अब iPhone और iPad पर और बेहतर होगा जेस्चर नेविगेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple अपनी डिवाइस के जरिए यूजर को बेहतर अनुभव देना चाहती है। इसके लिए वह उन्नत तकनीकों पर काम करती रहती है। जानकारी मिली है कि हाल ही में यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेडमार्क एंड पेटेंट ऑफिस (USPTO) की ओर से कंपनी को एक पेटेंट की अनुमति दी गई है। इस पेटेंट की संख्या US 20230195237 A1 बताई जा रही है। कंपनी का उद्देश्य यूज़र इंटरैक्शन को और व्यवस्थित करके ज्ञानात्मक बोझ को कम करना और iPhone, iPad, Apple Watch व Mac सहित अपनी कई डिवाइस में बैट्री की उम्र बढ़ाना है।

ये पढ़ेंः Realme GT 3 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च, 9.5 मिनट में हो सकता फुल चार्ज

Apple का उन्नत पेटेंट डिवाइस में मौजूद जटिलताओं को देखते हुए जेस्चर नेविगेशन की वर्तमान स्थिति को अधिक बेहतर बनाना है। कंपनी का मानना है कि वर्तमान में जेस्चर इंटरफेस को कई क्लिक की आवश्यकता होती है, जो यूज़र का समय बर्बाद करते हैं। साथ ही मोबाइल उपकरणों की बैट्री पर भी बुरा प्रभाव डालते हैं।

कंपनी का पूरा ध्यान पारंपरिक जेस्चर नेविगेशन इंटरफेस को बदलकर यूजर के लिए बिना रुकावट वाला अनुभव देना है। Apple का आखिरी लक्ष्य यूजर पर ज्ञानात्मक भार को कम करना है, ताकि ज्यादा बेहतर मानव-मशीन इंटरफेस प्राप्त हो सके। इन उपायों के माध्यम से कंपनी को लगता है कि वह बिजली की खपत कम कर सकेगी, जिससे बैट्री की उम्र और बढ़ जाएगी।

ये पढ़ेंः Nothing Phone 2 के अलावा स्मार्टवॉच भी कर सकती लॉन्च

फिलहाल, पेटेंट के परिणाम दूरगामी नज़र आ रहे हैं। समय के साथ-साथ यूजर के iPhones, iPads, Apple Watches और Macs से जुड़ने के तरीके बदल रहे हैं। जिस तरह से कंपनी अपने इंटरफेस को बेहतर करना जारी रखे हुए है, उससे यूजर अपनी पसंदीदा डिवाइस में और भी आसान और व्यवस्थित इंटरफेस की उम्मीद कर सकते हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy S26 FE की लॉन्च डेट लीक, S26 सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन इन तीन रंगों में आएगा

एक नज़र में: Samsung की 2026 की लाइनअप में अब सिर्फ एक फोन बचा है, Galaxy S26 FE। यही S26 परिवार का सबसे सस्ता मॉडल होगा, और इस बार इसमें Samsung की चिप के साथ Qualcomm का एक कंपोनेंट भी मिलेगा। पिछले हफ्ते सामने आई तीन बातें बताती हैं कि टेस्टिंग आख़िरी दौर में है। …

ImageXiaomi लायेगा ड्यूल-पंच होल कैमरा वाला स्मार्टफोन; हो सकता है Mi Mix 4

पिछले साल में जिस तरह नौच डिस्प्ले को लोकप्रियता मिली है उसको देखते हुए स्मार्टफोन मेकरों ने उसके आकार में बदलाव किये और अब 2019 में अभी तक सैमसंग और हुवावे के द्वारा 3 स्मार्टफोन देखने को मिल चुके और उम्मीद यही है की पंच होल कैमरा सेटअप काफी बेहतर साबित होने वाला है। इसकी …

ImageOnePlus Watch के डिजाईन पेटेंट से जुडी जानकारी आई सामने, हो सकते है ख़ास फीचर

OnePlus अपनी स्मार्टवाच पर पिछले कुछ महीनों से काम कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में OnePlus Band को लॉन्च किया है। अब कंपनी OnePlus Watch भी लॉन्च करने की तैयारी में ही। इस स्मार्ट वॉच के बारे में पिछले कुछ समय से लीक्स सामने आ रहे हैं। अब इस स्मार्ट वॉच के पेटेंट को …

ImageXiaomi भारत में लाया Mijia सब-ब्रांड, अब घर के बड़े अप्लायंस पर होगा फोकस

एक नज़र में: Xiaomi को भारत में काम करते हुए 12 साल हो गए हैं, और कंपनी ने इसी मौके पर अपना चौथा ब्रांड उतारा है। Mijia उसका ग्लोबल होम और लाइफस्टाइल ब्रांड है, यानी अब यहाँ फोन के अलावा घर के प्रोडक्ट एक अलग नाम से बिकेंगे। इन बारह सालों में कंपनी ने यहाँ …

ImageiPhone 18 Pro में क्या नया होगा? कैमरा, बैटरी और AI में मिल सकते हैं बड़े बदलाव

iPhone 18 Pro में इस बार Apple शायद ऐसा बदलाव न करे, जो पहली नज़र में चौंका दे। लेकिन हाल ही में आये लीक इशारा कर रहे हैं कि रोज़ के इस्तेमाल में फर्क ज़रूर महसूस हो सकता है। कंपनी डिज़ाइन बदलने से ज़्यादा कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और AI अनुभव को बेहतर बनाने पर ध्यान …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products