iQOO 12 Snapdragon 8 Gen 3 के साथ जल्दी हो सकता है भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO 12 के कैमरा से जुड़ी खबरें आने के बाद, अब इस फ्लैगशिप फ़ोन के लॉन्च टाइमलाइन को लेकर भी चर्चा शुरू हो गयी है। iQOO 12 जल्दी ही भारत में लॉन्च हो सकता है और ये Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन भी हो सकता है। हालांकि ये चिपसेट अभी लॉन्च नहीं हुआ है, लेकिन Qualcomm का ये फ्लैगशिप प्रोसेसर भी इसी महीने सामने आ सकता है, जिसके ठीक बाद iQOO 12 के बाज़ार में आने की उम्मीद है।

iQOO 12 Snapdragon 8 Gen 3 के साथ जल्दी हो सकता है भारत में लॉन्च

iQOO 12 कब होगा भारत में लॉन्च

Qualcomm का नया फ्लैगशिप चिपसेट इसी महीने यानि अक्टूबर में 24 से 26 तारीख़ के बीच लॉन्च हो सकता है। इसके बाद नवंबर 2023 में iQOO 12 के आने की सम्भावना जताई जा रही है। ये खबर टिपस्टर मुकुल शर्मा द्वारा सामने आयी है। इन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर अपने अकाउंट से एक पोस्ट करके बताया है कि iQOO 12 भारत में नवंबर के आखिर या दिसंबर 2023 के शुरूआती दिनों में भारत में लॉन्च किया जायेगा।

ये पढ़ें: Lava Blaze Pro 5G रिव्यु: बजट स्मार्टफोनों की रेस में एक मज़बूत दावेदार

iQOO 12 स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

iQOO 12 के स्पेसिफिकेशनों की बात करें तो, यहां आपको 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 2K AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। साथ ही ये स्मार्टफोन भारत में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है। इसके अलावा इसमें 16GB या 24GB तक की रैम देखने को मिल सकती है। वहीँ इसकी स्टोरेज को लेकर भी कई मत हैं, जिनके अनुसार इसमें 512GB तक की या 1TB तक की UFS 4.0 स्टोरेज आने के आसार हैं। बताया जा रहा है कि ये फ़ोन Android 13 आधारित Funtouch OS 13 के साथ बाज़ार में आ सकते हैं। हालांकि Android 14 भी उपलब्ध है, लेकिन फिलहाल ऐसी खबर नहीं है कि कंपनी इसी के साथ फ़ोन लॉन्च करेगी।

इसके कैमरा की बात करें तो, अब तक सामने आयी रिपोर्टों के अनुसार, इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें प्राइमरी 50MP का सेंसर, 50MP का अल्ट्रा वाइड ISOCELL JN1 कैमरा और 64MP का 3x टेलीफ़ोटो ज़ूम कैमरा शामिल हो सकते हैं। इसमें भी कैमरा परफॉरमेंस को बूस्ट करने के लिए Vivo V3 इमेजिंग चिप आने की संभावना है।

iQOO 12 में 100W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ 5,000mAh की बैटरी भी मिल सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMaruti की कारें फिर महंगी हुईं, अब Baleno पर ₹30,000 तक बढ़े दाम, जानें कौन सी कार कितनी महंगी हुई

एक नज़र में: Maruti ने अपनी कारों के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए हैं, और नई कीमतें शोरूम तक पहुँच भी चुकी हैं। जून के बाद ये कंपनी की दूसरी बढ़ोतरी है, और वजह कंपनी ने अपनी फाइलिंग में लगातार बढ़ती इनपुट लागत और कमोडिटी की महंगाई बताई है। लेकिन आपके लिए अच्छी बात …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

ImageSnapdragon 8 Gen 2 के साथ भारत में आने वाला पहला फ़ोन बन सकता है iQOO 11 Pro, लॉन्च डिटेल और फीचर लीक

Qualcomm Tech Summit 2022 15-17 नवंबर 2022, जिसमें नया फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Gen 2 लॉन्च होगा और इसी के साथ इस चिपसेट के साथ पहले लॉन्च होने वाले स्मार्टफोनों की रेस भी शुरू हो गयी है। इस रेस में Realme, Xiaomi, OnePlus जैसी कंपनियों के साथ iQOO भी हिस्सा ले रही हैं और अपने …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products