Xiaomi लायेगा ड्यूल-पंच होल कैमरा वाला स्मार्टफोन; हो सकता है Mi Mix 4

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले साल में जिस तरह नौच डिस्प्ले को लोकप्रियता मिली है उसको देखते हुए स्मार्टफोन मेकरों ने उसके आकार में बदलाव किये और अब 2019 में अभी तक सैमसंग और हुवावे के द्वारा 3 स्मार्टफोन देखने को मिल चुके और उम्मीद यही है की पंच होल कैमरा सेटअप काफी बेहतर साबित होने वाला है। इसकी क्रम में अब शाओमी ने भी पंच होल डिस्प्ले के लिए पेटेंट कर दिया है जिसकी ख़ास बात है की यहाँ सामने की तरफ ड्यूल पंच होल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है।

WIPO में फाइल किये गये शाओमी से यह साफ़ होता है की कंपनी जल्द ही पंच होल कैमरा के साथ अपनी डिवाइस को लांच करने वाला है। पेटेंट का डिजाईन देखने से यह साफ़ होता है की डिवाइस की स्क्रीन काफी बड़ी रखी जाएगी।

यह भी पढ़िए: Redmi लाने वाला है सबसे तेज़ प्रोसेसर के साथ अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन

Xiaomi का ड्यूल पंच-होल वाला स्मार्टफोन

शाओमी ने यहाँ पर WIPO (World Intellectual Property Office) में एक डिजाईन पेटेंट को फाइल किया है जिसमे आपको शाओमी द्वारा 24 अलग-अलग तरीके के मॉडल दिखाए गये है आप पेटेंट फाइल को यहाँ देख सकते है।

सभी डिजाईन में फुल-व्यू डिस्प्ले तो देखने को मिलती ही है लेकिन 1 की जगह 2 इन-डिस्प्ले कैमरा सेंसर दिए गये है। यहाँ पर कुछ मॉडल में यह भी उम्मीद की जा सकती है की एक तरफ कैमरा सेंसर दिया गया हो और दूसरी तरफ जरूरी सेंसर या नोटिफिकेशन लाइट दी जा सकती है। सभी मॉडल में आपको थोडा अलग-अलग जगह पर नौच को दिखाया गया है। यहाँ पर एक मॉडल ऐसा भी है की जिसमे इयरपिस स्क्रीन के पीछे दिया गया है।

यह तो साफ़ है की शाओमी ड्यूल पंच-होल कैमरा सेटअप कोफ्लैगशिप डिवाइस में ही पेश करेगी तो हम उम्मीद कर सकते है की यह डिवाइस इस साल के के अंत में ही देखने को मिल सकती है। लेकिन अभी इस बात को लेकर कोई जानकारी नहीं है की स्क्रीन साइज़ कितना होगा।

Xiaomi की आगामी डिवाइस

शाओमी ने MWC 2019 के तहत भी एक लांच इवेंट का आयोजन करने की भी तैयारी कर ली है जो 24 फरवरी को बार्सिलोना में होगा। यहाँ पर कंपनी अपने पहले 5G सपोर्ट वाले Mi Mix 3 को पेश कर सकता है। इसके अलावा हाल ही में कंपनी के फोल्डेबल डिवाइस की विडियो भी सामने आई थी तो उम्मीद है की यह डिवाइस भी इसी महीने के अंत तक पेश की जा सकती है।

Related Articles

ImageSamsung खुद बेच रहा रीफर्बिश्ड Galaxy S26 Ultra, नए फोन जैसी 1 साल की वारंटी मिलेगी

Samsung India ने अपने Certified Re-Newed प्रोग्राम में अब Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra को भी जोड़ दिया है, और दोनों फोन samsung.com तथा Samsung Shop ऐप पर लाइव हो चुके हैं। कंपनी इन्हें खुद रीफर्बिश्ड करके बेच रही है। इसका मतलब ये हुआ कि जो पार्ट्स खराब मिलते हैं वो असली Samsung पार्ट्स …

ImageVivo ने किये क्वैड पंचहोल डिस्प्ले डिजाईन के साथ पेटेंट फाइल: 3 अलग-अलग डिजाईन में होंगे कटआउट

आज के समय में जिस तरह से फुल-स्क्रीन डिस्प्ले को लेकर होड़ लगी हुई है उसको देखते हुए vivo शुरू से ही काफी सक्रिय दिखाई देती है। पॉप-अप कैमरा, रोटेटिंग कैमरा सेटअप, के अलावा अलग-अलग तरह की नौच भी देखने को मिलती ही है। इसी क्रम में vivo द्वारा पेश किए 3 नए पेटेंट सामने …

ImageXiaomi ने ड्यूल इन-डिस्प्ले कैमरा टेक्नोलॉजी का पेटेंट किया फाइल: अगले साल होगा मार्किट में पेश

हाल हिमे सैमसंग के द्वारा अंडर-डिस्प्ले कैमरा को लांच किये जाने से जुडी जानकरी के सामने आने के बाद से ही सैमसंग के इस सेगमेंट में मास-प्रोडक्शन किए जाने की खबरें सामने आ रही है। लेकिन यहाँ ख़ास बात ये है की सिर्फ सैमसंग की इस टेक्नोलॉजी पर काम नहीं कर रही चीनी कंपनिया जैसे …

ImageAI ने बढ़ाई स्मार्टफोन खरीदारों की टेंशन, अब सस्ते 5G फोन मिलना हो सकता है मुश्किल

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और कीमतें देखकर बार-बार रुक जा रहे हैं, तो आप अकेले नहीं हैं। पिछले कुछ महीनों में भारत में कई फोन चुपचाप महंगे हुए हैं। Samsung, Vivo, Oppo, Realme, Xiaomi, Nothing, OnePlus और Motorola जैसे ब्रांड्स ने अलग-अलग मॉडलों की कीमतें बढ़ाई हैं। कई फोन्स पर …

Imageइस हफ्ते भारत में दस्तक देंगे 5 नए स्मार्टफोन, कोई लाया 8000mAh बैटरी तो कोई टेलीफोटो ज़ूम कैमरा

जुलाई का यह दौर नया फोन खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए काफी हलचल भरा रहने वाला है। इस हफ्ते (15 से 21 जुलाई 2026 के बीच) भारत में पाँच नए स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं, और इनमें दस हज़ार रुपये वाले बजट फोन से लेकर फ्लैगशिप तक हर रेंज में फोन चाहने वालों …

Discuss

Be the first to leave a comment.