Xiaomi ने की Redmi 13 की घोषणा; 108MP कैमरा के साथ मिल रहें, धमाकेदार फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi ने हाल ही में अपना नया फ़ोन Redmi 13 पेश किया है। ये एक बजट फ्रेंडली फ़ोन है, जो Redmi 12 के उत्तराधिकारी के रूप में पेश किया गया है। 6.79-इंच डिस्प्ले वाले इस फ़ोन में आपको 4G नेटवर्क मिलेगा। इस फ़ोन को मिडनाइट ब्लैक, सैंडी गोल्ड, पर्ल पिंक और ओशन ब्लू इन चार रंगो में पेश किया गया है। कंपनी ने इसके कैमरा सेटअप में ISOCELL HM6 1/1.67″ सेंसर और 9-इन-1 पिक्सेल बिनिंग तकनीक का उपयोग किया है। आगे Redmi 13 स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानते हैं।

Redmi 13 कीमत और उपलब्धता

इस फ़ोन को तीन स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें 6GB+128GB वैरिएंट की कीमत EUR 179.99 ( लगभग 16,200 रूपए), इसमें 8GB+128GB वैरिएंट भी आता है। इसके 8GB+256GB वैरिएंट की कीमत 189.99 Euros (लगभग 17,250 रूपए) हैं। यूरोप में इसकी बिक्री शुरू हो गयी है, और 5 जून से इंडोनेशिया में भी इस फ़ोन की बिक्री शुरू हो जाएगी।

ये पढ़ें: जून 2024 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones launching in June 2024

Redmi 13 स्पेसिफिकेशन्स

इस फ़ोन में 6.79-इंच FHD+ (1080×2400 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, इसके अतिरिक्त प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass का उपयोग किया गया है। बेहतर परफॉरमेंस के लिए MediaTek Helio G91 (2x Cortex-A75 @ 2 GHz + 6x Cortex-A55 @ 1.8GHz) 12nm प्रोसेसर का उपयोग किया गया है, इसके अतिरिक्त इस फ़ोन में 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक (eMMC 5.1) internal storage मिल जाती हैं।

ये पढ़े: Nothing ब्रैंड CMF ने पहला फ़ोन किया टीज़; इन फीचरों के साथ मिड-रेंज में देगा टक्कर

ग्राफ़िक्स के लिए ARM Mali-G52 MC2 GPU का उपयोग किया गया है। फ़ोन Xiaomi HyperOS लेयर के साथ Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। बैक पैनल पर 108 मेगापिक्सल  1/1.67″ Samsung ISOCELL HM6 सेंसर, और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर f/2.4 का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में वीडियो कालिंग के लिए 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल जाता है।

Redmi 13 स्पेसिफिकेशन्स

फ़ोन में 5030mAh की बैटरी दी गयी है, जो 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है, कंपनी का दावा है, कि फ़ोन 62 मिनट्स में पूरा चार्ज हो जाता है। कनेक्टिविटी के लिए Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), Bluetooth 5.3, GPS + GLONASS, USB Type-C, NFC जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। फ़ोन के डाइमेंशन्स 168.6 x 76.3 x 8.2 mm और वजन 198.5 ग्राम है। इसमें IP53 रेटिंग का Dust और splash resistant दिया गया है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJupiter 125 vs Access 125: दो हेलमेट वाली डिक्की या ABS वाला ब्रेक, कौन सा स्कूटर लें?

Jupiter 125 vs Access 125: दिल्ली में TVS Jupiter 125 और Suzuki Access 125, दोनों के सबसे सस्ते मॉडल करीब ₹83,000 (एक्स-शोरूम) से शुरू होते हैं, और इनकी कीमत में ₹1,000 का भी फर्क नहीं है। लेकिन जैसे ही आप डिस्क ब्रेक या फोन से जुड़ने वाली ब्लूटूथ स्क्रीन की तरफ बढ़ते हैं, Jupiter हर …

ImageRedmi Note 11 सीरीज़ लॉन्च हुई; Pro+ वैरिएंट में है 120W फ़ास्ट चार्जिंग

Xiaomi ने आज Redmi Note 11 सीरीज़ को लॉन्च कर दिया है। चीन में एक ऑनलाइन इवेंट के दौरान इस सीरीज़ में Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ को पेश किया गया है। ये स्मार्टफोन इसी साल लांच हुई Redmi Note 10 सीरीज़ के सक्सेसर हैं, जिन्हें भारत में …

ImageXiaomi Redmi Note 10S हैंड्स ऑन

Xiaomi हमेशा से ही अपने Redmi लाइनअप के तहत काफी आकर्षक प्राइस एंड स्पेसिफिकेशन कॉन्बिनेशन के साथ डिवाइसों को पेश किया है। कंपनी की यह Redmi Note सीरीज में आप काफी आकर्षक स्मार्टफोन देखते आए हैं जिसकी वजह से यह इंडियन मार्केट में काफी ज्यादा लोकप्रिय साबित होती है। कंपनी के दावे के अनुसार रेडमी …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.