनिया में तेज़ी से विकास करती जा रही टेक्नोलॉजी का परिणाम है बेहतरीन फोल्डेबल स्मार्टफोन। आज से कुछ साल पहले जब Galaxy Fold के साथ ये चलन शुरू हुआ था, तब बेहद कम फोल्डेबल फ़ोन थे और उनमें भी कुछ कमियां नज़र आ रही थीं, लेकिन हर बदलते साल के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

ImageiPhone 18 Pro और Pro Max की भारत में कीमत लीक – iPhone 17 Pro से इतना महंगा

नए iPhone का इंतज़ार भारत में हर साल सबसे ज़्यादा रहता है, और इस बार खबर सीधे आपकी जेब से जुड़ी है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में कीमत कथित तौर पर लीक हो गई है। अगर आप अगला iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये नंबर आपके …

Image₹50,000 से कम में पेरिस्कोप कैमरा और 50x ज़ूम – Motorola Edge 70 Pro+ भारत में लॉन्च, मिलेगी 6500mAh बैटरी

Motorola ने भारत में अपना नया प्रीमियम फोन Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च कर दिया है, और इस बार कंपनी ने कैमरा और परफॉर्मेंस दोनों पर बड़ा दांव खेला है। अगर आप ₹50,000 से कम में एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो वाकई “प्रीमियम” फील दे, तो ये फोन आपका ध्यान ज़रूर खींचेगा। सबसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.