भारत में Realme Narzo N63 हुआ लॉन्च; 10,000 से कम कीमत में मिल रहें शानदार फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले साल लॉन्च हुए Realme Narzo N53 की सफलता के बाद कंपनी ने बुधवार 5 जून को भारत में अपना नया फ़ोन Realme Narzo N63 लॉन्च कर दिया है। 5,000mAh की बैटरी वाले इस फ़ोन में दो स्टोरेज वैरिएंट दिए गए हैं, और लेदर ब्लू और ट्विलाइट पर्पल इन दो रंगो में पेश किया गया है। कंपनी द्वारा इस फ़ोन को सिर्फ ‘प्रीमियम वेगन लेदर’ में पेश करने का दावा किया गया है। आगे Realme Narzo N63 स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और उपलब्धता के बारे में जानते हैं।

Realme Narzo N63 की भारत में कीमत और उपलब्धता

इस फ़ोन को दो स्टोरेज वैरिएंट्स में लॉंच किया गया है, जिसमें 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये, और 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये निर्धारित की गयी हैं। 10 जून को दोपहर 12 बजे से ग्राहक Amazon और Realme India की वेबसाइट के माध्यम से इस फ़ोन को खरीद सकते हैं। Realme India की वेबसाइट पर कूपन का उपयोग करके इसकी वास्तविक कीमत से 500 रूपए कम में इस फ़ोन को ख़रीदा जा सकता है।

ये पढ़े: Xiaomi ने की Redmi 13 की घोषणा; 108MP कैमरा के साथ मिल रहें, धमाकेदार फीचर्स

Realme Narzo N63 स्पेसिफिकेशन्स

इस फ़ोन में 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 450 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.74-इंच HD+, IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। फ़ोन Unisoc T612 SoC द्वारा संचालित होता है, इसके अतिरिक्त परफॉरमेंस को बेहतर बनाने के लिए 4GB LPDDR4X रैम और 128GB तक की स्टोरेज दी गयी हैं। ग्राफ़िक्स के लिए Mali-G57 GPU का उपयोग किया गया है।

ये पढ़ें: जून 2024 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones launching in June 2024

फ़ोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल AI प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में वीडियो कालिंग के लिए 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल जाता है। बात करें बैटरी लाइफ की, तो फ़ोन में 45W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गयी हैं। ये एक 4G स्मार्टफोन है, और कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, Bluetooth 5,0, GPS, GLONASS, and USB Type-C जैसे अन्य ऑप्शंस भी मिल जाते हैं। फ़ोन IP54 रेटिंग के साथ आता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHyundai Bayon या Maruti Victoris: ₹10.5 लाख में बड़ी डिक्की चाहिए या CNG की बचत?

Hyundai Bayon vs Maruti Victoris: Hyundai ने 26 अक्टूबर को अपनी नई SUV Bayon ₹9.99 लाख की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दी है। ठीक इसी बजट में Maruti की Victoris पिछले एक साल से बिक रही है, जिसका सबसे सस्ता मॉडल करीब ₹50,000 महंगा है। लेकिन इन दोनों SUV के बीच असली फर्क …

ImageRealme Narzo 60 और Realme Narzo 60 Pro भारत में 6 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होंगे

भारत में Realme अपने नए किफायती Narzo 60 सीरीज़ स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने जानकारी दी है कि इस सीरीज़ में Realme Narzo 60 और Realme Narzo 60 Pro शामिल होंगे। इन दोनों फोनों को 6 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की अपनी भारतीय वेबसाइट और …

ImageRealme Narzo 50A, Realme पॉकेट ब्लूटूथ स्पीकर जल्दी देने वाले हैं भारत में दस्तक; सामने आयी लीक

Realme की Narzo 30 सीरीज़ में कई स्मार्टफोन आये हैं, जिन्हें आप और हम भारत में देख ही चुके हैं। अब इसके सक्सेसर की चर्चा ज़ोरों पर है, लेकिन लगता है कि कम्पनी Narzo 40 सीरीज़ को स्किप करके नयी Narzo 50 सीरीज़ लेकर आएगी। इस नयी सीरीज़ के पहले पहले स्मार्टफोन की चर्चा भी …

ImageFree Fire India हुआ लॉन्च, 18 साल से कम उम्र वाले रोज़ सिर्फ 3 घंटे खेल पाएंगे

एक नज़र में : Garena ने भारत में Free Fire India लॉन्च कर दिया है, और ये आज से Play Store पर फ्री में मिल रहा है। ये वही Free Fire है जिसके भारत में कभी 4 करोड़ से ज़्यादा खिलाड़ी बताए जाते थे, और जो फरवरी 2022 में बैन हुआ था। हालांकि इस बार …

ImagePhilips S7221 5G भारत में लॉन्च, अब ₹21,000 से कम में मिलेगा 64MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन

Philips ने भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च कर दिया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹20,499 रखी गयी है। लॉन्च से पहले Amazon पर इसी 6GB वैरिएंट की लिस्टिंग ₹21,499 की कीमत पर लाइव थी, यानी कंपनी ने इसे ₹1,000 नीचे उतारा है। मेमोरी चिप्स के महंगे होने के चलते जहाँ …

Discuss

Be the first to leave a comment.