Honor Magic 6 Pro धमाकेदार फीचर्स के साथ अगले महीने भारत में होगा लॉन्च, जानने लायक बातें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Honor अगले महीनें अपना शानदार स्मार्टफोन Honor Magic 6 Pro भारत में लॉन्च करने जा रहा है। इस फ़ोन का डिज़ाइन काफी अट्रैक्टिव है, इसके बैक पैनल पर hexagonal कैमरा आइलैंड दिया गया है, जिसके चारों ओर मेटल फ्रेम दी गयी है। ये कंपनी का पहला फ्लैगशिप फ़ोन है, जो भारत में लॉन्च होगा। इसके पहले जनवरी में इस फ़ोन को चीन में लॉन्च किया गया था। आगे Honor Magic 6 Pro भारत में लॉन्च की तारीख, स्पेसिफिकेशन्स, और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Honor Magic 6 Pro भारत में लॉन्च की तारीख और कीमत

कंपनी इस फ़ोन को भारत में 2 अगस्त को पेश करने वाली है। बात करें कीमत की तो इस फ़ोन को चीन में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वैरिएंट के साथ पेश किया गया था. जिसकी कीमत CNY 5,699 (लगभग 65,000 रूपए) होती है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि भारत में Honor Magic 6 Pro की कीमत लगभग 66,000 रूपए हो सकती है, हालाँकि कंपनी ने फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं की है। फ़ोन को Epi Green और Black इन दो रंगों में पेश किया जायेगा।

ये पढ़े: Google Circle to search फीचर अब Chrome ब्राउज़र पर भी उपलब्ध, ऐसे करे उपयोग

Honor Magic 6 Pro स्पेसिफिकेशन्स

फ़िलहाल इसके इंडियन वैरिएंट के सभी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन इसके चीनी वैरिएंट में 6.80 इंच का FHD+ (1280×2800) OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 5000 nits की HDR पीक ब्राइटनेस और 1600 nits की ग्लोबल पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में DCI-P3 wide color gamut के साथ 1.07 बिलियन कलर्स देखने को मिल जाते हैं। आँखों के प्रोटेक्शन के लिए इसमें 4320Hz PWM dimming का उपयोग किया गया है, और डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए Rhino Glass का उपयोग किया गया है।

फ़ोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और MagicOS 8.0 लेयर के साथ Android 14 पर रन होता है। ग्राफ़िक्स के लिए इसमें Adreno 750 GPU का उपयोग किया गया है। इस फ़ोन के इंडियन वैरिएंट में हमें 16GB तक RAM और 1TB तक की स्टोरेज देखने को मिल सकती है।

फ़ोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल OIS प्राइमरी कैमरा, 108 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो कैमरा, और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 30/60 FPS पर 4K क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। वीडियो कालिंग के लिए इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल जाता है, जो 30 FPS पर 4K क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

फ़ोन 5600mAh बैटरी के साथ आता है, जो 80W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग और 66W वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac/ax/be, Bluetooth 5.3, NFC, और USB Type-C port जैसे ऑप्शंस मिल जाते हैं। इनमें से कुछ स्पेसिफिकेशन्स के पुष्टि कंपनी की आधिकारिक इंडियन वेबसाइट पर भी की गयी है

ये पढ़े: Realme 13 Pro सीरीज़ Snapdragon 7s Gen 2 के साथ लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageVivo X Fold 3 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च; मिलेंगे ये धमाकेदार फीचर्स

Vivo जल्द ही भारत में अपना नया फ़ोन Vivo X Fold 3 Pro लॉन्च करने वाला है, इसकी पुष्टि एक टीज़र द्वारा की गयी है। ये पहली बार है जब vivo भारत में अपना फोल्डेबल फ़ोन लॉन्च करेगा। इससे पहले कंपनी ने सिर्फ चीन में फोल्डेबल फ़ोन को लॉन्च किया था। X Fold 3 Pro …

Imageफ्लिपकार्ट पर मिली Moto G04s स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी; 30 मई को भारत में होगा लॉन्च

16 मई को Motorola का Moto Edge 50 Fusion लॉन्च हुआ था और अब कंपनी जल्द ही अपना नया फ़ोन लॉन्च करने वाली है, जिसकी जानकारी खुद कंपनी द्वारा दी गयी हैं। Motorola भारत में Moto G04s लॉन्च करने वाली है, इसके पहले इस फ़ोन को पिछले महीने यूरोप में पेश किया जा चूका है। फोन …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products